सफेद शर्ट का कॉलर हो गया है काला, तो इस 1 चीज से हो जाएगा सफेद

किसी एक के साथ नहीं बल्कि कई लोगों के साथ यह होता है कि शर्ट को अच्छे से तो साफ कर देते हैं, लेकिन शर्ट का कॉलर काला का काला ही रहता है। कॉलर काला होने के चलते कई बार इम्प्रेशन भी खराब हो जाता है। खासकर, गर्मी के मौसम में शर्ट का कॉलर कुछ अधिक ही गंदा होता। कई बार गर्मी के मौसम में शर्ट का कॉलर एकदम काला पड़ जाता है। ऐसे में अगर आपको भी कॉलर को साफ करने में परेशानी होती है तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी आसानी से गंदे कॉलर को एकदम सफेद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
पहले करें ये काम

काले हो गए शर्ट के कॉलर को साफ करने से पहले आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। क्योंकि कई बार गंदे शर्ट को कुछ दिनों तक साफ नहीं करने की वजह से कॉलर पर काला निशान पड़ जाता है। इसलिए जब भी आप शर्ट को शरीर ने निकालकर रखें तो एक बार नॉर्मल पानी में धोकर हैंगर में टांग दें। इससे कॉलर या अन्य हिस्से में पीसने का दाग नहीं लगता है।
ऐसे करें गंदे कॉलर को सफ़ेद

शर्ट का कॉलर काला हो गया तो आप उसे आसानी से साफ कर सकते हैं। जी हां, अभी तक आपने बेकिंग सोडा का इस्तेमाल खाना बनाने या घर की सफाई में इस्तेमाल किया होगा। लेकिन इस टिप्स को फॉलो करने के बाद बेकिंग सोडा की मदद से गंदे कॉलर को एकदम सफेद कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले बेकिंग सोडा को मार्केट से ख़रीद लीजिए। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले कॉलर को पानी में भिगोगर कुछ देर रख दें। (हल्दी के दाग हटाने के टिप्स)
- अब कॉलर पर बेकिंग सोडा को अच्छे से लगाकर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद ब्रश या स्क्रब की मदद से रगड़कर साफ कर लें।
- साफ करने के बाद पानी से साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें: Easy Hacks: सफ़ेद कपड़े में लगे किसी भी दाग को हटाने के लिए अपनाएं ये हैक्स
सेकंड टिप्स को करें फॉलो

- सेकंड टिप्स की मदद से भी आप गंदे कॉलर को क्लीन कर सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- इसके लिए सबसे पहले एक मग पानी को गर्म कर लीजिए।
- अब इस गर्म पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए।
- बेकिंग सोडा मिक्स करने के बाद कॉलर वाले हिस्से को डालकर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद ब्रश या हाथों से रगड़कर साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें: कपड़े पर लगे ग्रीस के जिद्दी दाग छुड़ाने के आसान उपाय
नोट: घोल में किसी और कपड़े को डालकर साफ न करें। कई बार अन्य कपड़ों से रंग निकलता है जिसमे चलते शर्ट और भी गंदा हो सकता है। सफाई के लिए अधिक गर्म नहीं बल्कि हल्का गर्म पानी होना चाहिए। बेकिंग सोडा के अलावा नींबू का रस और नमक का मिश्रण भी शर्ट का कॉलर साफ करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@pyxis.nymag,hz)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।