Bigg Boss 13: हिमांशी खुराना की हो सकती है दोबारा एंट्री, शहनाज को कर रही हैं सपोर्ट

आखिर क्यों हो सकती है हिमांशी खुराना की बिग बॉस हाउस में दोबारा एंट्री। जानने के लिए पढ़ें ये आर्टिकल। 
Updated:- 2020-01-23, 13:36 IST
image

बिग बॉस सीजन 13 में अभी भी घर के सदस्यों में आना जाना लगा हुआ है। जब से यह शो शुरू हुआ है तब से कई कंटेस्टेंट आए और गए हैं। अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कुछ वीकेंड पहले घर से बेघर हुई हिमांशी खुराना घर में दोबारा एंट्री करने वाली हैं। हिमांशी खुराना ने पहले भी घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए बिग बॉस हाउस में एंट्री की थी। मगर कुछ ही वक्त को वह बिता कर बिग बॉस हाउस से बाहर भी हो गईं। मगर जब से हिमांशी खुराना बिग बॉस हाउस से बाहर हुई हैं।

वह किसी न किसी वजह से लाइम लाइट में हैं। शायद यही वजह है कि हिमांशी खुराना को एक बार फिर से बिग बॉस हाउस में एंट्री का मौका दिया जाए। 

इसे जरूर पढ़ें: Bigg Boss 13: क्यों करना चाहती थीं शहनाज गिल आत्महत्या? पिता ने खोले कई राज

गौरतलब है, हिमांशी खुराना जब बिग बॉस हाउस के अंदर थीं तब वह आसिम रियाज से काफी क्लोज थीं। आसिम रियाज ने भी हिमांशी खुराना से अपने प्यार का इजहार किया था मगर, हिमांशी का कहना था कि वह पहले से ही इंगेज्ड हैं और वह 10 साल से इस रिश्ते में जुड़ी हैं। बिग बॉस हाउस से बाहर जाने के बाद वह तुरंत ही अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर लेंगी। मगर, जैसे ही हिमांशी खुराना घर से बेघर हुईं खबर आने लगी थी कि उनका ब्रेकअप हो चुका है।

यह बात और भी ज्यादा क्लीयर तब हुई जब फैमिली वीक में शेफाली के पति ने हिमांशी का एक मैसेज आसिम को दिया। मेसेज यह था कि, हिमांशी अब अपने मंगेतर से शादी नहीं कर रही हैं और बाहर वह आसिम का इंतजार कर रही हैं। इसके बाद सलमान खान ने भी इस बात पर सच्चाई की मोहर लगा दी। 

इसे जरूर पढ़ें: Bigg Boss 13 के फिनाले की तारीख के बढ़ने की आई खबर, क्या सलमान की भी बढ़ी है सैलरी?

Himanshi Khurana  Shehnaz Gill  friendship

कुछ ही दिन बाद एक बयान में हिमांशी ने खुद ही कहा, ‘मेरे रिश्ते के टूटने का जिम्मेदार आसिम नहीं बल्कि शेहनाज है।’ गौरतलब है कि शहनाज के साथ हिमांशी खुराना की पुरानी कॉन्ट्रोवर्सी थी। घर में भी दोनों के बीच कोल्ड वॉर था। हिमांशी ने शहनाज को ही अपने रिश्ते के टूटने का जिम्मेदार ठहराया है। शहनाज के फादर को भी हिमांशी ने बीते दिनों करारा जवाब दिया है। मगर इन सब के बावजूद हिमांशी अब शहनाज का सपोर्ट करते भी नजर आ रही हैं। 

 

दरअसल, बात यह है कि बिग बॉस हाउस के अंदर सिद्धार्थ और शहनाज का फिर से झगड़ा हो गया है। सिद्धार्थ ने शहनाज को यह तक बोल दिया है कि वह शहनाज से नफरत तो कभी नहीं करेंगे मगर वह घर से बाहर निकलने के बाद कभी भी नहीं मिलना चाहते हैं क्योंकि वह बहुत बड़ी फ्लिपर है। इस बात पर जब शहनाज रोने लगीं तो। सभी ने कहा कि वह ड्रामा कर रही हैं। इस बात को लेकर घर में आरती सिंह से उनका बड़ा झगड़ा तक हो गया। मगर हिमांशी ने पहली बार शहनाज का सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया है और कहा, ‘ आज शहनाज दिल से रोई है। कभी मौका मिला तो उसे बात जरूर करुंगी। उसके फादर उसे बहुत सपोर्ट कर रहे हैं। उसे अपने फादर पर भरोसा करना चाहिए। फैमिली पर ही भरोसा किया जा सकता है। मुझे खुशी है कि आसिम शहनाज के साथ है।’

 

खैर यह समझ पाना मुश्किल है कि हिमांशी इतनी कट्टर दुश्मनी के बाद अब शहनाज को सपोर्ट क्यों कर रही हैं। मगर इस बात का इंतजार है कि वह एक बार बिग बॉस हाउस में जरूर आएं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।