Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:05 AM IST

मां बनने के बाद हर हफ्ते थेरेपी ले रही हैं आलिया भट्ट, नई मां के संघर्ष पर की खुलकर बात

न्यू मॉम आलिया कामकाज और अपनी बेटी दोनों को संभाल रही हैं। इस बीच क्यों आलिया को थेरेपी लेने की जरूरत पड़ी और मदरहुड की जर्नी में क्या कुछ मुश्किलें सामने आईं, इस बारे में उन्होंने खुलकर बात की।
Updated:- 2023-05-01, 16:33 IST
image

मां बनना बेशक किसी भी औरत को नई पहचान देता है लेकिन यह सफर आसान बिल्कुल नहीं होता है। प्रेग्नेंसी पीरियड की बात करें या फिर नई मां के संघर्ष की, इस दौरान किसी भी महिला को कई मुश्किलों से दो-चार होना पड़ता है। वर्किंग मदर्स के लिए यह और भी अधिक चैलेंजिंग होता है। काम के साथ-साथ अपने बच्चे की देख-रेख सही तरह से करने का दबाव नई मां पर होता है। इस बारे में हाल ही में आलिया भट्ट ने खुलकर बात की है।

आलिया भट्ट ने अपने करियर के पीक पर मां बनने का फैसला लिया और कई स्टीरियोटाइप्स को तोड़ा। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान नई मां के सफर से जुड़ा अपना अनुभव शेयर किया। अपनी बेटी राहा को लेकर आलिया क्यों चिंतित रहती हैं और किस वजह से वह थेरेपी ले रही हैं, आलिया ने यह सारी बातें खुलकर सामने रखीं। 

क्या है आलिया का कहना?

alia bhatt talks about postpartum depression

किसी भी नई मां की तरह आलिया भी इस बात को मानती हैं कि नई मां पर बहुत दवाब होता है। एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में आलिया ने इस बात का जिक्र किया कि उन्हें अभी भी गिल्ट महसूस होता है। एक मां के रूप में उन्हें चिंता होती है कि क्या वह अपनी बेटी को सही तरह से वक्त दे पा रही हैं? क्या वह काम और अपनी बेटी के बीच चीजें सही तरह से मैनेज कर पा रही हैं? आलिया ने इस बात पर पर भी जोर दिया कि नई मां पर सोसाइटी का बहुत प्रेशर होता है। आज भी बहुत लोगों की सोच यही मानती है कि अगर कोई औरत मां बन गई है तो अब उसे अपने करियर को भूल जाना चाहिए। एक मां पर बहुत दबाव होता है और इसी वजह से कई बार कुछ गलत न करते हुए भी गिल्ट महसूस होने लगता है।

यह भी पढ़ें-Iconic Looks : आलिया भट्ट-सा नहीं कोई स्टाइल आइकन, ऐसे देती हैं फैशन इंस्पिरेशन

क्यों पड़ी थेरेपी लेने की जरूरत?

new mom alia bhatt

आलिया ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया कि मां बनने के बाद उनके लिए चैलेंज कही ज्यादा बढ़ गए हैं। उन्हें यह डर भी सताता रहता है कि क्या वह चीजों को सही तरह से मैनेज कर पा रही हैं या नहीं? अक्सर सब कुछ सही होते हुए भी उन्हें अपनी बेटी राहा को लेकर चिंता होने लगती है। उन्होंने माना कि सोसाइटी जजमेंट का प्रेशर भी वह खुद पर महसूस कर रही हैं। आलिया ने यह भी कहा, "मैं इस दौरान अपनी मेंटल हेल्थ(ऐसे दें मेंटल हेल्थ को मजबूती) पर ज्यादा ध्यान दे रही हूं क्योंकि यह बहुत जरूरी है। अब मैं हर हफ्ते थेरेपी के लिए जाती हूं। थेरेपी के दौरान मैं अपने मदरहुड से जुड़े सभी तरह के डर के बारे में खुलकर बात करती हूं और यही वजह है कि अब मुझसे इन सब चीजों से लड़ने की ताकत मिल रही है। मुझे यह समझने में मदद मिल रही है कि यह जर्नी ऐसी नहीं है कि जिसे मैं पांच या दस दिन में समझ जाउंगी, यह कुछ ऐसा है जो हमेशा विकसित होगा और हर दिन कुछ नया सीखने को मिलेगा।" (मूवीज में आलिया के लुक्स)

यह भी पढ़ें-साड़ी से लेकर लहंगे तक, एथनिक वियर में बहुत खूबसूरत लगती हैं आलिया भट्ट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।