बेहद आलीशान घर में रहते हैं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, देखें अंदर की खूबसूरत तस्वीरें

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सबसे पॉपुलर कपल में से एक हैं, दोनों इसी साल एक बेटी के माता-पिता भी बने हैं। फैंस अक्सर दोनों की जुड़ी बातें जानने में काफी इंटरेस्ट रखते हैं, लेकिन ये कपल अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करते हैं। विराट और अनुष्का ने साल 2017 में इटली में शादी रचाई थी, जिसके बाद से ही यह कपल किसी ना किसी वजह से अक्सर लाइमलाइट में रहता है। बता दें कि शादी के बाद विराट और अनुष्का मुंबई के आलीशान फ्लैट में शिफ्ट हो गए थे।
उनका यह फ्लैट मुंबई के वर्ली में 35वें फ्लोर पर है। 35वें फ्लोर पर होने की वजह से इस फ्लैट से मुंबई का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विराट और अनुष्का का ये फ्लैट 34 करोड़ का है, जो खूबसूरत होने के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं से लैस भी है। तो चलिए देखते हैं विराट और अनुष्का के घर की इनसाइड तस्वीरें---
घर का इंटीरियर डेकोरेशन

विरुष्का के घर का इंटीरियर बेहद खूबसूरत है। कलरफुल काउच और मॉडर्न फर्नीचर से लेकर घर की दीवारों को व्हाइट कलर से पेंट किया गया है। उनके इस अपार्टमेंट के इनसाइड तस्वीरों को देखे तो कह सकते हैं सिंपल के साथ कपल ने अपने इस अपार्टमेंट को एलिगेंट लुक देने की कोशिश की है। विराट, अनुष्का और वामिका के अलावा उनका पेट डॉग भी उनके साथ इस अपार्टमेंट में रहता है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने पेट डॉग के साथ कई तस्वीरें शेयर की है।
अपार्टमेंट का बालकनी एरिया

35वें फ्लोर पर विरुष्का का अपार्टमेंट है, जिसमें बेहद खूबसूरत बालकनी है। त्योहार के समय में इस बालकनी को फेयरी लाइट से डेकोरेट कर दिया जाता है। जो देखने में काफी खूबसूरत लगता है। इसके अलावा अनुष्का और विराट को सुबह और शाम घर के बालकनी में बैठना काफी पसंद करते हैं। उन्होंने घर के इस बालकनी की कई तस्वीरें शेयर की हैं।
इसे भी पढ़ें: Viral Video : दिल्ली के रेस्टोरेंट में साड़ी पहनने पर महिला को एंट्री से रोका, कहा साड़ी 'स्मार्ट आउटफिट' नहीं!
अनुष्का को है गार्डनिंग का शौक

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के इस आलीशान फ्लैट में गार्डन के लिए स्पेस बनाया गया है। दरअसल, अनुष्का को गार्डनिंग का काफी शौक है और वह अक्सर अपने मिनी गार्डन के पेड़-पौधों का ख्याल रखते नजर आती हैं। अनुष्का ने अपने गार्डन एरिया की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें कई अलग-अलग पेड़-पौधे आपको देखने को मिल जाएंगे।
लिविंग रूम है काफी स्पेशियस

इस आलीशान फ्लैट में लिविंग रूम काफी स्पेशियस है। इसके साथ ही 4 बेडरूम है, जिसमें प्राइवेट टैरेस भी है। यही नहीं इस फ्लैट में विरुष्का का जिम स्पेस भी है, जहां वर्कआउट के इक्विपमेंट आपको देखने को मिल जाएंगे। वक्त निकालकर यह कपल अक्सर वर्कआउट करते दिखाई देता है। वहीं विराट कोहली ने एंटरटेनमेंट के लिए भी खास अरेंजमेंट की है। इस अपार्टमेंट में एक बड़ा सा टीवी रूम भी है, जहां अनुष्का और विराट क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं।
इसे भी पढ़ें: राज कपूर ने अपनी साली से करवाया था प्रेम चोपड़ा का रिश्ता, ऐसे हो पाई थी दोनों की शादी
घर का हर एक कोना है खूबसूरत

अनुष्का शर्मा ने प्रेग्नेंसी के दिनों में घर की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी, जिसमें उनकी घर की खूबसूरती देखते बनती थी। तस्वीरों को देखने के बाद कह सकते हैं कि बेड से लेकर फर्नीचर तक, सब कुछ थीम के अनुसार अरेंज किया गया है। वहीं अपार्टमेंट की इनसाइड तस्वीरों को आप देखकर कह सकते हैं कि घर का हर एक कोना काफी खूबसूरत है।
उम्मीद है कि आपको अनुष्का और विराट कोहली से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।