एक वक्त था जब लोग प्रेम चोपड़ा के नाम से डरते थे। पर्दे पर विलेन की भूमिका में उन्होंने जबरदस्त सफलता हासिल की, लेकिन असल जिंदगी में वह बेहद सरल इंसान हैं। इंडस्ट्री में उनका कभी किसी के साथ कोई विवाद नहीं हुआ और सभी के साथ उनकी दोस्ती भी अच्छी रही। यही वजह है कि उस समय उन्होंने लगभग सभी एक्टर के साथ काम किया। प्रेम चोपड़ा के ऑटोबायोग्राफी में उनसे जुड़े कई किस्से हैं। कहा जाता है कि वह अपनी शर्तों पर काम करते थे, लेकिन कभी नखरे नहीं दिखाते थे।
प्रेम चोपड़ा की शादी राज कपूर की साली उमा कपूर से हुई है, दोनों की तीन बेटियां हैं। बता दें कि प्रेम चोपड़ा और उमा कपूर की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। दरअसल, कृष्णा कपूर ने अपनी बहन उमा कपूर के लिए प्रेम चोपड़ा को परफेक्ट पार्टनर के तौर पर चुना। कृष्णा जानती थी कि उमा मन ही मन प्रेम चोपड़ा को पसंद करती हैं। प्रेम चोपड़ा और उमा कपूर की शादी एक अरेंज मैरिज थी, जो बाद लव मैरिज बन गई। आइए जानते हैं कैसे-
प्रेम चोपड़ा को ऐसे किया था शादी के लिए राजी
कृष्णा कपूर की बहन उमा पहले से प्रेम चोपड़ा को पसंद करती थी। यह बात कृष्णा कपूर को पता था, ऐसे में उन्होंने राज कपूर से आग्रह किया कि वह प्रेम चोपड़ा के पास उनकी बहन उमा का रिश्ता लेकर जाए। राज कपूर ही पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने अपनी साली का प्रस्ताव प्रेम चोपड़ा के सामने रखा। इसके बाद कृष्णा कपूर के कहने पर प्रेम चोपड़ा और उमा कपूर की आपस मिले। कहते हैं कि उमा कपूर से कुछ मुलाकातों में प्रेम चोपड़ा भी उन्हें पसंद करने लगे थे। इसके बाद दोनों की यह अरेंज मैरिज शादी लव मैरिज में बदल गई। साल 1969 में परिवार और रिश्तेदारों के बीच प्रेम चोपड़ा और उमा कपूर शादी के बंधन में बंध गए। असल जिंदगी में प्रेम चोपड़ा एक फैमिली मैन हैं, जोशूटिंग खत्म करके सीधे घर आना पसंद करते थे। एक्टर अपनी फैमिली और बच्चों को पूरा वक्त देते थे।
पर्दे पर प्रेम चोपड़ा की छवि थी खराब
शादी के बाद भी प्रेम चोपड़ा पर्दे पर विलेन की भूमिका निभाते थे। उनकी ऑटोबायोग्राफी में बताया कि पर्दे पर प्रेम चोपड़ा को मार खाते देख उनकी बेटियां पसंद नहीं करती थी। बेटियां चाहती थी कि पिता कोई और किरदार क्यों नहीं निभाते, जिसमें वह ड्राइवर या फिर कोई अन्य भूमिका हो। अपनी बेटियों के इस सवाल को सुनने के बाद प्रेम चोपड़ा उन्हें शूटिंग दिखाने ले गए थे। यही नहीं हर फिल्म के साथ प्रेम चोपड़ा की छवि पर्दे पर लगातार खराब होती चली गई, लेकिन उन्होंने कभी काम करना बंद नहीं किया। प्रेम चोपड़ा को उम्मीद थी कि लोग एक दिन उनकी मेहनत को समझेंगे। प्रेम चोपड़ा ने कभी भी अपने अपनेकाम और पब्लिक इमेज से पर्सनल लाइफ को प्रभावित नहीं होने दिया।
इसे भी पढ़ें:आशा भोसले की वजह से मुसीबत में आ गई थी साधना, आखिरी दिनों में काटने पड़े थे कोर्ट कचहरी के चक्कर
प्रेम चोपड़ा का नहीं रहा है कोई अफेयर
फिल्मफेयर को दिए एक थ्रोबैक इंटरव्यू में प्रेम चोपड़ा ने बताया कि अपनी पत्नी के प्रति वह काफी ईमानदार रहे हैं। हालांकि, वह एक ऐसे करियर में थे, जहां आसपास लड़कियों से काफी अटेंशन मिलता था, लेकिन एक फिल्मी फैमिली से होने के नाते उन्हें कहानियों की आदत थी, हालांकि किसी बाहरी के लिए यह मुश्किल लगेगा। मेरी पत्नी मुझ पर काफी भरोसा करती थी। करियर के दिनों में हीरोइनों के साथ मेरी बहुत अच्छी दोस्ती थी, लेकिन किसी के साथ मेरी रोमांटिक भागीदारी नहीं रही।
Recommended Video
उम्मीद है कि प्रेम चोपड़ा और उमा कपूर से जुड़ी यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। साथ ही, अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों