herzindagi
hath jodne ke labh

Folding Hand Benefits: हाथ जोड़कर प्रणाम करने के भी हैं कई ज्योतिषीय लाभ, जानें ये सही तरीका

हमारी संस्कृति में हाथ जोड़कर नमस्ते करना सभ्यता का सूचक माना जाता है लेकिन इसके कई अन्य ज्योतिषीय लाभ भी हैं।  
Updated:- 2022-11-17, 13:22 IST

Folding Hand Benefits: हमारे प्यारे प्यारे पाठकों को हमारा नमस्ते। अब आप सोचेंगे कि आज अचानक से हम आपको नमस्ते क्यों बोल रहे हैं या हमारे लेख की शुरुआत आज नमस्ते से कैसे तो बता दें कि आज हमारा आर्टिकल भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाले नमस्कार पर ही आधारित है। हम में से बहुत से लोग अपने से बड़ों को नमस्ते करके उन्हें आदर प्रदान करते हैं।

यूं तो नमस्ते को सभ्यता के सूचक के रूप में देखा जाता है लेकिन इस एक प्रणाम का धार्मिक, वैज्ञानिक, ज्योतिष और स्वास्थ के तौर पर भी अत्यंत महत्त्व है। हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आज हम आपको हाथ जोड़कर प्रणाम करने के जबरदस्त ज्योतिषीय लाभ बताने जा रहे हैं।

संस्कृत से जन्मा नमस्कार

नमस्कार शब्द संस्कृत भाषा का है। इसका संधि विच्छेदन किया जाए तो यह दो शब्दों से मिलकर बना है: 'नमः' और साकार। नमः का अर्थ है नमन करना और साकार का अर्थ है आपके द्वारा दिए गए नमन का आशीर्वाद मिलने के रूप में पूर्ण होना। मंदिर में भगवान को या किसी बड़े को देखकर अपने आप ही हाथ नमस्कार की मुद्रा में चले जाते हैं लेकिन हम में से बहुत से लोग इसके लाभ और नमस्कार करने के सही तरीके से अनजान हैं। शास्त्रों में नमस्कार करने के कुछ विशेष नियम, प्रकार और फायदे बताए गए हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Planet And Body Parts: ग्रहों के प्रभाव से चलता है आपका शरीर, जानें किस हिस्से पर होती है कौन से प्लैनेट की नजर

नमस्कार के प्रकार

namaste benefits

  • सामान्य नमस्कार: किसी से मिलते वक्त दोनों हाथों की हथेलियों को जोड़कर नमस्कार किया जाता है। नमस्कार का ये तरीका सामान्य नमस्कार कहलाता है।
  • पद नमस्कार: इस नमस्कार के अंतर्गत हम अपने से बड़ों को मात्र हाथ जोड़कर नहीं बल्कि पैर छूकर नमस्कार करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
  • साष्टांग नमस्कार: इस नमस्कार को करते समय हमारी मुद्रा जमीन पर लेटने वाली होती है। यानी कि जमीन पर लेट कर और हाथ सिर से आगे की ओर ले जाकर जोड़ते हुए नमस्कार करना साष्टांग नमस्कार कहलाता है। इस नमस्कार का अर्थ होता है अपने पूरे शरीर सामने वाले व्यक्ति के आदर में समर्पित करना।

यह विडियो भी देखें

नमस्कार के नियम

folding hand benefits

  • कभी भी एक हाथ से नमस्कार नहीं करना चाहिए।
  • नमस्कार करते समय गर्दन नहीं सिर झुकाना चाहिए।
  • दोनों हाथों को जोड़ते समय उंगलियां एक के ऊपर एक होनी चाहिए।
  • हाथों को जोड़ते समय हथेलियां चिपकी हुई हों और अंगूठा उंगलियों से सटा हुआ होना चाहिए।
  • नमस्कार करते समय चाहे दो पल के लिए ही सही पर आंखें बंद कर लेनी चाहिए।
  • नमस्कार हमेशा खाली हाथों से करना चाहिए। यानी कि नमस्ते करते समय हाथ में कोई वस्तु नहीं होनी चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें:सपने में झाड़ू देखने का क्या है मतलब? जानें ज्योतिषीय राय

नमस्कार के लाभ

  • हथेली में ग्रहों का वास माना जाता है। ऐसे में नमस्कार के दौरान जब हथेली पर दबाव पड़ता है तो इससे ग्रह दोष(मंगल दोष के उपाय) में शांति मिलती है।
  • नमस्कार करने से हृदय चक्र जागृत होता है। हृदय अर्थात मन के कारण चंद्रमा होते हैं। ऐसे में आपके द्वारा किया गया नमस्कार चंद्रमा को मजबूत बनाता है।
  • हाथों की नसों से दिमाग की नसें जुड़ी होती हैं। नमस्कार के दौरान दिमाग पर असर पड़ता है और यह जागृत अवस्था में चला जाता है। दिमाग अर्थात बुद्धि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में नमस्कार से बुध ग्रह मजबूत होते हैं और जातक को तीव्र बुद्धि प्रदान करते हैं।
  • नमस्कार करने से मन शांत होता है लेकिन इस क्रिया से आप अपने धन में बढ़ौतरी भी कर सकते हैं। विज्ञान के अनुसार, नमस्कार के दौरान उंगली की रेखाएं आपस में टकराती हैं जिससे एक अतरंग उत्पन्न होती है उस तरंग को ज्योतिष में शुभ माना जाता है।
  • यह तरंग व्यक्ति के भीतर मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी के मंत्र) के बीज मंत्र के पहले अक्षर 'श्रीं' को जागृत करती है और यह अक्षर व्यक्ति के भीतर सिद्ध होने लगता है। ऐसे में अगर नमस्कार के तुरंत बाद किसी एकांत स्थान पर बैठ कर मां लक्ष्मी के बीज मंत्र का 11 बार उच्चारण किया जाए तो इससे आपके धन में अचानक वृद्धि के प्रबल योग बं जाएंगे।
  • ध्यान रहे कि बीज मंत्र एक गुप्त और शुद्ध मंत्र होता है ऐसे में कोई आपको न तो ये मंत्र पढ़ते या बोलते देखे न ही आपको इस बारे में किसी से कुछ कहना है। इसके अलावा, बीज मंत्र का उच्चारण शुद्धता से होना चाहिए यानी कि नमस्कार करने के बाद आपको इस बात का ध्यान रखना है कि मंत्रोच्चार से पहले आप जूते चप्पल उतार लें और किसी साफ सुधरे स्थान पर ही बैठें।

तो ये थे नमस्कार के लाभ और सही तरीका। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Pixabay, Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।