Bigg Boss 13: शहनाज गिल ने रश्मि देसाई से कहा, सिद्धार्थ शुक्ला से करती हूं प्यार

शहनाज गिल ने अब तक घर में शानदार प्रदर्शन दिखाया है। चाहें घरवालों के साथ फाइटिंग की बात हो या फिर टास्क में परफॉर्मेंस की, शहनाज ने हर जगह खुद को प्रूव किया है। खासतौर पर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी कैमिस्ट्री काफी ज्यादा पसंद की गई है। सिडनाज की जोड़ी ट्विटर पर कई बार ट्रेंड कर चुकी है। फैन्स ने भी यह बात कही है कि उन्हें सिद्धार्थ और शहनाज की लव कैमिस्ट्री पसंद है। शहनाज और सिद्धार्थ घर में काफी अच्छे दोस्त बन चुके हैं, लेकिन शहनाज सिद्धार्थ के लिए स्पेशल फीलिंग रखती हैं। वह सिद्धार्थ से खुद यह बात कुबूल कर चुकी हैं कि वह उन्हें पसंद करती हैं, हालांकि सिद्धार्थ की तरफ से अभी तक उन्हें ऐसा रेसपॉन्स नहीं मिला है। लेटेस्ट एपीसोड में शहनाज ने रश्मि देसाई से सिद्धार्थ शुक्ला के लिए अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस की हैं।
शहनाज गिल ने रश्मि देसाई से बयां किए अपने जज्बात
सलमान खान शो में सिद्धार्थ को इस बारे में चेता चुके हैं कि शहनाज गिल उनके प्यार में पड़ गई हैं। उन्होंने सिद्धार्थ से कहा था, 'थोड़ा ध्यान देना, मुझे ऐसा लगता है कि ये तुमसे प्यार करती है।' फिनाले के ठीक एक दिन पहले शहनाज ने रश्मि देसाई से अपने दिल का हाल बता दिया।
इसे जरूर पढ़ें: समीर सोनी ने आरती सिंह को किया सपोर्ट, सिद्धार्थ शुक्ला के खिलाफ कही ये बड़ी बात
शहनाज गिल को मिला शादी का कार्ड
'बिग बॉस' के 13 फरवरी के एपिसोड में बताया गया कि बिग बॉस शो खत्म होने के बाद 'मुझसे शादी करोगे?' शो कलर्स पर आने वाला है। जब 'बिग बॉस' ने शहनाज को बुलाकर शादी के कार्ड दिए तो फैन्स का एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया। इस सीन में घर में शहनाई बजी और सभी कंटेस्टेंट्स ने मिलकर डांस भी किया। इसके बाद शहनाज की बेडरूम एरिया में रश्मि देसाई से चर्चा हुई।
इसे जरूर पढ़ें: Bigg Boss 13: ये हैं सिद्धार्थ शुक्ला की 5 सबसे बड़ी फाइट्स
शहनाज गिल ने रश्मि देसाई से बताई सिद्धार्थ के लिए अपनी फीलिंग्स
शहनाज और रश्मि बेड पर बात कर रहे थे, तभी सिद्धार्थ वहां से गुजरे। रश्मि ने सिद्धार्थ के जाते ही शहनाज से पूछा- 'क्या तुम उससे प्यार करती हो, सही बताओ?' इस पर शहनाज ने जवाब 'हां' में दिया। इसके बाद रश्मि ने शहनाज से फिर पूछा- 'तूने उससे पूछा कि वो तुझसे प्यार करता है?' शहनाज ने थोड़ा उदास होकर जवाब दिया, 'नहीं करता है।' इस चर्चा के बाद शहनाज के चेहरे की रौनक चली गई।
सिद्धार्थ शुक्ला के लिए पजेसिव रही हैं शहनाज गिल
View this post on Instagram
शहनाज कई मौकों पर सिद्धार्थ को लेकर अपनी फीलिंग्स जाहिर कर चुकी हैं। कई बार वह सिद्धार्थ को लेकर पसेजिव भी नजर आईं। वहीं सिद्धार्थ भी शहनाज से मजा लेने में नहीं चूकते। वह जानबूझकर कई मौकों पर शहनाज को परेशान करते नजर आए। नए एपीसोड में घर में आए एक एंकर के सामने भी शहनाज ने सिद्धार्थ को लेकर अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस की थीं। शहनाज ने कहा था, 'उससे मेरा जुड़ाव दोस्त से कहीं ज्यादा वाला है। बाहर जाकर उसके मन में मेरे लिए क्या फीलिंग्स रहती हैं, ये बाहर जाकर देखेंगे।' शहनाज सिद्धार्थ को लेकर यहां तक कह चुकी हैं कि वह उन्हें इतना प्यार करेंगी कि सिद्धार्थ उनसे दूर नहीं जा पाएंगे।
सिद्धार्थ शुक्ला भी शहनाज को करते हैं पसंद
सिद्धार्थ शुक्ला हालांकि शहनाज से प्यार नहीं करते, लेकिन वह अपनी दोस्ती जाहिर कर चुके हैं। जब वह शहनाज से नाराज थे तो उन्होंने कहा था- 'तुम मेरी लिए सिगरेट की तरह हो। मुझे पता है पीना सेहत के लिए खराब है, लेकिन दूर नहीं रह सकता।' जब भी शहनाज सिद्धार्थ से रोमांटिक बातें करती हैं, तो सिद्धार्थ उन्हें इग्नोर करते नजर आते हैं ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि शो के बाद क्या वाकई सिद्धार्थ शहनाज से प्यार करने लगेंगे।
Image Courtesy: Instagram(@shehnaazgill, @imrashamidesai, @realsidharthshukla)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।