Chewing Gum के ये हैक्स सोशल मीडिया पर हो रहे हैं वायरल, घर के कई काम हो जाएंगे आसान

आज के समय में च्युइंग गम कुछ लोग टाइमपास के लिए चबाते रहते हैं, तो वहीं कई लोग माउथ फ्रेश के लिए भी इसे चबाना पसंद करते हैं। खासतौर पर लंबी यात्रा, ऑफिस वर्क या कहीं खाली बैठें हैं, तो अक्सर लोग च्युइंग गम खाते दिखाई देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इसका यूज आप घर में कई तरह से कर सकती हैं। सोशल मीडिया पर भी च्युइंग गम ऐसे-ऐसे हैक्स देखने को मिलते हैं, जिसे जानने क बाद आप भी च्युइंग गम का यूज करने लग जाएंगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको च्युइंग गम के वायरल हो रहे हैक्स के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
फोटो फ्रेम के साथ यूज करें
कई बार लकड़ी के फ्रेम पर पेपर फोटो ग्लू से चिपकती नहीं। अगर आप टेप लगाती हैं, तो टेप भी कुछ समय बाद लकड़ी से छूट जाती है। अगर आप लकड़ी के फ्रेम पर कोई भी फोटो या पेपर की कोई चीज चिपकाना चाहती हैं, तो च्युइंग गम लगाकर चिपका सकती हैं। यह तरीका आपके हमेशा काम आएगा। बच्चों के छोटे चार्ट या नोट्स चिपकाने में भी इसका यूज किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि एक बार पेपर चिपकने के बाद वापस हटाया नहीं जा सकेगा। अगर आप निकालने की कोशिश करेंगी, तो पेपर फट जाएगा।

टूटे हुए पेंसिल का हैक
कई बार पेंसिल या पेन की ग्रिप ढीली होजाती है, ऐसे में बार-बार यह हाथों से फिसलती रहती है। इसके लिए भी च्युइंग गम का यूज किया जा सकता है। इसे हल्का सा चबाकर पेन या पेंसिल के चारों तरफ लपेट दें। कुछ समय के लिए यह अच्छे से काम करने लगेगा। सोशल मीडिया पर यह हैक काफी वायरल हो रहा है।
छोटे छेद को अस्थायी रूप से बंद करना
घर में कोई ऐसी चीज है, जो आपको बहुत ज्याजा पसंद है, जैसे पानी की बोतल, ग्लास, कप या मटका, तो इसे फेंके नहीं। इसे आप च्युइंग गम से ठीक कर सकती हैं। लीकेज को रोकने के लिए भी च्युइंग गम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे आप नरम करके लीकेज वाले हिस्से पर चिपकाएंगी, तो पानी लीक नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें- Talcum Powder Reuse: एक्सपायर हो चुके टेलकम पाउडर को फेंकने की जगह, इन 5 तरीकों से आसान बनाएं घर के काम
जूते के सोल को चिपकाने के लिए
अक्सर जूते के अंदर दिया गया सोल खुल जाता है। ऐसे में जब आप पैर जूते से निकालती हैं या डालती हैं, तो यह सोल अंदर मुड़ जाता है और आपको हाथों से ठीक करना पड़ता है। अगर बार-बार ऐसा हो रहा है, तो आप अंदर च्युइंग गम लगाकर सोल चिपका सकती हैं, इससे यह एक जगह टीका रहेगा।
दरवाजे की आवाज कम करना
अगर दरवाजा बार-बार लगने पर शोर करता है, तो च्युइंग गम लगाकर इसे कम कर सकती हैं। इसे चबाकर दरवाजों के किनारों पर लगा दें, इससे दरवाजा आवाज नहीं करेगा। क्योंकि यह कुशन की तरह काम करने लगता है।
इसे भी पढ़ें- मोबाइल कैमरे की धूल साफ करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें क्या है सही तरीका?
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।