बॉलीवुड अभिनेत्रियां तो हमेशा चर्चा का विषय रहती हैं, लेकिन हमारी टीवी की एक्ट्रेसेस भी उनसे कम नहीं हैं। फिल्में देखने वालों की तरह टीवी देखने वालों की भी बड़ी संख्या है। आपकी और हमारी मम्मियों को हो सकता है दीपिका की फिल्म से ज्यादा अच्छा दिव्यांका त्रिपाठी का कोई सीरियल लगता है। सिर्फ दिव्यांका ही नहीं, ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिनकी अलग ही पॉपुलेरिटी है।
वहीं जब टीवी की युवा अदाकाराओं की बात आती है, तो उनकी फैन फॉलोइंग के भी अलग चर्चे हैं। अशनूर कौर, जन्नत जुबैर, अनुष्का सेन, अवनीत कौर कुछ ऐसी युवा अभिनेत्रियां हैं, जिन्हें लोग बेहद पसंद करते हैं। आइए आज आपको ऐसे ही अभिनेत्रियों के बारे में और वो एक एपिसोड का कितना चार्ज करती हैं, वो भी बताते हैं।
अदिति भाटिया
एक सबसे चर्चित टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में रूही की भूमिका निभाने के लिए जानी जाने वाली अदिति भाटिया को इंडस्ट्री में आए काफी साल हो गए हैं और वह अभी सिर्फ 22 साल की हैं। डेली सोप जो अब ऑफ एयर हो गया है, उसके लिए वह प्रति एपिसोड लगभग 50,000 रुपये चार्ज करती थी। अदिति भाटिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
अनुष्का सेन
अनुष्का सेन महज 19 साल की होने के बावजूद टेलीविजन इंडस्ट्री में काफी बड़ी कमाई कर चुकी हैं। टीवी धारावाहिक 'झांसी की रानी', 'बालवीर' में मुख्य भूमिका निभाने वाली अनुष्का 'फीयर फैक्टर' में भी आ चुकी हैं। आपको बता दें कि इतनी छोटी सी उम्र में उनके इंस्टाग्राम पर 30.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो किसी भी अभिनेत्री के लिए बड़ी बात है। इसके साथ ही अनुष्का प्रति एपिसोड लगभग 48,000 रुपये चार्ज करती हैं।
अशनूर कौर
17 साल की अशनूर कौर को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में युवा नायरा की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। हालांकि इससे पहले भी उन्होंने 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' समेत कई डेली सोप किए थे। हालांकि, उन्हें सोनी टीवी के 'पटियाला बेब्स' में मुख्य भूमिका मिली। शो के लिए,अशनूर ने प्रति एपिसोड लगभग 45,000 रुपये लिए थे। अशनूर कौर के इंस्टाग्राम पर उन्हें 8.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
जन्नत जुबैर रहमानी
20 वर्षीय जन्नत जुबैर रहमानी को उनके शो 'फुलवा' के लिए जाना जाता है। जन्नत कई म्यूजिक एल्बम में भी आ चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 39.1 मिलियन फैंस हैं। उन्होंने 'तू आशिकी' में मुख्य भूमिका निभाई थी और अभी वर्तमान में, वह 'आप के आ जाने से' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। अपने टेलीविजन शो के लिए वह प्रति एपिसोड लगभग 40,000 INR चार्ज करती हैं।
इसे भी पढ़ें :मशहूर टीवी एक्ट्रेस जिनका दिल देसी छोड़ विदेशी लड़कों पर आया
महिमा मकवाना
जो लोग इन्हें नहीं जानते थे, वे भी फिल्म 'अंतिम' के बाद से जान गए होंगे। महिमा मकवाना 22 साल की हैं और ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाले टीवी धारावाहिक 'सपने सुहाने लड़कपन के' में उनकी भूमिका के लिए काफी लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं। इंस्टाग्राम में उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उन्हें कई टीवी धारावाहिकों में देखा भी जा चुका है। उन्हें आखिरी बार 'मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव' में देखा गया था, जिसके लिए उन्होंने लगभग 30,000 से 35,000 INR चार्ज किए थे।
अवनीत कौर
अवनीत कौर बचपन से ही लोकप्रिय हैं। आपको याद न हो तो बता दें, उन्हें डांस के रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में देखा जा चुका है। उनकी ख्याति का पता उनके 27.7 मिलियन फॉलोअर्स से लगाया जा सकता है। सिर्फ 20 साल की उम्र में वह टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। सब टीवी के शो 'अलादीन- नाम तो सुना होगा' में यासमीन की भूमिका के लिए वह प्रति एपिसोड 30,000 रुपये चार्ज करती थीं। दिलचस्प बात यह है कि वह जल्द ही अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में नजर आएंगी।
इसे भी पढ़ें :इन बॉलीवुड हसीनाओं ने बेहद कम उम्र में दुनिया को कहा था अलविदा, जानें क्या थी वजह
रीम शेख
19 वर्षीय रीम शेख 'तुझसे है राब्ता' जैसे शो में एक मैच्योर कैरेक्टर निभा चुकी हैं। इससे पहले वह 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 4.3 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। जल्द ही उनका एक और शो भी लॉन्च होने की खबर है। रिपोर्ट्स की मानें तो रीम ने 'तुझसे है राब्ता' के लिए 30,000 रुपये प्रति एपिसोड चार्ज किए थे। इतना ही नहीं, वह एक बायोपिक में मलाला यूसुफजई की भूमिका भी निभा चुकी हैं।
निधि भानुशाली
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 20 साल की निधि भानुशाली भिड़े की बेटी का रोल प्ले करती थीं। हालांकि निधि ने शो काफी पहले छोड़ दिया था, लेकिन वह अपने उस दौरान प्रति एपिसोड 10,000 रुपये चार्ज करती थी। इंस्टाग्राम में उनके 925 हजार फॉलोअर्स हैं और बीते कुछ समय से वह अपनी ट्रैवलिंग पिक्चर्स और वीडियोज से अपने फैंस का दिल बहला रही हैं। लोग उन्हें आगे भी टीवी पर देखने के लिए उत्सुक हैं।
ये हैं टीवी की वे यंग एक्ट्रेसेस जिनकी फैन फॉलोइंग वाकई कमाल की है। आपकी फेवरेट अभिनेत्री कौन हैं हमें जरूर बताइएगा। अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Recommended Video
Image Credit : instagram
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों