सोशल मीडिया की परफेक्ट लाइफ बिगाड़ रही है आपका रिश्ता? दिखावे की दुनिया से ऐसे बचें

आज के समय में हम रियल जिंदगी जीने से ज्यादा दूसरों की रील जिंदगी देखने में समय बर्बाद कर देते हैं। इंस्टाग्राम हो या सोशल मीडिया फेसबुक पर हंसते-मुस्कुराते कपल्स, महंगे गिफ्ट्स और वेकेशन की तस्वीरें देखकर अक्सर हमें अपना रिश्ता फीका लगने लगता है, लेकिन क्या यह परफेक्ट दिखने वाली लाइफ वाकई सच है? इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कैसे सोशल मीडिया की यह दिखावे वाली दुनिया आपके मजबूत रिश्ते में दरार डाल रही है और इससे कैसे बचा जाए? इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
रील लाइफ अट्रैक्शन
सोशल मीडिया पर हमे जो दिखाई देता है, वह सामने वाले जीवन का कुछ प्रतिशत ही होता है। ऐसे में कपल्स केवल अपनी सबसे अच्छी फोटो, बेहतरीन एंगल्स और अच्छे पल ही शेयर करते हैं। रील लाइफ में न तो कोई झगड़ा दिखता है, न घर के काम की थकान और न ही पैसों की चिंता।

यह दिखावा हमें यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि काश.. हमारा रिश्ता भी ऐसा ही होता। ऐसे में हम यह भूल जाते हैं कि उस 15 से 30 सेकंड की रील के पीछे घंटों की एडिटिंग और शायद कई अनकहे स्ट्रेस छुपे हो सकते हैं। यह अट्रेक्शन एक ऐसा भ्रम पैदा करता है जो हमें अपनी रियल खुशियों से दूर ले जाता है।
इसे भी पढ़ें - कहीं पैसों का स्ट्रेस आपके Relationship को खत्म तो नहीं कर रहा? जानें एक्सपर्ट से
क्यों बंद करें अपने अपने रिश्ते की तुलना?
बता दें कि तुलना करना आपके रिश्तों की खुशी का दुश्मन है। जब आप अपने पार्टनर की तुलना किसी ऑनलाइन इन्फ्लुएंसर से करते हैं, तो आप अनजाने में अपने रिश्ते में असंतुष्ट के बीज बो देते हैं। हर रिश्ते की अपनी चुनौतियां और अपनी खूबसूरती होती है। हो सकता है कि ऑनलाइन दिखने वाले कपल्स कैमरा बंद होते ही एक-दूसरे से बात भी न करते हों, जबकि आपका पार्टनर थका हुआ है फिर भी आपके लिए चाय बना सकता है, इसे असल प्यार कहते हैं। बता दें कि जब तुलना करते हैं तो इससे पार्टनर के प्रति सम्मान कम होने लगता है और बेवजह की उम्मीदें बढ़ने लगती हैं।

नोट - दिन का कुछ समय, खासकर बेडरूम में, नो फोन जोन बनाएं, जिससे आप एक-दूसरे की आंखों में देखें, स्क्रीन में नहीं।
इसे भी पढ़ें - Relationship Tips: पसंद उनकी, साथ आपका; बोरियत को कहें अलविदा और मिलकर शुरू करें अपना बिजनेस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।