Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:43 AM IST

Bigg Boss 15: शहनाज गिल की कॉपी मानी जा रही थी अफसाना खान, कभी पैसों के लिए मेले में गाती थी गाना

बिग बॉस 15 में इस बार पंजाबी सिंगर अफसाना खान भी नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें।
Updated:- 2021-10-14, 13:14 IST
image

बिग बॉस 15 में पंजाब की पॉपुलर सिंगर अफसाना खान भी दिखाई दे रही हैं। शुरुआती दिनों में अफसाना की सभी कंटेस्टेंट के साथ अच्छी बन रही थी, इसके बाद उनकी लड़ाई शमिता शेट्टी और विधि पांड्या से हो गई। हालांकि, करण कुंद्रा के साथ उनकी अलग बॉन्डिंग देखने को मिलती हैं। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अफसाना काफी फेमस हैं, और उन्होंने कई पॉपुलर गाने भी गाएं। पिछले साल रिलीज उनका गाना तितलियां वर्गा बहुत हिट हुआ था।

अफसाना खान ने 'तूतेरा', 'माही मिले', 'जानी वे जानी' जैसे कई हिट सॉन्ग गाए हैं। अन्य सेलेब्स की तरह अफसाना भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने तस्वीर और वीडियो शेयर कर फैंस को अपडेट देती रहती हैं। बता दें कि अफसाना भले ही आज काफी पॉपुलर हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। आइए जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ रोचक बातें।

लंबे स्ट्रगल के बाद मिला काम

afsana khan age


इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अफसाना खान ने 10 साल से अधिक मेहनत किया है। उनकी किस्मत रियलिटी शो 'राइजिंग स्टार' में हिस्सा लेने के बाद बदली थी। बाद में 'वॉयस ऑफ पंजाब सीजन 3' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई, इसके बाद उन्हें गाना गाने के मौके मिलने लगे। बतौर सिंगर उन्होंने साल 2012 में अपना करियर शुरू किया था। बता दें कि अफसाना का जन्म 12 जून 1994 को पंजाब के मुक्तसर जिले में हुआ है। वो एक पंजाबी सिंगर होने के साथ साथ एक्ट्रेस और गीतकार भी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई पटियाला से पूरी की है। उन दिनों उनकी एजुकेशन फीस फ्री हुआ करती थी। पैसों के लिए वह मेलों में गाना गाया करती थी। उस वक्त उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। वहीं बिग बॉस 15 में उनके बेबाक अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है।

 

इसे भी पढ़ें:  आपकी ये 5 गलतियां महंगे से महंगे हैंडबैग की ज़िप को कर सकती हैं खराब

शहनाज गिल से की गई थी तुलना

afsana khan all song

शो में जब उनकी एंट्री हुई तो माना जा रहा था कि वह इस सीजन की शहनाज गिल होंगी। हालांकि, बाद में उनकी पर्सनैलिटी शहनाज गिल से काफी अलग निकली। यही नहीं बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर ने भी उन्हें लेकर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि ''अफसाना खान जो है वह शहनाज गिल की कम से कम लाइट वर्जन ही सही है, पर बनने की नकली कोशिश कर रही हैं। शहनाज गिल अकेली अपने वर्जन की है, उसके जैसा बन नहीं सकता कोई दूसरा''। बता दें कि दोनों ही पंजाबी इंडस्ट्री से हैं, ऐसे में माना जा रहा था कि अफसाना इस सीजन में शहनाज हो सकती हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विवादों में भी चुकी हैं अफसाना खान

afsana khan bio

अफसाना खान का नाम विवादों से भी जुड़ चुका है। दरअसल, पिछले साल फरवरी में अफसाना पर एक सरकारी स्कूल में छात्रों के सामने विवादित गाना गाने का आरोप लगा था। वह एक स्कूल कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थी। कार्यक्रम में उन्होंने हिंसा और हथियार को लेकर गाने गाए थे, जिसका वीडियो टिक टॉक पर शेयर किया था। इस वीडियो को देखने के बाद काफी बवाल हुआ था। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो काफी वायरल भी हुआ था।

 

इसे भी पढ़ें:'तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' के बाबू जी यानि अमित भट्ट के असल परिवार से मिलें

 

शादी छोड़कर बिग बॉस 15 में की एंट्री

afsana khan details


बिग बॉस 15 में एंट्री करते वक्त अफसाना खान ने अपनी लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने बताया बिग बॉस 15 का ऑफर आने के बाद उन्होंने अपनी शादी की डेट आगे बढ़ा दी है। नवंबर में वह अपने मंगेतर से शादी करने वाली थी। उन्होंने बताया कि वह अपनी जिंदगी में प्यार के बिना नहीं रह सकती। उनकी जिंदगी में शादी बहुत महत्वपूर्ण हैं। बता दें कि अफसाना अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंगेतर के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

 

उम्मीद है कि आपको अफसाना खान से जुड़ी यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी हर जिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।