राशिफल अगस्त 2020: आपकी राशि अनुसार कैसा रहेगा यह महीना, पंडित जी से जानें

साल का आठवां महीना अगस्त त्योहारों से भरा हुआ है। हर किसी के मन में हर्ष और उल्लास के साथ ही नई उमंगें जागी हुई हैं। मगर यह महीना किस राशि के लिए क्या लेकर आ रहा है, यह जानने के लिए हमने भोपाल निवासी ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखार्विंद विनोद सोनी पोद्दार से बात की और अगस्त महीने का राशिफल जाना।
चलिए हम आपको बताते हैं कि पंडित विनोद सोनी पोद्दार के मुताबिक इस माह का राशिफल क्या है-
इसे जरूर पढ़ें: Love-Marriage Horoscope 2020: नए वर्ष में कैसे होंगे आपके प्रेम एंव विवाह संबंध, पंडित जी से जानें
मेष
आर्थिक स्थिति के लिहाज से यह महीना आपके लिए बहुत शुभ साबित होगा। आपके सभी रुके हुए काम बनेंगे। हो सकता है कि आप इस माह नया मकान खरीद लें। इस महीने सेहत भी आपका साथ देगी, मगर प्रेग्नेंट महिलाएं अपना ध्यान रखें। यह वक्त परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे रिश्ते बनाने का है। खासतौर से भाई-बहन के साथ संबंध उत्तम रहेंगे। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखें। अपने प्रेमी से झूठ न बोलें। ऑफिस में सभी अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
इसे जरूर पढ़ें: स्वास्थ्य राशिफल 2020: कैसा रहेगा इस वर्ष आपका स्वास्थ्य, पंडित दयानंद शास्त्री से जानें
वृषभ
माह की शुरुआत शानदार रहेगी। किसी खास व्यक्ति की सलाह से आपको बड़ा लाभ होगा। धन की भी कोई कमी नहीं रहेगी, मगर पैसों को सही जगह निवेश करें। आपका घरेलू जीवन भी सुखमय रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और परिवार में भी मान सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें। पैसों के लेन-देन से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरतें। यह महीना छात्रों के लिए नॉर्मल रहेगा। बेरोजगारों को अभी और भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 7
मिथुन
इस महीने आपको धन हानि ( धन हानि से बचने के उपाय) हो सकती है। कोई बेहद करीबी व्यक्ति आपको धोका देगा, इसलिए कोशिश करें कि किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। अपने कायक्षेत्र में आप व्यस्त रहेंगे और घरवालों के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। जिनका प्रेम संबंध है, उन्हें इस माह अपने प्रेमी से विवाह करने की अनुमति परिवार से मिल सकती है। काम के साथ-साथ सेहत के लिए भी समय निकालें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 5
कर्क
अगर आप शेयर, सट्टे या लॉटरी आदी में निवेश करते हैं तो इस माह थोड़ा सावधानी बरतें, हो सकता है कि आपको इससे बड़ा धन लाभ मिले। जितना परिश्रम करेंगे उतना धन कमा सकेंगे। नौकरीपेशा हैं तो हो सकता है कि आपका प्रमोशन हो जाए। इस माह आपको प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैंं तो आप किसी के साथ थोड़ा बहुत फ्लर्ट कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें, सिरदर्द ( क्यों होता है सिरदर्द ) से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग: सफ़ेद
शुभ अंक: 2
सिंह
इस माह आपको धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। हो सकता है कि आपको किसी खास कार्य को पूरा करने में ऋण लेना पड़े। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं। सतर्क रहें परिवार में ही कोई सदस्य आपको धोका दे सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए समय उत्तम रहेगा। पेट से जुड़ी कोई परेशानी ( पेट से जुड़ी समस्या के लिए 6 उपाय) उभर सकती है, हो सके तो साफ-सफाई का ख्याल रखें और किसी भी प्रकार की गंदगी से दूर रहें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1
कन्या
इस माह धन की कमी नहीं रहेगी, मगर किसी भी तरह के पैसों के लेन-देन से बचें। आपका घरेलू जीवन इस माह उत्तम रहेगा। नया वाहन खरीदने का भी योग बन रहा है। दोस्तों और भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे। सेहत के लिहाज से भी यह माह आपके लिए बुहत अच्छा साबित होगा। जो लोग नौकरीपेशा हैंं, उन्हें ऑफिस में अच्छा माहौल मिलेगा और उच्च अधिकारी उनके काम की तारीफ करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
तुला
धन हानि के योग बन रहे हैं, शेयर बाजार में घटा हो सकता है, पैसे सोच समझ कर ही निवेश करें। परिवार के ज्यादातर सदस्यों की सेहत खराब रहेगी, इससे आपका मन काफी अशांत रहेगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना ही आपके लिए सही रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। वहीं प्रेमियों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा ।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
वृश्चिक
निवेश किये हुए पैसे से लाभ मिल सकता है और आप इस माह नए आभूषण खरीद सकते हैं। इस माह आप मौज मस्ती और अपने शौक पूरे करने के लिए काफी धन ख़र्च करेंगे। घर परिवार के साथ अच्छा समय भी बीतेगा। हो सकता है कि आप इस माह कुछ धार्मिक गतिविधियों से जुड़े रहें। इस माह आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। अकेलापन खत्म हो सकता है और रिश्तों में मजबूती आएगी। सेहत के लिहाज से भी यह महीना अच्छा है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4
धनु
इस माह खर्चे अधिक और आय काम होगी लेकिन माह के अंत तक रुका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। कार्यक्षेत्र में किसी विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण का भाव जाग सकता है। खुद को तनाव रहित रखने के लिए आप अपने परिवार के साथ कहीं सैर-सपाटे के लिए जा सकते हैं। नौकरीपेशा हैंं तो उच्च अधिकारियों से उलझने से बचें। इससे आपका ट्रांसफर हो सकता है और आप नौकरी भी खो सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
मकर
धन लाभ के हिसाब से महीना अच्छा होगा, रुका हुआ पैसा भी वापिस मिल सकता है। अपने खर्चों को कम करें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, आप परिवार पर ध्यान देंगे और उनको सुख सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास करेंगे। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और सेहत के प्रति कोई लापरवाही न करें वरना आपको मौसमी रोग लग सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
कुम्भ
धन कमाने के लिहाज से यह महीना काफी शुभ है। आपको धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय बिता पाएंगे। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे, आप इस माह अपने पार्टनर से कई बार मिल सकेंगे। जीवनसाथी से आपको कोई अच्छा उपहार मिल सकता है, जो आपके मन को खुश कर देगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 3
मीन
शेयर बाजार से धन लाभ मिल सकता है, साथ ही नई खरीददारी की संभावनाएं प्रबल रहेंगी, सोच समझ कर धन खर्च करें। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। हो सकता है कि आपकी सैलरी बढ़ जाए। अधिक काम के चलते परिवार वालों के साथ वक्त बिता पाना कठिन होगा। आपका प्रेम जीवन बेहतर रहेगा। सेहत के प्रति लापरवाही न करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
राशिफल, वास्तु , हिंदू तीज-त्योहार, व्रत-पूजा और धर्म से जुड़ी रोचक बातें जानने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।