गर्मी में घर के अंदर लगाएं ये पौधे, बिना एसी-कूलर के घर का कोना-कोना रहेगा ठंडा

गर्मी का मौसम आते ही सबसे बड़ी द‍िक्‍कत होती है घर के अंदर का बढ़ता हुआ तापमान। हर कोई चाहता है कि घर ठंडा और सुकून भरा लगे, लेकिन हर समय एसी या कूलर चलाना पॉस‍िबल नहीं होता है। ऐसे में आप कुछ इंडोर प्‍लांट्स लगाकर घर को नेचुरली ठंडा रख सकती हैं। हम आपको उन Indoor Plants के बारे में बता रहे हैं।
Updated:- 2026-04-07, 14:07 IST
indoor plants to lower room temperature

गर्मी आते ही लोगों के घरों में एसी और कूलर चलने शुरू हो जाते हैं। इससे शरीर को ठंडक तो मिलती ही है, साथ ही कमरा भी ठंडा हो जाता है। आपने देखा होगा कि गर्मी का मौसम आता नहीं है कि लोग अपने घरों में ढेर सारे पेड़ पौधे लगाना शुरू कर देते हैं। इससे घर की रौनक तो बढ़ती ही है, साथ ही तापमान भी थोड़ा कंट्रोल में रहने लगता है। आमतौर पर लोग बालकनी या गार्डन में पौधे लगाते हैं।

आपको बता दें कि कुछ इंडोर प्लांट्स ऐसे भी हैं जो घर को कुदरती रूप से ठंडक पहुंचाते हैं। दरअसल ये पौधे गर्मी को अब्जॉर्ब कर लेते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में उन्हीं इंडोर प्लांट्स के नाम बता रहे हैं जो आपके घर में गर्मी को खत्म कर देंगे। इससे आपके घर के कोने-कोने में ठंडक महसूस होगी। आइए उन इंडोर प्लांट्स के बारे में जानते हैं-

indoor plants to lower room temperature (1)

स्पाइडर प्लांट (Spider Plant)

अगर आप बेडरूम या लिविंग रूम के लिए कोई इंडोर प्लांट देख रही हैं तो स्पाइडर प्लांट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। खास बात तो ये है कि स्पाइडर प्लांट ज्यादा देखभाल भी नहीं मांगता है। इसे लगाने से हवा की क्वालिटी बेहतर होती है। इसके अलावा ये हवा में नमी बढ़ाता है जिससे आपका घर ठंडा रहता है।

यह भी पढ़ें- Jade Plant की कटिंग से कैसे उगाएं ढेर सारे नए पौधे? करें ये आसान काम, पूरे घर में छा जाएगी हरियाली

स्नेक प्लांट (Snake Plant)

आज के समय में ज्यादातर घरों में स्नेक प्लांट देखने को मिल जाता है। ये प्लांट रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है। इसे लगाने से भी हवा की क्वालिटी अच्छी होती है। अगर आप इस पौधे को कमरे में लगाती हैं तो आपके रूम में फ्रेशनेस बनी रहेगी। आप इसे बेडरूम में रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Jade Plant काे घना बना देंगे ये कमाल के हैक्‍स, कोने-कोने में फैल जाएगी हरियाली

मनी प्लांट (Money Plant)

मनी प्लांट न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाने और वास्तु के लिहाज से अच्छा होता है बल्कि ये हवा को भी बेहतर बनाता है। इसे पानी या मिट्टी दोनों में उगाया जा सकता है। खास बात तो ये है कि पौधा गर्मी में आसानी से उग जाता है। इसे लगाने से घर में हल्की ठंडक बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- Snake Plant Care: सूख रहा है स्नेक प्लांट, तो जरूर करें ये 5 काम; फिर से हो जाएगा हरा-भरा

indoor plants to lower room temperature (2)

अरेका पाम (Areca Palm)

अगर आप अपने घर को थोड़ा क्लासी लुक देना चाहती हैं, तो अरेका पाम सबसे अच्छा ऑप्शन है। ये हवा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। आपको बता दें कि इस प्लांट को नेचुरल ह्यूमिडिफायर कहा जाता है। ये अपनी पत्तियों से हवा में नमी बनाए रखता है। इससे कमरे में हल्की ठंडक महसूस होती है।

यह भी पढ़ें- Gardening Tips: मनी प्लांट को देना है परफेक्ट शेप, तो आजमाएं ये आसान तरीके; तेजी से ऊपर की ओर बढ़ेगी बेल

फर्न (Fern)

फर्न प्लांट भी गर्मियों के लिए अच्छा पौधा माना जाता है। अगर आप इसे घर में लगाती हैं तो इससे हवा में ठंडक बनी रहती है और हवा की क्वालिटी भी प्योर हो जाती है। आप इसे बेडरूम या लिविंग रूम दोनों जगहों पर लगा सकती हैं।

तो अगर आप भी बिना एसी और कूलर के घर को ठंडा रखना चाहती हैं, तो आप ऊपर बताए गए इंडोर प्लांट्स को घर में लगा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।