Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:01 AM IST

अनुपमा बनी रुपाली गांगुली को क्यों सुनने पड़ते थे लोगों के ताने? बताई ये बात

रुपाली गांगुली ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने जीवन से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है। जानिए उन्होंने क्या बताया। 
Updated:- 2022-07-22, 13:16 IST
image

किसी ने सही कहा है कि कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। अनुपमा बनकर लोगों का दिल जीतने वाली रुपाली गांगुली के बारे में जानकर आप भी ऐसा ही कहेंगे। आज घर-घर में अनुपमा के किरदार को बहुत पसंद किया जा रहा है लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें एक लंबा सफर तय करना पड़ा है। दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने जीवन से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि वजन बढ़ने की वजह से लोग कैसे उन्हें ताने मारते थे। हालांकि अब रुपाली बिल्कुल फिट हैं और टीवी इंडस्ट्री में अपना एक अलग नाम रखती हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या बताया।

रुपाली को क्यों सुनने पड़ते थे ताने?

प्रेगनेंसी के बाद बहुत सी महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। रुपाली गांगुली के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। 2015 में उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया और उसके बाद उनका वजन एक दम में बढ़ गया। वह इंटरव्यू के दौरान बताती हैं कि पहले उनका वजन 58 किलो था लेकिन डिलीवरी के कुछ महीने बाद 86 किलो तक जा पहुंचा। ऐसे में जब वो अपने घर से बाहर निकलते थीं तो लोग उन्हें कितनी मोटी हो गई हो जैसे अजीब-अजीब से सवाल करते थे। उन्होंने बताया कि बढ़े हुए वजन की वजह से उन्हें लोगों के बहुत ताने सुनने पड़ते थे और इस वजह से रुपाली को बहुत बुरा लगता था।

इसे भी पढ़ेंः किसी महंगे होटल जैसा है सुजैन खान का घर, जीती हैं लग्जरी लाइफ

आज हैं हाईएस्ट पेड टीवी एक्ट्रेस

आज रुपाली गांगुली टीवी की सबसे हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार पहले रुपाली गांगुली की फीस 1 लाख तक की थी लेकिन अब वो 1 एपिसोड के लिए लगभग 3 साख फीस ले रही हैं। इतना ही नहीं आज लाखों लोग उनको पसंद करते हैं। अनुपमा शो के बाद से रुपाली की फैन-फॉलोइंग बहुत बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ेंः भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू, जानें उनके बारे में

रुपाली गांगुली का नाम ही उन्हें ताने मारने वाले लोगों का असली जवाब है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। आपको रुपाली गांगुली का अनुपमा किरदार कैसा लगता है? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Photo Credit: rupaliganguly/Instagram 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।