Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:57 AM IST

Vastu Tips: इन 5 वस्‍तुओं से कभी न सजाएं अपना घर, आती है नकारात्मक ऊर्जा

पंडित जी से जानें कि वास्‍तु के हिसाब से घर को किन 5 चीजों से नहीं सजाना चाहिए। 
Updated:- 2020-06-07, 09:15 IST
image

अपने आशियाने को सजाना तो हर किसी को अच्‍छा लगता है। घर चाहे छोटा हो या बड़ा उसे व्‍यवस्थित रखने के साथ ही लोग उसे डेकोरेटिव चीजों से सजा कर खूबसूरत भी बनाते हैं। घर को सजाने से मन को भी शांति मिलती है। मगर, आपने कभी यह सोचा है कि घर को सजाते वक्‍त आपको वास्‍तु के लिहाज से किन बातों का ध्‍यान रखना चाहिए? वास्‍तु एक्‍सपर्ट एवं ज्‍योतिषाचार्य पंडित कैलाश नारायण शर्मा कहते हैं, 'दिखने में सुंदर लगने वाली वस्‍तु का प्रभाव भी सुंदर हो जरूर नहीं है। खासतौर पर विचित्र चीजें कई बार लोगों का ध्‍यान अपनी ओर खींच लेती हैं मगर, घर पर उनके आने से नकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है।' 

पंडित जी आगे कहते हैं, 'बाजार में घर को सजाने के लिए कई तरह की चीजें उपलब्‍ध है। मगर, उनमें से कुछ वास्‍तु के हिसाब से ठीक नहीं होती हैं।' तो चलिए पंडित जी से जानते हैं कि घर की सजावट में वो कौन सी वस्‍तुएं हैं जिनका वास्‍तु के हिसाब से इस्‍तेमाल नहीं करना चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर में फिटकरी रखने के 5 टिप्‍स, दूर होगा वास्‍तुदोष होगी धन की बारिश

Vastu tips for Home Decoration

न रखें कांटेदार पौधे 

बहुत सारे इंडोर प्‍लांट्स आते हैं। इनमें से कुछ कांटेदार भी होते हैं। कुछ पौधे वास्‍तु के हिसाब से बहुत ही शुभ होते हैं मगर कुछ पौधे बहुत ही अशुभ होते हैं। बाजार में कई तरह के कांटेदार पौधे आते हैं। लोग इन्‍हें घर के अंदर सजाने के उद्देश्‍य से ले आते हैं। मगर, यह पौधे बहुत ही अशुभ होते हैं। इससे आपके घर में अशांति फैल सकती हैं। साथ ही आपके पार्टनर से आपके झगड़े हो सकते हैं। (वास्तु टिप्स:घर में लगाएं ये पौधे)

न सजाएं टूटी हुई चीजें 

वास्‍तु शास्‍त्र में टूटी या खंडित चीजों को घर में नहीं रखने की बात कही गई है। मगर, बाजार में ऐसी बहुत सारी सजावटी चीजें आती हैं जो दिखने में अलग सी लगती हैं मगर, उनकी बनवाट टूटी हुई और नोकदार होती है। ऐसी चीजों को पंडित जी घर में लाने की सलाह नहीं देते हैं। वह कहते हैं, ' मिट्टी, लोहे और कांच की बहुत सारी सजावटी वस्‍तुएं ऐसी होती हैं जिनकी बनवाट ही वास्‍तु के हिसाब से ठीक नहीं होती है। अगर आप घर में ऐसी चीजें रखते हैं तो आपके रिश्‍तों में दरार आ सकती है। साथ ही इनमें इतनी नकारात्‍मक ऊर्जा होती है कि इससे आपकी अर्थिक सिथति भी बिगड़ सकती है। '

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर से हटानी है नकारात्मक ऊर्जा तो अपनाएं पंडित जी के बताए आसान उपाय

Ways to Decorate Home Vastu tips

पेंटिंग से जुड़ा है वास्‍तु शास्‍त्र 

बाजार में आपको कई तरह की पेंटिंग मिल जाएंगी मगर, घर में वास्‍तु को ध्‍यान में रखते हुए ही पेंटिंग लगानी चहिए। पंडित जी कहते हैं, ' पेंटिंग को सही दिशा में लगाने के साथ-साथ इस बात का भी ध्‍यान रखें कि उसमें चित्र वास्‍तु के अनुसार सही हो। घर में घोड़े की पेंटिंग, सूखी बंजर धरती, बंजर पहाड़ों, खंडहर आदि की पेंटिंग लगाते वक्‍त वास्‍तु के नियमों का पालन करना जरूरी है।' इस तरह के विषयों पर बनी पेंटिंग्‍स घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलाती है। (जानें घोड़ें की पेंटिंग से जुड़ वास्‍तु टिप्‍स)

प्‍लास्टिक के फूल से जुड़ा वास्‍तु 

प्‍लास्टिक को वास्‍तु में बहुत अच्‍छा नहीं माना गया है। खासतौर पर प्‍लास्टिक के बर्तन, फूल और अन्‍य सजाविटी सामान वास्‍तु के लिहाज से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं। हालांकि, इनमें सभी चीजों को तो एवॉइड नहीं‍ किया जा सकता है मगर, नकली प्‍लास्टिक के फूल वास्‍तु के हिसाब से घर में नहीं रखने चाहिए। पंडित जी कहते हैं, 'नकली फूलों को देख कर मन अशां‍त रहता है। साथ ही प्‍लास्टिक के बर्तनों में खाना खाना स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अच्‍छा नहीं होता है।' (वास्तु टिप्स:घर में पॉजिटिव एनर्जी)

 

इन चीजों से भी न सजाएं घर 

अपने घर को जानवरों की खाल, मुखौटों या तस्‍वीर से न सजाएं। खासतौर पर यदि जानवर हिंसा की मूद्रा में हो तो इस तरह के चित्रों को घर पर न लगाएं। बहुत सारे लोग घरों में एतिहासिक इमारतों के चित्र या उनके सुवनियर्स रखते हैं। इन्‍हें रखने में कोई बुराई नहीं है मगर, घर में मकबरों की इमारतों का न रखें। पंडित जी कहते हैं, 'वास्‍तु के अनुसार मकबरे या युद्ध के चित्र घर में अशांति और नकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं।'

 

वास्‍तु के अनुसार इन चीजों को अपने घर की सजावट में न इस्‍तेमाल करें और घर में सकारात्‍मक ऊर्जा को महसूस करके देखें। वास्‍तु से जुड़े और भी टिप्‍स पढ़ने के लिए HerZindagi से जुड़े रहें। 

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।