Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:52 AM IST

क्या आप भी सोशल मीडिया के 'Comparison Trap' में फंस रही हैं? जानें बचने के तरीके

आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में इन दिनों महिलाओं के बीच कंपैरिजन ट्रैप काफी देखा जा रहा है। अगर आप भी इसके बारे में जानना चाहती हैं, तो इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।
Updated:- 2026-07-08, 15:52 IST
image

आजकल सोशल मीडिया का इस्तेमाल छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक हर कोई कर रहा है। ऐसे में कुछ लोग तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नए-नए ट्रेंड्स को भी फॉलो कर रहे हैं। इसी डिजिटल दुनिया के बीच इन दिनों कंपैरिजन ट्रैप का भी काफी क्रेज देखा जा रहा है, लेकिन आखिर इसका मतलब क्या होता है और यह कैसे हमें नुकसान पहुंचा रहा है, आइए जानते हैं इस लेख में।

क्या है यह कंपैरिजन ट्रैप?

सोशल मीडिया पर दिखने वाले कंपैरिजन ट्रैप का सीधा मतलब है जब कोई इंसान सोशल मीडिया पर जुड़े अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या किसी परिचित की सफलता, खुशी और अच्छे रिश्तों को देखता है, तो वह अपनी असल जिंदगी के साथ उनकी तुलना करने लगता है। दूसरों जैसा दिखने या वैसा ही बनने की कोशिश करना ही कंपैरिजन ट्रैप कहा जाता है।

1 - 2026-07-08T153957.844

रियल लाइफ की किसी से तुलना न करें

अगर आप भी सोशल मीडिया पर दूसरों की फोटोज, लग्जरी लाइफस्टाइल और उनके घूमने-फिरने के तरीके को देखकर अपनी जिंदगी के साथ कम्पेरिजन करने लगती हैं, लेकिन आपको अपने मन में ऐसा ख्याल बिल्कुल भी नहीं लाना है। यह एक तरीके का मानसिक जाल है, जिसमें इंसान न चाहते हुए भी फंस जाता है और अपनी रियल जिंदगी की तुलना करने लगता है।

मेन्टल हेल्थ पर पड़ सकता है असर

सोशल मीडिया ओपन करते ही किसी की सफलता या नया अचीवमेंट देखने के बाद अगर आपका मूड खराब हो जाता है, या आप खुद को उस इंसान से कम समझने लगती हैं। यूं कहें कि आपको अपनी जिंदगी छोटी और असफल लगती है, तो यह सभी थॉट्स आपके मेन्टल हेल्थ पर गहरा असर डाल सकते हैं। जिससे आप डिप्रेस्शन में भी जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया की परफेक्ट लाइफ बिगाड़ रही है आपका रिश्ता? दिखावे की दुनिया से ऐसे बचें

कंपैरिजन ट्रैप में फंसने के ये नुकसान

यही नहीं कंपैरिजन ट्रैप में एक बार अगर कोई फंस जाता है, तो मानसिक तनाव के अलावा एंग्जायटी, कॉन्फिडेंस की कमी, नेगेटिव थॉट्स और जिंदगी को लेकर हमेशा गिल्ट बना रहता है, लेकिन सच्चाई तो यह है, कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली दुनिया असल में पूरी तरह सच नहीं होती। कुछ लोग केवल अपनी जिंदगी के अच्छे पलों को ही शेयर करते हैं। वहीं कुछ लोग दिखावे के लिए भी अलग-अलग तरह की एक्टिविटीज पोस्ट करते हैं।

कंपैरिजन ट्रैप से बचने के लिए करें ये काम

अगर आप भी कंपैरिजन ट्रैप में फंसने से बचना चाहती हैं, तो सबसे पहले सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना कम कर दें। जब भी आपको जरूरत हो तभी आप इसका इस्तेमाल करें और कुछ देर में ही इसे बंद कर दें। इसके अलावा उन्हीं लोगों को फॉलो करें जो आपको पॉजिटिविटी दें।

2 - 2026-07-08T153953.577

दोस्तों से इंस्पिरेशन लें

जब भी आप सोशल मीडिया पर अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार को तरक्की करता हुआ देखें, तो मन में जलन की भावना लाने के बजाय उनसे इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इससे आप भी कुछ नया और अच्छा करने की कोशिश करेंगी। इन सभी कंपैरिजन में समय बर्बाद करने के बजाय आप खुद को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करें।  

यह भी पढ़ें- खौफ या सिर्फ अफवाह? सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने वाली इन डरावनी जगहों पर जाने से आज भी क्यों डरते हैं लोग, जानें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   magnific  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।