बेडसाइड में टेबल की जगह इन चीजों का भी किया जा सकता है इस्तेमाल

हम अपने बेडरूम को डेकोरेट करते समय कई बातों पर ध्यान देते हैं। मसलन, सिर्फ बेड का डिजाइन ही नहीं, बल्कि बेडसाइड टेबल पर भी उतना फोकस किया जाता है। अक्सर लोग अपने बेड के साथ ही मैचिंग बेडसाइड टेबल भी डिजाइन करवाते हैं। लेकिन अगर आपका स्पेस कम है या फिर आप लीक से हटकर अपने बेडरूम को डेकोरेट करना चाहती हैं तो ऐसे में बेडसाइड टेबल के कुछ बेहतरीन अल्टरनेटिव्स पर भी फोकस कर सकती हैं।
जी हां यह जरूरी नहीं है कि हर बार बेडसाइड में क्लासिक टेबल को ही रखा जाए। आज के समय में ऐसे कई अन्य ऑप्शन भी हैं जो बेहतरीन बेडसाइड टेबल के रूप में साबित हो सकते हैं। साथ ही साथ, यह आपके बेडरूम के ओवर ऑल लुक को भी चेंज कर देते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बेडसाइड टेबल के कुछ बेहतरीन अल्टरनेटिव्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने बेडरूम के लिए सलेक्ट कर सकती हैं-
अगर आपके बेडरूम में स्पेस कम है तो ऐसे में फ्लोटिंग शेल्फ को बतौर साइड टेबल इस्तेमाल करना अच्छा विचार हो सकता है। इस तरह की शेल्फ को वास्तव में दीवार पर हैंग किया जाता है। आप अपनी बेड की हाइट के अनुसार ही इन्हें वॉल पर लगवाएं। जिससे यह देखने में बेडसाइड टेबल की तरह ही नजर आए। इस तरह आप फ्लोर के स्पेस को आसानी से बचा सकती हैं।
बुक्स की लें मदद
अगर आप पढ़ने की शौकीन हैं तो यकीनन यह आइडिया आपको बेहद पसंद आएगा। आप अपनी पसंदीदा किताबों को भी बतौर साइड टेबल इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको कई किताबों की जरूरत होगी, जिन्हें आप एक के ऊपर एक करके रख सकती हैं। यह देखने में बेहद ही यूनिक लगती हैं और इससे आप रात को सोते समय कुछ वक्त अपनी पसंदीदा बुक्स के साथ भी आसानी से बिता पाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें: घर को सजाने के लिए इन lighting decor ideas की लें मदद
सिंगल चेयर को बनाएं साइड टेबल

अगर आप एक अलग तरह से अपने बेडरूम को डेकोरेट करना चाहती हैं तो ऐसे में वुडन चेयर (वुडन फर्नीचर से आरही आवाज को फिक्स करने के टिप्स) को भी बतौर साइड टेबल इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इस चेयर पर कोई स्टफ टॉय या प्लांट रख सकती हैं। इससे आपका बेडरूम देखने में और भी अधिक रिफ्रेशिंग नजर आएगा। इस तरह आप जब चाहें अपनी साइड टेबल को आसानी से चेंज भी कर सकती हैं, क्योंकि आपके पास वह पुरानी हैवी बेड साइड टेबल नहीं होंगी।
बार स्टूल का करें इस्तेमाल

बार स्टूल भी एक बेहतरीन साइड टेबल के रूप में सर्व कर सकता है। आप इस पर एक लैम्प रख सकती हैं या फिर अपनी पसंदीदा कोई किताब भी रख सकती हैं। बार स्टूल का साइज भी इतना बड़ा नहीं होता है। इसलिए अगर आपके बेडरूम में स्पेस कम है तो भी आप बिना किसी परेशानी के इसे अपने बेडरूम का हिस्सा बना सकती हैं। आप बार स्टूल को साइड टेबल बनाने से पहले उसे अपने बेडरूम के इंटीरियर (घर के लिए इंटीरियर ट्रेंड्स डिज़ाइन) के कलर के अनुसार कलर करना ना भूलें।
इसे जरूर पढ़ें: बेडरूम की दीवारों को सजाएं रोमांटिक अंदाज में
वैनिटी का करें इस्तेमाल

अगर आप एक ब्यूटी बफ हैं और मेकअप का शौक रखती हैं तो ऐसे में बेड की साइड टेबल के रूप में मेकअप वैनिटी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आप वैनिटी का साइज अपनी जरूरत और बेडरूम के साइज के अनुसार सलेक्ट कर सकती हैं। इस तरह आप अपने मेकअप व ब्यूटी प्रोडक्ट्स को भी आसानी से आर्गेनाइज कर पाएंगी और यह बेडसाइड टेबल के रूप में भी सर्व करेगा।
तो अब आप अपने बेडरूम में किस चीज को बतौर बेडसाइड टेबल इस्तेमाल करना पसंद करेंगी? हमें अवश्य बताइएगा। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।