Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:01 AM IST

Bigg Boss 14: कंटेस्टेंट्स को अंदर जाने से पहले करवाना होगा कोरोना टेस्ट, जानिए इस शो से जुड़ी पूरी जानकारी

बिग बॉस 14 कब शुरू होगा, क्या सलमान खान इस शो को होस्ट करेंगे और कंटेस्टेंट्स को घर के अंदर जाने से पहले क्या-क्या करना होगा? इसकी पूरी जानकारी लें यहां।
Updated:- 2020-06-29, 14:47 IST
image

टीवी के सबसे चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस 14 की तैयारी जोरों पर चल रही है। यकीनन इसकी लोकप्रियता के साथ-साथ बिग बॉस शो के मेकर्स अब नए-नए तरीके आजमा रहे हैं ताकि इसे और भी रोचक बनाया जा सके। वैसे तो बिग बॉस 13 के खत्म होते ही ये कयास लगने लगे थे कि आखिर नया बिग बॉस कब आएगा और इसमें कौन से सेलेब्स शामिल होंगे, लेकिन अब कोरोना के आने के बाद बिग बॉस 14 में एक नया क्लॉज भी जुड़ गया है।

सभी कंटेस्टेंट्स की होगी जांच-

बिग बॉस 14 में आने वाले सभी कंटेस्टेंट्स का कोरोना वायरस टेस्ट होगा। यानि अगर किसी कंटेस्टेंट को बिग बॉस के घर के अंदर जाना है तो पहले उसकी रिपोर्ट नॉर्मल आनी होगी। इसका सीधा सा कारण ये है कि कोरोना वायरस में सोशल डिस्टेंसिंग बहुत अहम होती है और बिग बॉस के घर के अंदर ये मुमकिन नहीं हो पाएगा। साथ ही साथ, उन्हें पहले क्वारेंटाइन भी किया जाएगा। इसलिए ये जरूरी है कि पहले से ही कंटेस्टेंट्स की जांच करके उन्हें अंदर भेजा जाए।

bigg boss  show details

इसे जरूर पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को होगी रिलीज, फ्री में देख पाएंगे फैन्‍स

कितने कंटेस्टेंट्स होंगे शामिल?

मिस मालिनी की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 30 कंटेस्टेंट्स को फाइनल किया गया है और उनमें से 16 ही अंदर जाएंगे, 16 में से 13 टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स होंगे। 3 कॉमन लोग होंगे। इस बार भी सीजन 10 की तरह ही सेलेब्स और कॉमनर्स को एक साथ लाया जाएगा। बिग बॉस सीजन 13 ने बहुत सफलता हासिल की और इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल बहुत फेमस हो गए। अब ये देखना है कि आखिर नए सीजन में कौन आता है।

क्या नवंबर में शुरू होगा बिग बॉस?

बिग बॉस 14 को लेकर पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि ये सितंबर से शुरू होगा, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसका प्रोडक्शन लेट हो गया। अब ये बातें सामने आ रही हैं कि बिग बॉस 14 अक्टूबर के आखिरी हफ्ते या फिर नवंबर के पहले हफ्ते से शुरू होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सेट्स को सेनेटाइज कर कंटेस्टेंट्स को अब नई तरह से स्क्रीन किया जा रहा है। चैनल और बिग बॉस शो के मेकर्स को अब नए तरीके से सभी नियम निर्धारित करने होंगे। उन्हें सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना होगा।

 

क्या सलमान करेंगे होस्ट?

रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान अपने पनवेल वाले फार्महाउस से ही इस शो की शूटिंग शुरू करेंगे। हालांकि, पहले ये खबरें आ रही थीं कि अब सलमान बिग बॉस होस्ट नहीं करेंगे, लेकिन अब लग रहा है कि इस बार भी सलमान ही होंगे बिग बॉस 14 के होस्ट।

किस थीम पर होगा बिग बॉस 14?

पहले ये खबर आई थी कि बिग बॉस 14 जंगल थीम पर बनाया जाएगा। सेट और टास्क सभी कुछ इस थीम पर होंगे, लेकिन बिग बॉस की खबरें देने वाले इंस्टाग्राम चैनल mrkhabri_official के अनुसार जंगल नहीं बल्कि कॉलेज थीम पर आधारित होगा बिग बॉस 14। इस शो का सेट भी इसी थीम पर बनाया जाएगा।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bigg Boss 14 - Mrkhabri 🔵 (@mrkhabri_official) onApr 20, 2020 at 10:02pm PDT



हालांकि, बिग बॉस 14 अब किस थीम पर होगा ये तो शो के प्रोमो आने के बाद ही पता चलेगा।

इसे जरूर पढ़ें- जाह्नवी कपूर के लिए बहुत केयरिंग हैं उनके बड़े भाई अर्जुन कपूर, इनकी स्पेशल बॉन्डिंग के बारे में जानिए

 

किन नामों पर हो रही है चर्चा?

वैसे तो बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट्स को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मई 2020 को आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि करण कुंद्रा, अलिशा पंवार और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन जैसे नामों को लेकर चर्चा की जा रही है। इसके अलावा, गोवा की पूनम करेकर को भी कॉमनर के तौर पर लिया जा सकता है। वैसे आपको बता दूं कि इस शो में कौन से कंटेस्टेंट्स शामिल होंगे इसे लेकर अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

हम तो इंतज़ार कर ही रहे हैं, आप भी वेट करिए। जैसे ही बिग बॉस 14 को लेकर कोई खबर हमें मिलेगी हम आपसे जरूर शेयर करेंगे। तब तक के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।