उबले हुए आलू के छिलकों से लगाएं ये कमाल के जुगाड़, आसान होंगे ढेर सारे काम

Uses For Potato Peel: खाना बनाने के काम को आसान बनाने के लिए लोग कई सारे काम पहले से कर के रखे लेते हैं। इसमें आलू को उबाल कर रखना भी शामिल है। अगर फ्रिज में उबले हुए आलू रखें है, तो न केवल सब्जी बल्कि पराठे भी जल्दी से बन जाते हैं। आमतौर पर लोग आलू छिलने के बाद इसे कचरा समझकर कचरे में फेंक देते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बेकार समझे जाने वाले छिलकों का इस्तेमाल आप घर से लेकर बगीचे तक के कई कामों में कर सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको Boiled Potato Peel के कमाल के जुगाड़ के बारे में बताने जा रहे हैं। नीचे पढ़ें-
बर्तनों को चमकाने में आ सकता है काम

आलू के छिलके की मदद से आप बर्तनों को चमका सकती हैं। नीचे जानें तरीका
- आलू के छिलकों का इस्तेमाल कांच के बर्तन को साफ करने में करें।
- इसके लिए उबले हुए आलू के छिलके को गंदे और धुंधले हुए कांच के बर्तन पर रगड़े।
- इसके बाद गुनगुने पानी में बर्तनों में डालकर धो लें।
- सिंक, नल या स्टील के बर्तनों पर लगे पानी के दाग-धब्बों को साफ करने के लिए छिलके को रगड़ें।
- इसके बाद गुनगुने पानी में शैंपू डालकर घोलें।
- अब इसकी मदद से इसे साफ करें।
- बाद में साफ सूती कपड़े से पोंछ लें।
इसे भी पढ़ें- Pineapple Peel Hacks: अनानास के छिलके फेंकने से पहले जान लें ये हैक्स, बचेगा पैसा
पौधों के बनाएं खाद

पौधों के लिए बाजार खाद खरीदने के बजाय आलू के छिलकों की मदद से फर्टिलाइजर बना सकती हैं। नीचे पढ़ें तरीका-
- उबले हुए आलू के छिलकों में पोटेशियम, फास्फोरस और कई पोषक तत्व होते हैं।
- अब इन्हें छोटे टुकड़ों में काटकर सीधा पौधों के गमलों की मिट्टी में मिला दें या इन्हें पानी में रातभर भिगोकर वह पानी पौधों में डालें। यह पौधों की ग्रोथ के लिए एक शानदार ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर है।
लोहे के बर्तनों का जंग हटाना

अक्सर लोहे के तवे या कढ़ाई में जंग लग जाता है। आलू के छिलकों में ऑक्सेलिक एसिड होता है जो जंग को घोलने का काम करता है।
- जंग लगी जगह पर थोड़ा सा नमक छिड़कें।
- अब आलू के छिलके के भीतरी हिस्से से उसे जोर से रगड़ें।
- जंग मिनटों में गायब हो जाएगी।
सिंक की ड्रेन पाइप की बदबू दूर करना

किचन सिंक की पाइप से अक्सर अजीब सी सड़न या बदबू आने लगती है। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे जानें-
- आलू के छिलकों को मिक्सी में पीसकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें और उसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाएं।
- इसे नाली में डाल दें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद ऊपर से खौलता हुआ गर्म पानी डाल दें।
- पाइप की दीवार पर जमी चिकनाई और बदबू दोनों खत्म हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- पौधों को मिलेगी नई जान, तरबूज के छिलकों को फेंकने की बजाएं इन 2 चीजों को मिलाकर बनाएं ऑर्गेनिक खाद
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।