इन एक्ट्रेसेस को सहना पड़ा था मिसकैरिज का दर्द, खो दी थी मां बनने की खुशी

हर विवाहित स्त्री मां बनना चाहती है। मां बनकर वह पूर्णता का अहसास करती है। बच्चे के महज गर्भ में आने से ही महिला अपने शिशु को लेकर तरह-तरह के सपने संजोने लगती है। वह हर गुजरते दिन के साथ अपने गर्भ में पल रहे बच्चे में आने वाले हर बदलाव को महसूस करती है। साथ ही साथ एक-एक दिन गिनते हुए अपने बच्चे को हाथों में लेने का इंतजार करती है। लेकिन अगर आपका यह सपना बीच में ही टूट जाए तो। उस दर्द का अंदाजा भी लगा पाना मुश्किल है, जिससे एक स्त्री गुजरती है। उसे ना सिर्फ शारीरिक समस्याएं होती हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी वह काफी हद तक टूट जाती है।
वैसे इस दर्द को कई बॉलीवुड सेलेब्स भी झेल चुकी हैं। अपनी डाइट से लेकर फिटनेस पर पर्याप्त ध्यान देने के बावजूद भी कुछ मेडिकल प्रॉब्लम्स के कारण उन्हें अपने अजन्मे बच्चे को खोना पड़ा। इसके बाद वह शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी बुरी तरह बिखर गईं। इस लिस्ट में काजोल से लेकर शिल्पा शेट्टी कई टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का नाम शुमार है। हालांकि, अपने इस दर्द से उबरकर अब वह एक खुशहाल जीवन जी रही हैं और मातृत्व का सुख भी ले रही हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही अदाकाराओं के बारे में बता रहे हैं-
काजोल

काजोल ने अजय देवगन से साल 1999 में शादी की थी। शादी के बाद फिल्म कभी खुशी कभी गम के दौरान काजोल प्रेग्नेंट हुई थी, लेकिन उनका मिसकैरिज हो गया। उस दौरान काजोल काफी टूट गई थीं। लेकिन एक बार फिर से खुशियों ने उनके दरवाजे पर दस्तक दी और काजोल दोबारा गर्भवती हुई। हालांकि, इस बार भी उनका सपना अधूरा ही रह गया और काजोल को एक बार से मिसकैरिज का दर्द झेलना पड़ा। इसके बाद साल 2003 में काजोल ने एक प्यारी सी बेटी नीसा का जन्म हुआ और उसके बाद काजोल एक बेटे युग की मां बनीं।
शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने राज कुन्द्रा से साल 2009 में लव मैरिज की थी। शादी के कुछ वक्त बाद ही साल 2010 में शिल्पा प्रेग्नेंट हो गई थीं। लेकिन कुछ वक्त बाद ही शिल्पा का मिसकैरिज हो गया था और फिर उन्हें एपीएल सिंड्रोम डायग्नोस हुआ। जिसके बाद शिल्पा काफी घबरा भी गई थीं। हालांकि, साल 2012 में शिल्पा ने बेटे वियान को जन्म दिया। इसके बाद साल 2020 में वह सेरोगेसी के जरिए दोबारा मां बनीं और बेटी समीषा के जरिए उनका परिवार पूरा हो गया।
इसे ज़रूर पढ़ें- करिश्मा से लेकर ऐश्वर्या राय तक इन अदाकाराओं ने करियर पीक पर मां बनने के बाद लिया एक बिग ब्रेक
अंकिता भार्गव

पॉपुलर टीवी कपल करण पटेल और अंकिता भार्गवसाल 2019 में पैरेंट्स बने। वह 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। उसके बाद साल 2018 में अंकिता प्रेग्नेंट भी हुई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी एक अलग अंदाज से अनाउंस भी की थी। हालांकि, कुछ वक्त बाद अंकिता का मिसकैरिज हो गया। मिसकैरिज के बाद अंकिता काफी डिस्टर्ब हो गई थी। लेकिन इसके बाद अंकिता ने दोबारा कंसीव किया और एक बेटी को जन्म दिया।
महिमा चौधरी

महिमा चौधरी को फिल्म परदेस से बेहद सफलता मिली थी। इसके बाद साल 2006 में उन्होंने बॉबी मुखर्जी से शादी की। शादी के बाद महिमा प्रेग्नेंट हुईं, लेकिन उनका मिसकैरिज हो गया। वैसे महिमा एक बाद नहीं बल्कि दो बार मिसकैरिज का दर्द झेल चुकी हैं। बाद में उनकी बेटी एरियाना का जन्म हुआ। हालांकि, कुछ रिलेशनशिप प्रॉब्लम्स यह कपल अलग हो गया। साल 2013 में महिला का तलाक हो गया। अब महिला एक सिंगल मदर के तौर पर अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- अपनी पहली फिल्म की कमाई को इस खास तरह से किया था भूमि पेडनेकर ने खर्च
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Instagram)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।