
हिंदी सिनेमा में कपूर खानदान किसी पहचान का मोहताज नहीं है। बॉलीवुड की जब भी बात आती है कपूर परिवार हमेशा सबसे ऊपर ही नज़र आता है। इस खानदान के सभी सदस्यों की अपनी अलग पहचान है और सभी ने अपने क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करके विशेष स्थान कायम किया है। आइए इस लेख में बॉलीवुड के कपूर परिवार के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के साथ सभी सदस्यों से जुड़ी ख़ास बातों के बारे में जानें।

कपूर खानदान की पहली जेनेरशन की शुरुआत पृथ्वीराज कपूर से हुई। पृथ्वीराज कपूर, बागेश्वरनाथ कपूर के बेटे थे उन्होंने पेशावर पाकिस्तान के एडवर्ड कालेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने एक साल तक कानून की शिक्षा भी प्राप्त की जिसके बाद उनका थियेटर की दुनिया में प्रवेश हुआ। 1928 में उनका मुंबई आगमन हुआ। उन्होंने बतौर अभिनेता मूक फ़िल्मो से अपना करियर शुरू किया। मुंबई में उन्होंने इम्पीरियल थिएटर में कदम रखे और वहां काम करते हुए " पृथ्वी थिएटर " की बुनियाद सन 1944 में रखी। पृथ्वी राज कपूर ने रामसरनी मेहरा से सन 1923 में विवाह किया और उनके तीन बच्चे राज कपूर , शमशेर राज कपूर यानी शम्मी कपूर और बलबीर राज यानी शशि कपूर हुए।
इसे जरूर पढ़ें:क्या Kapoor Family के बारे में सब जानते हैं आप ?
पूर खान दान की दूसरी जनरेशन में पृथ्वी राज कपूर के तीन बच्चे राज कपूर, शमशेर राज कपूर यानी शम्मी कपूर और बलबीर राज यानी शशि कपूर हैं। तीनों ही किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं और हिंदी सिनेमा जगत में उनकी अलग पहचान है।
राज कपूर की शादी कृष्णा मल्होत्रा से हुई और उनके 5 बच्चे रणधीर, ऋषि, राजीव कपूर, रितु नंदा और रीमा जैन हैं।
शम्मी कपूर की शादी गीता बली से हुई लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद गीता की एक बीमारी के चलते मृत्यु हो गई और उन्होंने नीला देवी से शादी की उनके दो बच्चे आदित्य राज कपूर और कंचन हैं।
शशि कपूर की शादी जेनिफर केंडल से हुई और उनके बच्चे करण कपूर, कुणाल कपूर और संजना कपूर हैं।
इसे जरूर पढ़ें:कपूर खानदान की वो 5 महिलाएं जिनके बारे में शायद नहीं जानते होंगे आप
कपूर खानदान की तीसरी जनरेशन में राज कपूर के 5 बच्चे रणधीर, ऋषि, राजीव कपूर, रितु नंदा और रीमा जैन, शमशेर राज कपूर यानी शम्मी कपूर के दो बच्चे आदित्य राज कपूर और कंचन, बलबीर राज यानी शशि कपूर के तीन बच्चे करण कपूर, संजना कपूर और कुणाल कपूर हैं।

राज कपूर की सबसे बड़ी बेटी रितु नंदा की शादी एस्कॉर्ट्स के चेयरमैन राजन नंदा से हुई थी और उनके एक बेटा निखिल नंदा और बेटी नताशा नंदा हैं। उनके बेटे की शादी श्वेता बच्चन, अमिताभ और जया बच्चन की बड़ी बेटी से हुई है और उनके दो बच्चे हैं, नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा हैं। रितु नंदा की बेटी, नताशा अविवाहित है और 2018 में अपने पिता के निधन के बाद अपने भाई निखिल को उनके परिवार के व्यवसाय की देखभाल करने में मदद कर रही है।

रीमा जैन ने व्यवसायी मनोज जैन से शादी की, और उनके दो बच्चे हैं, अभिनेता अरमान जैन और आधार जैन। हालांकि दोनों ने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन अरमान अब अपनी खुद की फूड डिलिवरी चेन, किचन टेल्स खोलने के बाद आतिथ्य व्यवसाय में चले गए हैं। उन्होंने अपनी लंबे समय की प्रेमिका, अनीसा मल्होत्रा के साथ 2019 में पूरे कपूर खानदान में शादी की। दूसरी ओर, आधार अभी भी बॉलीवुड का हिस्सा है और SOTY2 की प्रसिद्ध अभिनेत्री तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं।

रणधीर कपूर की शादी बबिता कपूर से हुई और उनके दो बच्चे करिश्मा कपूर और करीना कपूर हैं। करिश्मा की शादी बिज़नेस मैन संजय कपूर से हुई और उनके दो बच्चे समीरा और कियान हैं। करीना की शादी सैफ अली खान से हुई और उनका एक बेटा तैमूर है और करीना कपूर बहुत जल्द दुबारा माँ बनने वाली हैं।

ऋषि कपूर की शादी नीतू कपूर से हुई जिनके दो बच्चे रिद्धिमा और रणबीर हैं। रिद्धिमा एक ज्वैलरी डिज़ाइनर हैं और उनकी शादी दिल्ली के एक बिजनेसमैन भरत साहनी से हुई है और दंपति की एक बेटी समारा है। वहीं रणबीर कपूर पेशे से अभिनेता हैं और अभी कुंवारे हैं।

09 फरवरी को हार्ट-अटैक से मरने वाले राजीव कपूर ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड और लिव-इन पार्टनर, आरती सभरवाल से शादी की थी, जो 2001 से एक आर्किटेक्ट हैं। हालांकि, दोनों ने जल्द ही साल 2003 में अलग होने का फैसला ले लिया और आरती कनाडा शिफ्ट हो गयीं उन दोनों की कोई संतान नहीं है।

शशि कपूर के बच्चों में सबसे बड़े बेटे कुणाल कपूर का एडफिल्म- वलास नाम का बेहद सफल प्रोडक्शन हाउस है और उनकी शादी शोले फिल्म के मशहूर निर्माता रमेश सिप्पी की बेटी शीना सिप्पी से हुई। उनके दो बच्चे शायरा लौरा कपूर और ज़हान पृथ्वीराज कपूर हैं।
वहीं, शशि कपूर के सबसे छोटे बेटे करण कपूर एक भारतीय फोटोग्राफर और ब्रिटिश मूल के मॉडल हैं। मॉडलिंग में सफल करियर बनाने के बाद वो लंदन शिफ्ट हो गए हैं। करण कपूर को बॉम्बे डाइंग मैन के नाम से भी जाना जाता है । उन्होंने लोर्ना कपूर से शादी की और उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम आलिया और ज़क कपूर है।
संजना कपूर एक भारतीय थिएटर आर्टिस्ट हैं और मुंबई में पृथ्वी थिएटर चलाती हैं। उसने पहले फिल्म निर्माता बासु भट्टाचार्य के बेटे आदित्य भट्टाचार्य से शादी की थी लेकिन दोनों जल्द ही अलग हो गए। बाद में, संजना ने प्राकृतिक इतिहासकार और वन्यजीव फिल्म निर्माता और फोटोग्राफर, वाल्मिक थापर के साथ विवाह किया इन दोनों का एक बेटा है जिसका नाम हमीर थापर है।

शम्मी कपूर के बच्चों में आदित्य राज जो पहले अभिनेता थे और बाद में बिज़नेस मैन बन गए उनकी शादी प्रीती कपूर से हुई और उनके दो बच्चे तुलसी कपूर और विश्व प्रताप कपूर हैं और वो मुंबई में ही रहते हैं।
शम्मी कपूर की दूसरी बेटी कंचन कपूर जिन्होंने मशहूर फिल्म निर्माता केतन देसाई से शादी की और उनकी दो बेटियां पूजा और राजेश्वरी हैं।
इस तरह कपूर खानदान ने अपनी क्षवि पूरी बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरे देश में कायम की है और सबसे मशहूर परिवारों में से एक हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
