Bigg Boss 13: आसिम रियाज के लिए शेफाली के पति पराग त्यागी का सन्देश, हिमांशी खुराना कर रही है इंतज़ार

फैमिली वीक में आएं शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी ने आसिम से कहा, हिमांशी खुराना तुम्हारा बाहर कर रही है वेट
Updated:- 2020-01-17, 12:16 IST
image

बिग बॉस इस समय टीवी का सबसे चर्चित शो है। शो के आखरी पड़ाव में हर रोज कुछ न कुछ नया जरूर हो रहा है। बिग बॉस के फैमिली वीक में टेलीविजन अभिनेता पराग त्यागी अपने पत्नी और बिग बॉस कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला से मिलने आये हुए थे। पराग अपने पत्नी से तो मिले ही, साथ में बिग बॉस कंटेस्टेंट आसिम रिजाय से भी मिले और उन्होंने असीम से कहा की हिमांशी खुराना तुम्हारा बाहर इंतजार कर रही है। आपको बता दे कि हिमांशी खुराना बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकी है जो फ़िलहाल घर से नॉमिनेट हो के बाहर हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 13: सलमान खान की फटकार के बाद, आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के favour में उतरे फैंस

parag tyagi reveals himanshi khurana waiting for asim riaz inside

पराग त्यागी ने अपने सन्देश में आसिम को कहा कि हिमांशी तुम्हारा बहार इंतजार कर रही है। आगे पराग ने ये भी कहा कि हिमांशी अपने बॉयफ्रेंड से अलग हो गई है और वो तुम्हारा बाहर आने का वेट कर रही है। बिग बॉस 13 में फैमिली वीक में आए पराग त्यागी ने यह सन्देश असीम को दिया। 

 

  

टीवी एक्टर पराग त्यागी के इस सन्देश के बाद आसिम से नहीं रहा गया और जब बिग बॉस में असीम के भाई आएं तो असीम ने अपने भाई से पहला सवाल यही पूछा की क्या सच में हिमांशी बहार मेरा इंतज़ार कर रही है। हालांकि आसिम रियाज के भाई उमर रिजय इस मामले में चुप रहे। कुछ देर चुप रहने के बाद आसिम के भाई उमर ने भी पराग त्यागी के कही बात पर बोला थोड़ा इंतजार करो।   

parag tyagi reveals himanshi khurana waiting for asim riaz inside
 

आपको बता दे की बिग बॉस 13 के शुरूआती दिनों में शेफाली जरीवाला, आसिम रियाज और हिमांशी खुराना आपस में तीनों सबसे अच्छे दोस्त थे। इसी दोस्ती के दौरान आसिम को हिमांशी से प्यार हो गया। शो में भी आसिम ने कई बार हिमांशी से कहा कि मुझे तुम से प्यार हो गया है। लेकिन, हिमांशी बार-बार बोलती थी की उनकी सगाई हो गई और वो तुम से यानि आसिम से प्यार नहीं कर सकती है। हालांकि बाद में हिमांशी नॉमिनेट हो के घर से बाहर चली गई। 

 

parag tyagi reveals himanshi khurana waiting for asim riaz inside
 

वही हिमांशी के जाने के बाद कुछ ही हफ्ते के बाद शेफाली और आसिम की भी दोस्ती में दरार पड़ गया और एक-दूसरे शो में दुश्मन बन गए। हालांकि बिच-बिच में असीम और हिमांशी को लेकर घर में मुद्दा उठता रहा लेकिन कुछ ही दिन बाद यह मामला शांत हो गया। वही अब पराग त्यागी के सन्देश के बाद फिर से घर में ये बात होने लगी है। बिग बॉस में शेफाली और आसिम को बहुत ही कम साथ में देखा जाता है। आपको बता दे कि पराग ने आसिम को ये भी कहा कि शेफाली के प्रति आपका जो व्यवहार है वह बेहद ही निराशाजनक है और यह टीवी पर अच्छा नहीं दिखता है। 

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss-13: "सिद्धार्थ शुक्ला बदतमीज हैं", सलमान खान ने भी मानी ये बात 

 

 

 

 

View this post on Instagram

#asimhimanshi @asimriaz77.official ❤️ care ,respect,mutual understanding everything

A post shared by Himanshi Khurana (daddu🐸) (@iamhimanshikhurana) onDec 9, 2019 at 10:08pm PST

आपके बता दे बिग बॉस अपने तय निर्धारित समय से दो महीने अधिक समय के लिए बढ़ाया। अब हल में एक और खबर आ रही है दो महीना बढ़ने के बाद इसे और दो महीने के लिए बढ़ाया जा रहा है।  हालांकि फिर से दो महीना बढ़ाएं जाने की आधिकारिक जानकारी न ही शो के तरफ से आया है और ना होस्ट सलमान खान के तरफ से।  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।