Aluminium Foil Hacks: रोटी लपेटने में ही नहीं, इन 4 कामों में भी कमाल दिखाता है एल्युमिनियम फॉयल

Aluminium Foil: खाने को गर्म रखने के लिए लोग एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करते हैं। अब ऐसे में हर घर की रसोई में फॉयल पेपर आसानी से देखने को मिल जाता है। अगर आपसे कोई पूछे कि आप इसका यूज किन-किन कामों में करते हैं, तो यकीनन अधिकतर लोगों का जवाब यही होगा कि इसे हम रोटी या पराठे को लंबे समय तक गर्म रखने के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह फॉयल केवल खाने को पैक करने तक ही नहीं बल्कि रसोई से लेकर घर के कामों को आसान बनाने वाला एक बेहद काम का टूल भी है। आज हम आपको एल्युमिनियम फॉयल के ऐसे 4 बेहतरीन इस्तेमाल के बारे में बताने जा रहे हैं।
कैंची की धार तेज करने के लिए

रसोई में इस्तेमाल होने वाली कैंची की धार धीरे-धीरे कम हो जाती है, जिसके बाद कुछ भी काटना मुश्किल हो जाता है। इसे तेज करने के लिए आपको बाजार जाने की जरूरत नहीं है। बस एल्युमिनियम फॉयल की 3-4 परतें लें और उन्हें एक साथ फोल्ड कर लें। अब अपनी कैंची से इस फॉयल को 6-7 बार काटें। फॉयल को काटने से कैंची के ब्लेड पर मौजूद खुरदरापन दूर हो जाता है और वह पहले की तरह धारदार हो जाती है।
इसे भी पढ़ें- Genius Iron Hacks: कपड़ों की सिलवटें ही नहीं, इन 7 कामों में भी कमाल दिखाता है आयरन
प्रेस के निचले हिस्से को साफ करने के लिए

लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बाद कपड़ों पर प्रेस का निचला हिस्सा गंदा या काला पड़ जाता है, जिससे कभी-कभी कपड़ों पर दाग लग जाते हैं। इसे साफ करने के लिए एल्युमिनियम फॉयल एक बेहतरीन विकल्प है। बस एक एल्युमिनियम फॉयल की शीट को बोर्ड पर बिछाएं और उस पर थोड़ा सा नमक छिड़क दें।
अब अपनी प्रेस को गर्म करें और इसे फॉयल के ऊपर धीरे-धीरे रगड़ें। नमक और फॉयल का कॉम्बिनेशन प्रेस की सतह पर चिपकी गंदगी और जले हुए निशानों को आसानी से हटा देगा, जिससे आपकी प्रेस बिल्कुल नई जैसी दिखने लगेगी।
बर्तनों के जिद्दी दाग और ग्रीस छुड़ाने के लिए

अगर आपके स्टील के बर्तनों या कड़ाही के पीछे जिद्दी काले दाग लग गए हैं, तो उन्हें साफ करना काफी मेहनत का काम होता है। इसके लिए आप एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल स्क्रबर की तरह कर सकते हैं। बस इस्तेमाल की हुई एल्युमिनियम फॉयल को लेकर उसकी बॉल बना लें।
अब इस बॉल का इस्तेमाल बर्तनों पर जमे हुए तेल, चिकनाई और जले हुए निशानों को रगड़ने के लिए करें। यह स्टील के बर्तनों के लिए बहुत असरदार है।
पौधों में करें एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल

कई बार हमारे इनडोर पौधे खिड़की से दूर होने के कारण पर्याप्त धूप नहीं पा पाते, जिससे उनकी ग्रोथ धीमी हो जाती है। एल्युमिनियम फॉयल अपनी चमक के कारण प्रकाश को रिफलेक्ट करता है। इसके लिए आप एक कार्डबोर्ड के टुकड़े पर फॉयल लपेटें और इसे पौधे के उस तरफ रखें जहां सूरज की रोशनी कम पहुंच रही है।
यह फॉयल बाहर से आने वाली रोशनी को रिफ्लेक्ट करके पौधे तक पहुंचाएगा, जिससे उसे पर्याप्त धूप मिलेगी और वह अच्छे से बढ़ेगा।
इसे भी पढ़ें- Sandwich Maker Hacks: ब्रेड को कुरकुरा बनाने में ही, इन 5 चीजों में भी कमाल दिखाता है सैंडविच मेकर
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।