फिल्म 'ओम शांति ओम' का वो गाना आपको याद है? 'आंखों में तेरी अजब सी अदाएं हैं...' एक आंखों की अदाएं ही तो ऐसी होती हैं, जिस पर कई लोग घायल हो जाते हैं। एक आंखें ही होती हैं, जो किसी के चेहरे के कई राज बिन बोले बयां कर देती हैं। आंखें ही तो दिल की जुबां होती हैं... अब हिंदी फिल्मों ने तो हमें यही सिखाया है। आप हमारी फिल्मों को ही ले लीजिए। ऐसे कितने गाने हैं, जो सिर्फ आंखों पर बने हैं। कहीं आंखों के प्यारे वादों की बात हो रही है, तो कहीं कत्थई आंखों का जिक्र है। कोई मस्त-मस्त दो नैन की तारीफ कर रहा है, तो किसी ने आंखों की गुस्ताखियों की बात की है।
दरअसल कसूर लिखने वालों का नहीं है, हमारी इंडस्ट्री की उन हसीनाओं का है, जिनकी आंखों को कोई भी देखे तो डूब जाने को तैयार हो जाए...कहिए डूब ही जाए। बॉलीवुड इंडस्ट्री की ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिनकी बेहद खूबसूरत आंखें हैं और उन आंखों में अब कोई खो भी जाए, तो आप ही बताएं कि इसमें 'नैना दा क्या कसूर?'
चलिए तो आज बात इन खूबसूरत आंखों वाली अदाकाराओं की करें। उनकी आंखों की खूबसूरती के बारे में हम भी चर्चा करें।
इसे भी पढ़ें : सामंथा प्रभु से लेकर पूजा हेगडे तक, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं आपके फेवरेट स्टार्स
ऐश्वर्या राय बच्चन
बात खूबसूरती की हो और उसमें सबसे सुंदर महिला का नाम न आए ऐसा कैसे हो सकता है? ऐश्वर्या राय एक ऐसी अदाकारा हैं, जिनके अरबों फैन्स हैं। ऐश्वर्या राय अपनी मनमोहक हरी आंखों के लिए जानी जाती हैं। उनकी यूनिक आंखें उन्हें दूसरों से एकदम जुदा बनाती हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि ऐश नेत्रदान अभियानों से भी जुड़ी हुई हैं। ऐसी आंखों की गुस्ताखियां बार-बार माफ हो सकती हैं। जिसके बारे में हर कोई कभी न कभी बात करता है।
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर ने 90s में अपने करियर की शुरुआत की। इतने बड़े परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी उन्होंने अपना अलग नाम और पहचान बनाई। 90s की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा की आंखें उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। उनकी ग्रेइश-ब्लू आंखें वाकई मनमोहक हैं। कपूर खानदान में अधिकतर लोगों की आंखों का रंग बेहद सुंदर और अलग है और इसका कारण है पृथ्वीराज कपूर की पत्नी रामसरनी कपूर, जिनकी आंखों का रंग भी नीला ही था।
रानी मुखर्जी
'कुछ कुछ होता है' की टीना ने सिर्फ 18 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली फिल्म से उन्होंने अपनी एक्टिंग और अपनी सुंदर आंखों से अपने लाखों फैन बना लिए थे। भूरी आंखों वाली रानी मुखर्जी की आंखें ही नहीं उनकी आवाज भी एकदम अलग है। उनकी आंखों में एक अलग ही चमक है और ऐसी आंखों पर हर तरह का मेकअप अच्छा लगता है। उनकी बड़ी, असेंचुएटेड आंखें और न्यूड लिप्स उनका सिग्नेचर लुक बन चुका है।
सुष्मिता सेन
हमारी पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की खूबसूरती के क्या कहने! उनके नाम का मतलब ही सुंदर मुस्कान है। उनकी स्माइल और उनकी आंखों की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। सुष्मिता की सीरत भी उतनी ही सुंदर है। उनकी तस्वीरें उनके फैन्स के लिए किसी डिलाइट से कम नहीं होती। सुष्मिता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1996 में की , ब्यूटी पेजेंट जीतने के 2 साल बाद की थी और उसके बाद से उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। सुष्मिता ने भले ही कम फिल्में की हैं, मगर उनकी एक्टिंग स्किल्स से सब वाकिफ हैं।
इसे भी पढ़ें : टीवी की इन 8 यंग एक्ट्रेसेस का है अलग जलवा, हर एपिसोड के लिए करती हैं इतना चार्ज
करीना कपूर खान
View this post on Instagram
बॉलीवुड की बेगम करीना कपूर खान का अंदाज सबसे जुदा है। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं और हर भूमिका को एफर्टलेस तरीके और आत्मविश्वास से निभा सकती हैं। उनकी खूबसूरती के सभी कायल हैं और उस पर उनकी हरी आंखें और भी गजब की लगती हैं। अपनी आंखों की अदाओं से वह हर किरदार में जान डाल देती हैं। करीना के चेहरे पर वैसे तो हर तरह का मेकअप अच्छा लगता है, मगर स्मोकी आइज उनकी चेहरे में चार चांद डालती है।
Recommended Video
इन एक्ट्रेसेस के अलावा काजोल, बिपाशा बसु, सोनाक्षी सिन्हा, दीपिका पादुकोण और न जाने कितनी ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिनकी आंखों का रंग और बनावट बेहद सुंदर है।
आपको इनमें से कौन-सी एक्ट्रेस सबसे ज्यादा पसंद है, हमें कमेंट कर जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। बॉलीवुड से जुड़े ऐसे लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।