करण सिंह ग्रोवर और बरखा बिष्ट की हो चुकी थी सगाई, इस वजह से हुआ था दोनों का ब्रेकअप

करण सिंह ग्रोवर और बरखा बिष्ट ने एक दूसरे को 2 साल तक डेट किया था। आइए जानते हैं दोनों की लव स्टोरी और ब्रेकअप की कहानी।
Updated:- 2021-11-01, 19:08 IST
image

करण सिंह ग्रोवर टीवी के मोस्ट हैंडसम एक्टर माने जाते हैं। टीवी से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले करण सिंह ग्रोवर फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। हालांकि, एक्टर ज्यादातर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। बिपाशा बसु से शादी करने से पहले एक्टर दो शादी कर चुके थे। यही नहीं एक्टर की एक बार सगाई भी टूट चुकी है। जेनिफर विंगेट और श्रद्धा निगम से शादी करने से पहले एक्टर टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट से सगाई की थी, लेकिन दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंचने से पहले ही टूट गया।

बरखा बिष्ट सेनगुप्ता अब एक्टर इंद्रनील सेनगुप्ता की पत्नी है, लेकिन एक वक्त था, जब वह करण सिंह ग्रोवर से शादी करने वाली थी। दोनों का अफेयर उस वक्त काफी चर्चा में रहा था, जब टीवी इंडस्ट्री में काफी नए थे। यही नहीं इनकी केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद भी आ रही थी।  आइए जानते हैं कि उनकी लव स्टोरी की शुरुआत और कब कैसे हुई थी।

करण सिंह ग्रोवर और बरखा बिष्ट की लव स्टोरी

karan singh grover ex

जब करण सिंह ग्रोवर की लिंकअप की बात की जाती है तो श्रद्धा निगम,निकोल अल्वारेस और जेनिफर विंगेट की बात की जाती है, जबकि एक्टर की लाइफ में कई लड़कियां आईं। दो बार शादी करने के बाद बिपाशा बसु से उन्होंने तीसरी शादी की। बहुत कम लोगों को पता होगा कि एक्टर बरखा बिष्ट को भी डेट कर चुके हैं। हालांकि, दोनों को लेकर अब बहुत कम ही चर्चा की जाती है। बता दें कि बरखा बिष्ट और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात टीवी शो एमटीवी कितनी मस्त है जिंदगी के सेट पर हुई थीं। साल 2004 में आई इस टीवी शो में दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। शूटिंग के बाद दोनों अक्सर पार्टी में साथ नजर आते थे। बरखा और करण सिंह ग्रोवर ने एक दूसरे को दो साल तक डेट किया।

इसे भी पढ़ें:Happy Birthday:ऐश्वर्या राय को इन चीजों को कलेक्ट करने का है शौक, जानकर आपको भी होगी हैरानी

2006 में हो गया था ब्रेकअप

barkha bisht husband

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करण सिंह ग्रोवर और बरखा बिष्ट सगाई कर चुके थे, लेकिन बाद में दोनों ने एक दूसरे से रिश्ता तोड़ लिया। दोनों के रिश्ता तोड़ने के पीछे पर्सनल डिफरेंस बताए जाते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बरखा करण के फलर्टी बिहेवियर से काफी परेशानी थीं। उस वक्त जेनिफर विंगेट के साथ उनकी नजदीकियां की वजह इनके ब्रेकअप की मुख्य वजह मानी जाती थी। इसके अलावा ऐसा भी कहा जाता है कि बरखा बिष्ट ने एक्टर इंद्रनील सेनगुप्ता के लिए करण सिंह ग्रोवर को छोड़ा था। उस वक्त बरखा और इंद्रनील सेन गुप्ता टीवी शो प्यार के दो नाम-एक राधा एक श्याम में नजर आ रहे थे। हालांकि, इसमें कितनी सच्चाई है, यह सिर्फ करण और बरखा हो ही पता है। वहीं बरखा ने कुछ साल तक इंद्रनील को डेट करने के बाद शादी कर लिया था और दोनों आज एक बेटी के माता-पिता हैं।

 

इसे भी पढ़ें:  यह टीवी एक्ट्रेसेस डिप्रेशन की हो चुकी हैं शिकार, एक ने दुनिया तक को कह दिया अलविदा

 

श्रद्धा निगम से की शादी

karan and bipasha


बरखा बिष्ट से ब्रेकअप के बाद करण सिंह ग्रोवर ने को-एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी कर ली, लेकिन ठीक एक साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उनकी लाइफ में जेनिफर विंगेट आईं, दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती थी। माना जाता था कि करण को आखिरकार उनकी सोलमेट मिल गई हैं, लेकिन दो साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद करण की लाइफ में बिपाशा बसु की एंट्री हुई। कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में शादी कर ली। आज दोनों अपनी मैरिड लाइफ को काफी एन्जॉय करते हैं और अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आते रहते हैं।

उम्मीद है कि बरखा बिष्ट और करण ग्रोवर से जुड़ी यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।