herzindagi
akshaya tritiya  celebrated in different parts of india

अक्षय तृतीया 2022: भारत के विभिन्न हिस्सों में कैसे मनाई जाती है, आप भी जानें

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि भारत के विभिन्न हिस्सों में कैसे मनाई जाती है अक्षय तृतीय तो इस लेख को ज़रूर पढ़ें।
Updated:- 2022-04-28, 17:19 IST

अक्षय तृतीय को भारतीय समाज में बेहद ही पवित्र दिन माना जाता है। इस पवित्र दिन का योग इतना शुभ होता है कि हर कोई इस दिन शुभ काम करना चाहता है। अक्षय तृतीय एक ऐसा त्योहार है जिसमें सोना, चांदी, बर्तन, गाड़ी, आदि खरीदने से लेकर हर वो काम किया जाता है जो व्यक्ति के लिए शुभ हो। अक्षय तृतीय को भारत के अमीर व्यक्ति से लेकर भारतीय किसान भी अपने-अपने तरीके से मानते हैं।

ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि भारत के विभिन्न हिस्सों में अक्षय तृतीय कैसे मनाई जाती है तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख में हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि ओडिशा, गुजरात उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में अक्षय तृतीय किस तरह से मनाई जाती है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

गुजरात

akshaya tritiya celebrated in different parts of india Inside

गुजरात में अक्षय तृतीया के दिन सोना, चांदी, हीरा आदि चीजों की खरीदारी बेहद ही शुभ मानी जाती हैं। यहां के लोगों का मानना है कि अक्षय तृतीया के दिन आभूषणों की खरीदारी करने से जीवन में आर्थिक सम्पन्नता बनी रहती है। गुजरात के लगभग सभी बाज़ार में इस दिन खरीदारी को लेकर काफी भीड़ रहती है। खासकर सराफा बाज़ार में अधिक भीड़ रहती है। कहा जाता है कि गुजराती जैन समाज के लिए यह त्योहार महत्वपूर्ण होता है।

इसे भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं अक्षय तृतीया में भगवान विष्णु की पूजा क्यों की जाती है, क्या है इसके पीछे की मान्यता

ओडिशा

akshaya tritiya celebrated in different parts of india Inside

ओडिशा में अक्षय तृतीय बड़े धूम-धाम से मनाई जाती है। इस दिन यहां सोना, चांदी आदि आभूषण खरीदना शुभ तो माना ही जाता है साथ ही इस शुभ दिन को किसानों से भी जोड़कर देखा जाता है। कहा जाता है कि इस शुभ दिन को ओडिशा के किसान अपने खेतों की जुताई और बुआई का काम करते हैं। (अक्षय तृतीया कब है?) कई लोगों का यह भी मानना है कि इस दिन जगन्नाथ पुरी मंदिर में लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

पंजाब

यह विडियो भी देखें

akshaya tritiya  Inside

पंजाब और हरियाणा शहर में अक्षय तृतीय को खेती से जोड़कर देखा जाता है। कहा जाता है कि इस पवित्र दिन को किसान ब्रह्म मुहूर्त में अपने खेत को देखने जाते हैं और धरती मां से अच्छी फसल की प्रार्थना करते हैं। यहां अक्षय तृतीय (akshaya tritiya) को लेकर एक मिथक ये भी है कि जब किसान खेत की तरफ जाते हैं और रास्ते में कोई जानवर और पक्षी मिल जाए तो शुभ माना जाता है।(कपूर से होगा आर्थिक लाभ)

इसे भी पढ़ें:अक्षय तृतीया 2022 पर पाएं लाभ, सोना खरीदने से पहले जरूर फॉलो करें ये टिप्स

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश

akshaya tritiya  celebrated in different parts of india Inside

अक्षय तृतीय के दिन मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश आदि शहरों के लोग सोना, चांदी आदि की खरीदारी करना शुभ मानते हैं। इसके अलावा यहां के लोग इस दिन को दान-पुण्य से भी जोड़कर देखते हैं। इस दिन किए गए दान को लेकर मान्यता है कि इसका फल बेहद ही शुभ होता है। इसके अलावा अक्षय तृतीय को व्यापार और निवेश से भी जोड़कर देखा जाता है। इस दिन लगभग हर राज्य में लक्ष्मी-गणपति की पूजा की जाती है।(मई के महीने में कुछ राशियों को रहना होगा सतर्क)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik,sutterstocks)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।