बारिश के मौसम को रोमांटिक मौसम कहा जाता है। क्योंकि बरसात के मौसम में माहौल बेहद खुशनुमा हो जाता है। रिमझिम बारिश को देख इंसान अपने तनाव को भूल जाता है। वहीं बारिश और बॉलीवुड का भी गहरा रिश्ता है। हिंदी सिनेमा की फिल्मों में बारिश को जरूर सूट किया जाता है। खासकर रोमांटिक खाना बिना बारिश अधूरा माना जाता है। फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कई दशकों से एक्टर और एक्ट्रेस बारिश में भीगते हुए डांस करते हुए नजर आते हैं।
अगर आपको बारिश पसंद है लेकिन आप बारिश में भीग नहीं सकते हैं तो आप बॉलीवुड के इन हिट गाने से इस मौसम का आनंद ले सकते हैं। आइए सुनते हैं बॉलीवुड के हिट सॉन्ग जो बारिश के मौके पर बनाए गए हैं।
प्यार हुआ इकरार हुआ
बॉलीवुड एक्टर राज कपूर कि फिल्म श्री 420 का गाना प्यार हुआ इकरार हुआ बारिश पर फिल्माया सबसे बेहतरीन गाना है। इस गाने के सुन बारिश की याद ताजा हो जाती है। यह एक ऐसा गाना है जिसे हर जनरेशन ने पसंद किया है।
बरसो रे मेघा
फिल्म गुरु का सॉन्ग बरसो रे मेघा गाना सुन आप भी नाचने पर मजबूर हो जाएंगे। श्रेया घोषाल की आवाज में इस खूबसूरत गाने पर ऐश्वर्या राय बारिश में भीगती नजर आईं है। इस गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
बारिश
अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया बारिश गाना बेहद खूबसूरत है। इस गाने को सुन आप अपने कॉलेज लाइफ में दोबारा जा सकते हैं। बॉक्स ऑफिस पर भले ही फिल्म को पसंद नहीं किया गया था लेकिन इस गाने ने दर्शकों को दिल जीत लिया था। आज भी इस गाने को सुन बारिश की याद ताजा हो जाती है।
जो हाल दिल का
आमिर खान की फिल्म सरफरोश का ये गाना 'जो हाल दिल का' बारिश के मौसम पर फिल्माया बेहद रोमांटिक सॉन्ग है। यह गाना आपके रोजाना की लाइफ के तनाव को कम कर देगा। गाने में आमिर खान और सोनाली बेंद्रे की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है।
इसे जरूर पढ़ेंः KK Song List: कभी भी नहीं भुलाए जा सकते हैं सिंगर केके के ये Soulful गाने
मेरे ख्वाबों में जो आए
काजोल और शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे का सॉन्ग 'मेरे ख्वाबों मे जो आए' बारिश पर फिल्माया बेस्ट सॉन्ग है। फिल्म के साथ साथ इस गाने को भी लोगों को काफी पसंद किया था।
इसे जरूर पढ़ेंः बॉलीवुड ने कॉपी किए हैं ये बेहतरीन पाकिस्तानी गाने
डूबी-डूबी
बॉलीवुड फिल्मों में काफी समय से बारिश पर गाना फिल्माया जा रहा है। फिल्म 3 इडियट्स का ये सॉन्ग डूबी-डूबी आपके मन को खुश कर देगा। गाना सुन आप भी रिमझिम बारिश में भीगना पसंद करेंगी।
Recommended Video
टिप टिप बरसा पानी
रवीना टंडन और अक्षय कुमार पर फिल्माया यह गाना सुपरहिट रहा है। गाने में रवीना और अक्षय की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। आज भी टिप टिप बरसा पानी सॉन्ग को काफी पसंद किया जाता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Balaji Motion Pictures
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।