Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:03 AM IST

Aquarius Horoscope 2023: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानें

Aquarius 2023 Rashifal: नया साल आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में आपको ये जानने की इच्छा होगी कि आने वाला नया साल आपके लिए क्या खास लेकर आ रहा है।  
Updated:- 2022-12-27, 18:32 IST
image

Aquarius 2023: आज हम हमारे पाठकों के लिए कुंभ राशि का राशि भविष्य लेकर आए हैं। कुंभ राशि वालों के लिए साल 2023 बेहद बेहतरीन और तरक्की की दृष्टि से उम्दा रहने वाला है। इसके अलावा, करियर, शिक्षा, जॉब, विवाह आदि सभी से जुड़ी जानकारी भी हमारे पास है।

हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स ने हमें कुंभ राशि के जातकों के लिए साल 2023 से जुड़ी कई रोचक गणनाएं बताई हैं जिन्हें जानना आपके लिए काफी दिलचस्प हो सकता है। तो चलिए बिना देरी किये जानते हैं कुंभ राशि के लिए कैसा रहने वाला है साल 2023।

कुंभ राशि 2023 व्यापार, नौकरी और धन के लिए (Kumbh 2023 For business, Job and Money)

Kumbh  For business, Job and Money

  • कुंभ राशि वालों का आने वाला साल यानी कि 2023 व्यावसायिक दृष्टि से अनुकूल रहने वाला है।
  • गुरु और शनि की उत्तम दशा के कारण कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं।  
  • कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक लाभ होगा और पदोन्नति के भी प्रबल योग हैं।

इसे जरूर पढ़ें: December Horoscope 2022: इस महीने किन राशियों के चमकेंगे सितारे? जानें राशिफल

कुंभ राशि 2023 करियर और शिक्षा के लिए (Kumbh 2023 For Career and Education)

Kumbh  For Career and Education

  • कुंभ राशि (कुंभ राशि का स्वभाव) के स्टुडेंट्स को करियर में ग्रोथ मिलेगी।
  • शुरुआत में पढ़ाई अच्छी रहेगी लेकिन बीच में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं।
  • इस राशि के बच्चों को अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने की जरूरत होगी।  

कुंभ राशि 2023 परिवार के लिए (Kumbh 2023 For Family)

Kumbh rashi  For Family

  • परिवार का साथ मिलेगा और किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है।
  • परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है।
  • साल 2023 में कुंभ राशि के लिए परिवार का एक साथ एक किसी बड़े काम में बेहद सहायक साबित हो सकता है।  

कुंभ राशि 2023 रिलेशनशिप और प्यार के लिए (Kumbh 2023 For Love Life)

Kumbh  For Love Life

  • इस राशि के प्रेमी जोड़ों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत होगी।
  • रिश्ते में दरार लाने की कोशिश अन्य लोगों द्वारा हो सकती है।
  • पार्टनर पर भरोसा बनाए रखें और शांति (घर में शांति के लिए वास्तु टिप्स) के साथ परिस्थिति को सुलझाने की कोशिश करें।
  • शादी होगी लेकिन शुरुआत में शादी में अड़चनें आ सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: अगर आपकी राशि कुंभ है तो इन रंगों का इस्तेमाल बदल सकता है आपकी किस्मत

कुंभ राशि 2023 स्वास्थ्य के लिए (Kumbh 2023 For Health)

Kumbh rashi  For Health

  • कुंभ राशि के लोगों का स्वास्थ बेहतर बना रहेगा।
  • नींद से जुड़ी समस्या घेर सकती है। इसके लिए योग और व्यायाम पर ध्यान दें।

 

तो ऐसा होने वाला है साल 2023 कुंभ राशि के लिए। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik, Shutterstock, Pexels

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।