घर की दीवार पर 'क्रिसमस ट्री' बनाने के आइडिया जानें

क्रिसमस डे के आते ही लोग अपने घर में क्रिसमस ट्री सजाने लग जाते हैं। मगर जिन लोगों के घर छोटे होते हैं और स्पेस की कमी होती है, उनके लिए यह बहुत ही मुश्किल होता है। ऐसे में कई बार अपना मन मारकर वह क्रिसमस ट्री को घर में नहीं डेकोरेट कर पाते हैं। लेकिन हर परेशानी का एक सॉल्यूशन होता है और इसका भी है।
अगर आप इस क्रिसमस डे पर अपने घर पर क्रिसमस ट्री सजाना चाहते हैं, तो जरूरी नहीं है कि आप एक बड़ा सा क्रिसमस ट्री बाजार से खरीद कर लाएं। आप घर की दीवार पर ही एक सुंदर सा क्रिसमस ट्री बना कर उसे डेकोरेट कर सकते हैं।
यह क्रिसमस ट्री देखने में भी सुंदर लगता है और इससे जगह भी नहीं घिरती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप घर की दीवार पर सुंदर सा क्रिसमस ट्री कैसे बना सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: क्रिसमस पर करने वाली हैं हाउस पार्टी तो इन तरीकों से सजाए अपना घर

झालर वाली लाइट से बनाएं क्रिसमस ट्री
क्रिसमस ट्री बनाने का यह सबसे आसान और सस्ता तरीका है। हम इसे सस्ता इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आपको बाजार में आसानी से 50 से 100 रुपए तक की झालर वाली लाइट मिल जाएगी। इस लाइट की मदद से आप दीवार पर क्रिसमस ट्री बना सकती हैं। इसके लिए आपको वॉल पिंस भी चाहिए होंगी। लाइट्स की मदद से आप क्रिसमस ट्री की आकृति तो बना सकती हैं, मगर उसे डेकोरेट करना थोड़ा मुश्किल होगा इसलिए आप वॉल पर कुछ सुंदर स्टीकर्स चिपका कर इसका डेकोरेशन को पूरा कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: इन चीजों से डेकोरेट करें क्रिसमस ट्री, बनाएं और भी खूबसूरत

वॉल पोस्टर क्रिसमस ट्री
बाजार में आजकल फैब्रिक वॉल पोस्टर आ रहे हैं। इन्हें आप दीवार पर टांग कर उसे डेकोरेट कर सकती हैं। इन पोस्टर्स में आपको क्रिसमस ट्री का पोस्टर भी मिल जाएगा। इसे आप दीवार पर टांग कर पिन की मदद से उसमें डेकोरेटिव आइटम्स लगा सकते हैं। यह क्रिसमस ट्री देखने में भी बहुत अच्छा लगता है। (क्रिसमस के बाद घर की सफाई )

ओल्ड पेपर से बनाएं क्रिसमस ट्री
अगर आपके पास कोई पुरानी किताब है, जो अब आपके लिए बेकार हो चुकी है तो उसके कागजों को वॉल पर क्रिसमस ट्री के शेप में चिपकाएं और झालर वाली लाइट से उसकी आउटलाइन बना दें। जाहिर है आप इस क्रिसमस ट्री को डेकोरेटिव आइटम से सजा नहीं पाएंगी, इसलिए आप इस पर कोई पेंटिंग या फिर अच्छे-अच्छे मैसेज लिख सकती हैं।

हैंगिंग क्रिसमस ट्री
आप अगर कुछ क्रिएटिव करना चाहती हैं तो घर पर हैंगिंग क्रिसमस ट्री भी बना सकती हैं। इसलिए आपको पेड़ की कुछ मोटी टहनियां चाहिए होंगी। आप छोटी-बड़ी शेप की कुछ स्टिक्स भी ले सकती हैं। साथ ही आपको जूट से बनी मोटी थ्रेड चाहिए होगी। इस थ्रेड के सहारे आप छोटे से बड़े आकार की लकड़ी को थोड़े-थोड़े गैप में बांधती जाएं। इसके बाद आप इसे डेकोरेशन आइटम्स से सजा सकती हैं और इसमें लाइट्स भी लगा सकती हैं। यह क्रिसमस ट्री वाकई में दिखने में बेहद खूबसूरत लगेगा।
उम्मीद है कि आपको क्रिसमस ट्री बनाने के यह डीआईवाई तरीके पसंद आए होंगे। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें, साथ ही ऐसे और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: tinypartments
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।