Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:13 PM IST

Pineapple Peel Hacks: अनानास के छिलके फेंकने से पहले जान लें ये हैक्‍स, बचेगा पैसा

अनानास के छिलकों को बेकार समझकर फेंकने के बजाय, इनका इस्‍तेमाल रसोई, सफाई और गार्डनिंग में कई स्मार्ट तरीकों से किया जा सकता है। ये छिलके बदबू हटाने, पौधों के लिए खाद, DIY क्लीनर और मीट को मुलायम बनाने जैसे कामों में बेहद उपयोगी साबित होते हैं।
Updated:- 2026-05-22, 14:28 IST
pineapple peel money saving hacks

अनानास की मीठी खुशबू और रसीला स्वाद किसी का भी मन मोह लेता है, लेकिन ज्यादातर महिलाएं अनानास काटने के बाद इसके मोटे छिलकों को बेकार समझकर सीधे कूड़ेदान में फेंक देते हैं। क्या आप जानती हैं कि अनानास के छिलके आपकी रसोई, सफाई और यहां तक कि गार्डनिंग में भी बेहद काम आ सकते हैं?

जी हां, अनानास के छिलकों में मौजूद प्राकृतिक एंजाइम, हल्की मिठास और फ्रेश खुशबू इन्हें कई घरेलू कामों के लिए उपयोगी बनाती है। आइए ऐसे आसान, स्मार्ट और काम के Pineapple Peel Hacks के बारे में जानते हैं, जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को और आसान बना सकते हैं।

नेचुरल फ्लेवर वाली चाय

अगर आप कुछ अलग और फ्रेश ट्राई करना चाहती हैं, तो अनानास के छिलकों से बनी चाय जरूर आजमाएं। इसे बनाने के लिए छिलकों को अच्छी तरह धोकर पानी में अदरक और दालचीनी के साथ उबालें। इससे हल्की मीठी खुशबू वाली चाय तैयार होती है, जो शरीर को ताजगी महसूस करा सकती है।

pineapple peel tea

बदबू दूर करें

किचन या सिंक से कभी-कभी अजीब सी गंध आने लगती है। ऐसे में अनानास के छिलकों को पानी में उबालें। इसकी फ्रूटी खुशबू पूरे किचन को नेचुरली फ्रेश बना सकती है। इसके अलावा, मछली, प्याज या लहसुन की गंध वाले बर्तनों को धोने से पहले अनानास के छिलकों वाले पानी से रिंस करें। इससे बदबू कम महसूस होती है।

लकड़ी के कटिंग बोर्ड पर अनानास के छिलके के अंदरूनी हिस्से को हल्के से रगड़कर धोएं। इससे बदबू कम हो सकती है।

पौधों के लिए ऑर्गेनिक खाद

अनानास के छिलके गार्डनिंग में भी काफी उपयोगी हो सकते हैं। इन्हें छोटे टुकड़ों में काटकर मिट्टी में मिलाने से यह धीरे-धीरे खाद में बदल सकते हैं और पौधों को प्राकृतिक पोषण देते हैं।

pineapple peel for plants

DIY नेचुरल क्लीनर बनाएं

अगर आप केमिकल क्लीनर की जगह नेचुरल विकल्प चाहती हैं, तो यह हैक आपके लिए है। अनानास के छिलकों को सिरके में कुछ दिनों तक भिगोकर रखें और फिर छान लें। यह मिश्रण किचन प्लेटफॉर्म और सिंक साफ करने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

सिंक को फ्रेश रखें

अगर सिंक में खाने की बदबू या सीलन जैसी स्मेल आने लगे, तो अनानास के छोटे टुकड़े या छिलके सिंक में डालकर ऊपर से गर्म पानी बहाएं। इसकी नेचुरल फ्रूटी खुशबू सिंक एरिया को फ्रेश महसूस करा सकती है। साथ ही, यह किचन में हल्की ताजगी बनाए रखने में भी मदद करता है।

pineapple peel for kitchen sink

मीट को मुलायम बनाने में मददगार

अनानास के छिलकों में ब्रोमेलिन नाम का एंजाइम पाया जाता है, जो मीट को टेंडर बनाता है। छिलकों को उबालकर इसका थोड़ा पानी मैरिनेशन में मिलाया जा सकता है। इसके अलावा, अगर आप BBQ या ग्रिलिंग पसंद करती हैं, तो अनानास के छिलकों को कोयले पर डालने से हल्की मीठी स्‍मोकी खुशबू आ सकती है।

यह भी पढ़ें- Beauty Hacks: कचरे में फेंके जाने वाले ये छिलके दे सकते हैं Glass Skin, पार्लर जाना भूल जाएंगी आप

नेचुरल एयर फ्रेशनर बनाएं

अनानास के छिलकों को संतरे के छिलके और लौंग के साथ उबालें। इसकी खुशबू पूरे घर को नेचुरली फ्रेश बना सकती है। अगर आप घर की एयर को फ्रेश बनाए रखना चाहती हैं तो इस हैक को जरूर ट्राई करें।

natural room freshner

जरूरी सावधानियां

  • अनानास के छिलकों को इस्‍तेमाल से पहले अच्‍छी तरह धोएं।
  • अगर अनानास पर वैक्स या केमिकल कोटिंग हो, तो इसे साफ करना जरूरी है।
  • बहुत ज्यादा समय तक स्टोर किए हुए छिलकों का इस्‍तेमाल न करें।

यह भी पढ़ें- पाइनएप्‍पल के छिलकों को बेकार समझकर फेंके नहीं, करें अपनी इन 5 समस्‍याओं को दूर

अब अगली बार जब आप अनानास खाएं, तब इसके छिलकों को बेकार समझकर फेंकने की बजाय इन स्मार्ट और आसान हैक्‍स में जरूर इस्तेमाल करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।