Arjun Kapoor Birthday: जाह्नवी कपूर के लिए बहुत केयरिंग हैं उनके बड़े भाई अर्जुन कपूर, इनकी स्पेशल बॉन्डिंग के बारे में जानिए

जब बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना का तलाक हुआ, उस समय अर्जुन कपूर सिर्फ 11 बरस के थे। इन कच्ची उम्र में अपने पेरेंट्स को अलग होते देखना अर्जुन कपूर के लिए एक बड़ा सदमा था। अर्जुन अपने मां मोना से इमोशनली बहुत ज्यादा अटैच्ड थे और इसी कारण श्रीदेवी के साथ उनके संबंध कभी बेहतर नहीं हो सके। इमोशनल क्राइसिस के कारण अर्जुन लंबे समय तक डिप्रेशन में रहे थे, लेकिन जब उन्हें दुबई में श्रीदेवी की अचानक मौत होने की खबर मिली, तो उन्होंने फैसला कर लिया कि बीती बातों को भुलाकर वह अपने परिवार के लिए मजबूती से खड़े होंगे। इस दौरान अर्जुन कपूर अपनी शूटिंग रद्द कर सीधे दुबई पहुंचे थे और दुख की घड़ी में अपने पिता का पूरा साथ निभाया था। सिर्फ यही नहीं, अर्जुन कपूर ने अपनी दोनों स्टेप सिस्टर्स जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को इमोशनल सपोर्ट दिया और फैमिली में बड़े भाई की भूमिका जिम्मेदारी से निभाई। बदली हुई परिस्थितियों में अर्जुन कपूर ने जाह्नवी कपूर का साथ दिया और उन्हें मां की कमी का अहसास नहीं होने दिया। ऐसे कई मौके भी आए, जब अर्जुन कपूर जाह्नवी कपूर के लिए प्रोटेक्टिव नजर आए। आज अर्जुन कपूर अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर जाह्नवी और उनकी स्पेशल बॉन्डिंग के बारे में आइए जानते हैं-
दिया जाह्नवी कपूर का साथ
View this post on Instagram
अपनी जिंदगी में तकलीफें उठाने के बाद अर्जुन कपूर ने यह शिद्दत से महसूस किया कि वह अपने परिवार को एकसाथ देखना चाहते हैं। 'कॉफी विद करण' में अर्जुन कपूर जाह्नवी कपूर के साथ शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने उस रात का जिक्र किया, जब श्रीदेवी की मौत हुई थी। अर्जुन कपूर ने इस बारे में कहा था,
'एक लम्हे ने सबकुछ बदल दिया। मैं अपने दुश्मन के लिए भी यह नहीं सोच सकता था। मैंने और अंशुला ने सबकुछ ईमानदारी से किया। हमने अपनी जिंदगी में मुश्किलें झेलीं, लेकिन इसका अर्थ ये नहीं कि जाह्नवी और खुशी प्यार से महरूम रह जाएं। अगर मेरी मां जिंदा होतीं, तो वह भी मुझे वही करने को कहतीं, जो मैंने किया। वह मुझे पहली बात यही कहतीं -जाओ, उनका साथ दो। किसी से गिले-शिकवे मत रखो। जिंदगी बहुत छोटी है।'
इसे जरूर पढ़ें: जानिए कौन हैं परिणीति चोपड़ा के 2 AM फ्रेंड?
सोनम कपूर की शादी में साथ दिखे अर्जुन और जाह्नवी कपूर
सोनम कपूर की शादी के दौरान अर्जुन कपूर अपने पिता बोनी कपूर, बहन अंशुला के साथ-साथ जाह्नवी और खुशी के साथ खड़े नजर आए थे और यह तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई थी। अर्जुन कपूर ने इस बारे में मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'एक बेटा होने के नाते मेरी कुछ जिम्मेदारियां भी हैं, जिन्हें निभाते हुए मुझे दो बहनें और मिली हैं।'
बहनों का खयाल रखने वाले भाई बने अर्जुन कपूर
बोनी कपूर की श्रीदेवी से शादी के चलते, उनके चारों बच्चों में कभी कोई बॉन्डिंग नहीं थी। अर्जुन और अंशुला बहुत छोटी उम्र से ही अपनी मां, मोना कपूर, के साथ रहते थे। इसलिए जब अचानक श्रीदेवी की मौत हुई तो अर्जुन को जाह्नवी और खुशी के साथ तालमेल बिठाने में कुछ वक्त लगा। हालांकि मीडिया में लगातार उनके आपसी रिश्तों को लेकर कयास लगाए गए, पर भाई-बहनों ने आखिरकार एक हैप्पी फॅमिली को नए रूप से परिभाषित कर ही दिया। इस बारे में अर्जुन ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बहुत ईमानदारी से कहा था, 'चीजें एकदम से ठीक नहीं हो जातीं। एक-दूसरे को समझने में वक्त लगता है। मुझे इस बात की खुशी है कि जाह्नवी और खुशी मेरी जिंदगी में हैं। मैंने ये अपने पिता के लिए किया।'
इसे जरूर पढ़ें: नो मेकअप लुक में भी बेहद खूबसूरत लगती है जान्हवी कपूर
फैमिली के वॉट्सएप चैट ग्रुप में करते हैं गपशप
View this post on Instagram
'कॉफी विद करण' शो में अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर ने खुलासा किया था कि उनका एक वॉट्सएप ग्रुप है, जिसमें घर के सभी लोग शामिल हैं। अर्जुन ने बताया कि इस चैट ग्रुप में शामिल होना चारों भाई-बहन एंजॉय करते हैं और एक-दूसरे का हालचाल लेते रहते हैं।'
जाह्नवी कपूर ने अर्जुन कपूर के लिए कही ये बड़ी बात
जाह्नवी कपूर इस बात से काफी खुश हैं कि अर्जुन ने उनका साथ दिया। अर्जुन के लिए उन्होंने कहा,
'मां के जाने के बाद अगर हम वापस नॉर्मल हो सके, तो इसका श्रेय अर्जुन भैया और अंशुला दीदी को ही जाता है। उन्होंने हमें बहुत ताकत दी है और परिवार के साथ हमें अच्छा लग रहा है। अर्जुन भैया बहुत समझदार हैं। उन्होंने मुझे और खुशी को कुछ टिप्स दिए हैं-जैसे कि ईमानदार रहो, स्वाभाविक रहो और लोगों को सम्मान दो। जब वह ये चीजें समझाते हैं, तो मैं उनका पूरी तरह से पालन करने की कोशिश करती हूं।'
जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर की बॉन्डिंग के बारे में जानकर अगर आपको अच्छा लगा तो इस आर्टिकल को जरूर शेयर करें। अपने चहेते सेलेब्रिटीज के बारे में जानने के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।