Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:14 PM IST

पौधों को मिलेगी नई जान, तरबूज के छिलकों को फेंकने की बजाएं इन 2 चीजों को मिलाकर बनाएं ऑर्गेनिक खाद

अगर गर्मी की वजह से आपके पौधे भी सूखने लगे हैं और मिट्टी में भी नमी कम होने लगी है, तो ऐसे में आप तरबूज के छिलकों में 2 चीजें मिलाकर खाद को तैयार करें, जिससे आपके पौधे हरे भरे हो जाएंगे।
Updated:- 2026-06-03, 15:27 IST
image

गर्मियों में पौधे सूखने लगते हैं, जिसकी वजह होती है मिट्टी में खत्म होने वाली नमी और खाद। ऐसे में जरूरी है कि आप पौधो की खाद को बदलें और इसमें कुछ ऐसी चीजों को मिक्स करें, जिसे मिलाने के बाद आपके पौधे हरे भरे नजर आए। इसके लिए आप तरबूज के छिलके, सरसों की खली और नारियल के छिलके का इस्तेमाल कर सकती हैं, जो पौधों के लिए अच्छा होता है। आइए आपको बताते हैं इसका इस्तेमाल कैसे करें और इसके क्या फायदे होते हैं?

पौधों के लिए खाद क्यों होती है जरूरी?

अगर आपने घर में प्लांट लगाएं हैं, तो इन्हें संभालकर रखना जरूरी होता है। ऐसे में आप इसमें खाद भी अलग-अलग तरह की खाद बनाकर डालते हैं, ताकि पौधों में जान बनी रहे। खाद जरूरी होती है, ताकि पौधे अच्छे से बड़े हो सकें। बस आपको इसे सही तरीके से बनाना है और पौधों के लिए इस्तेमाल करना है।

1 - 2026-06-03T104150.747

पौधों के लिए घर पर खाद कैसे बनाएं?

  • इसके लिए आपको तरबूज के छिलकों को एक टब में इकट्ठा कर लेना है।
  • इसमें थोड़ा सा पानी डालकर रखें ताकि ये नरम हो जाएं।
  • इसके बाद इसमें आपका नारियल के छिलकों का बुरादा डालना है, तो अच्छे से सारा पानी सोख लें।
  • इसमें आपको सरसों की खरी को डालना है।
  • इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लेना है।

2 - 2026-06-03T104146.031

  • इसे इस तरह से मिक्स करें कि तरबूज के छिलकेमुलायम होने के बाद इन चीजों में मिक्स हो सकें।
  • इसके बाद इसे 1 दिन के लिए रख दें।
  • फिर इसे पौधों में डालने के लिए इस्तेमाल करें।
  • इसे आप हल्का सा पानी डालकर इस्तेमाल में लाएं।
  • इससे आपके पौधे कुछ दिनों में हरे भरे होते नजर आएंगे। साथ ही आपको किसी तरह की कोई खाद बाहर से लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- खरबूजा, पपीता और तरबूज के छिलके को न समझें बेकार, बगीचे में कर सकते हैं कमाल

इस तरह से आप तरबूज के छिलकों को 2 चीजों से मिलाकर खाद तैयार कर सकती हैं। इसे आप 1 से 2 हफ्ते के लिए स्टोर करके रख सकती हैं। इससे आपको बाजार से खाद लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे ही आपके पौधे हरे भरे नजर आएंगे। साथ ही आप इसे किसी भी पौधे में डाल सकती हैं।

3 - 2026-06-03T104147.791

यह भी पढ़ें- गर्मियों में नहीं हो रही पौधों की ग्रोथ? माली ने बताई देसी खाद बनाने की सीक्रेट ट्रिक... डालते ही खिल उठेगा हर एक प्लांट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।