आयुष्‍मान खुराना के बेटे ने मां ताहिरा को दिया होमोसेक्सुअलिटी पर Emotional जवाब

आयूष्‍मान खुराना और ताहिरा कश्‍यप के बेटे ने होमोसेक्सुअलिटी पर बहुत ही इमोशनल जावाब दिया है। आप भी पढ़ें। 
Updated:- 2020-01-29, 10:58 IST
image

भारत में आज भी जब बात होमोसेक्‍सुआलिटी की होती है तब लोग अपना मुंह सिकोड़ने लगते हैं। आज भी समाज में होमोसेक्‍सुआलिटी अपनाने वालों को बहुत सम्‍मान भरी नजरों से नहीं देखा जाता है। होमोसेक्‍सुआलिटी भारत में एक टैबू बन चुका है और इसी टैबू को दूर करने की एक कोशिश में डायरेक्‍टर हितेश केवल्या ने फिल्‍म ‘शुभ मंगल ज्‍यादा सावधान’ बनाई हैं। इस फिल्‍म में बॉलीवुड एक्‍टर आयुष्‍मान खुराना लीड रोल में हैं और वह एक गे का रोल प्‍ले कर रहे हैं। 

वैसे तो आयुष्‍मान खुराना ने बहुत सारी फिल्‍मों में चुनौतीपूर्ण किरदार निभाए हैं मगर, इस फिल्‍म में वह जो किरदार निभाने वाले हैं वह बहुत ही अलग है। उनके इस किरदार को लेकर बहुत चर्चा हो रही है। यह चर्चा अब आयूष्‍मान के घर में भी हो रही है। आयुष्‍मान की वाइफ ताहिरा कश्‍यप ने अपने बेटे से जब पिता द्वारा निभाए जा रहे गे के किरदार पर बात की तो उनके बेटे ने बेहद इमोशनल जवाब दे उन्‍हें रुला दिया। 

इसे जरूर पढ़ें: आयुष्‍मान खुराना की कॉमेडी फिल्म 'ड्रीम गर्ल' से हर महिला सीख सकती है ये 5 बातें

ayushman  khurana  homosexuality

Image Credit:tahirakashyapkhurrana/Instagram

ताहिरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्‍ट शेयर की है। इस पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा है कि, ‘मैंने अपने पति की आने वाली फिल्‍म में उनके द्वारा एक गे की भूमिका निभाने पर अपने 8 साल के बेटे से जब पूछा कि क्‍या वह जानते हैं कि होमोसेक्‍सुआलिटी क्‍या होती है? तो बेटे ने मुझे हां में जवाब दिया। मैंने आगे पूछा कि क्‍या वह इसे सही मानता है? तब उसने कहा कि इसमें क्‍या बुराई है।

इसे जरूर पढ़ें: इस एक्ट्रेस को देख हीरो बनने का फैसला किया था आयुष्मान खुराना ने, जानें ऐसी ही 9 अनसुनी बातें

 

बेटे के इस जवाब ने मेरी आंखों में आंसू ला दिए साथ ही मुझे उस पर बहुत फक्र भी है।’

 

फिल्‍म ‘शुभ मंगल ज्‍यादा सावधान’ का ट्रेलर आ चुका है। इस फिल्‍म में आयुष्‍मान खुराना लीड रोल में हैं। वह इस फिल्‍म में गे बने हैं और एक्‍टर जितेंद्र कुमार इस फिल्‍म में उनके गे पार्टनर बने हैं। फिल्‍म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि आयुष्‍मान एक नाक में बाली पहने हैं और गले में महिलाओं का दुपट्टा डाले हुए हैं। वहीं वह अपने परिवार से परेशान है क्‍योंकि उनका परिवार उन्‍हें गे रूप में स्‍वीकार नहीं कर पा रहा है। आयूष्‍मान ने इस फिल्‍म में कार्तिक सिंह की भूमिका निभाई है। कार्तिक सिंह की शादी उसके घर वाले एक लड़की से कराना चहते हैं मगर उसे एक पुरुष से प्‍यार है। यह बात जब घर वालों को पता चलती है तो हंगामा मच जाता है। 

ayushmann khurrana  brother

Image Credit:Ayushmann Khurrana/Instagram

वैसे होमोसेक्‍सुआलिटी पर कुछ दिन पहले ही सोनम कपूर की भी फिल्‍म आई थी। फिल्‍म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में सोनम कपूर ने लेसबियन को रोल प्‍ले किया था। फिल्‍म में उन्‍हें एक लड़की से प्‍यार होता है। फिल्‍म दिखाया गया है कि सोनम कपूर के घर वाले भी उनकी परिस्थि‍ती को नहीं समझ पाए थे। 

 

फिलहाल आपको बता दें कि फिल्‍म ‘शुभ मंगल ज्‍यादा सावधान’ 21 फरवरी 2020 को रिलीज हो रही है और उम्‍मीद है कि इस फिल्‍म को देखने के बाद लोग अपनी मानसिकता बदल पाएंगे। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।