Pollution में रातभर एयर प्यूरीफायर चलाकर सोना कितना सही? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
-1794388621836.webp)
दिल्ली-NCR समेत देश के कई शहरों में इन दिनों प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है। बाहर ही नहीं, घर के अंदर की हवा को लेकर भी लोग परेशान हैं। ऐसे में बहुत से लोग अपने घरों में एयर प्यूरीफायर लगवा रहे हैं। कुछ लोग इसे रात में सोते समय भी बंद नहीं करते, ताकि पूरी रात कमरे की हवा साफ होती रहे, लेकिन क्या 7 से 8 घंटे तक लगातार एयर प्यूरीफायर चलाना सही है?
क्या रात भर एयर प्यूरीफायर चलाने से बिजली का बिल बहुत ज्यादा आता है? अगर आप भी रातभर इसे चलाकर सोती हैं, तो इसके इस्तेमाल का सही तरीका जानना जरूरी है। इसके बारे में हम आपको बता रहे हैं-
-1794388891928.webp)
image credit- pexels
क्या पूरी रात एयर प्यूरीफायर चलाकर सो सकते हैं?
अगर आपका एयर प्यूरीफायर अच्छी क्वालिटी का है और सही तरीके से काम कर रहा है, तो इसे रातभर चलाकर सोया जा सकता है। इसका काम कमरे की हवा को साफ करना होता है। यह कमरे की हवा में मौजूद धूल, धुएं के छोटे कण और दूसरी गंदगी को फिल्टर करने का काम करता है। जब एयर प्यूरीफायर पूरी रात चलता रहता है, तो कमरे की हवा बार-बार फिल्टर होती रहती है।
रात में लो या स्लीप मोड पर रखें एयर प्यूरीफायर
हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि मशीन लगाकर आप उसकी देखभाल करना भूल जाएं। समय-समय पर यह देखना जरूरी है कि फिल्टर साफ है या नहीं और मशीन ठीक से चल रही है या नहीं। रात में सोते समय एयर प्यूरीफायर को लो या स्लीप मोड पर रख सकती हैं। इससे मशीन की आवाज कम हो जाती है और नींद में भी कोई खलल नहीं पड़ती है।
यह भी पढ़ें- Air Purifier Hacks: कहीं आप तो एयर प्यूरीफायर को गलत तरीके से नहीं चला रहीं? जानें 7 आदतें जो 50% घटा सकती हैं क्षमता
एयर प्यूरीफायर कितनी देर चलाना चाहिए?
एयर प्यूरीफायर को चलाने के लिए ऐसा कोई एक फिक्स्ड टाइम नहीं है। इसे कितनी देर चलाना है, यह कमरे की हवा, बाहर के पॉल्यूशन और मशीन के फिल्टर पर डिपेंड करता है। अगर बाहर धूल और धुआं ज्यादा है और घर के अंदर भी हवा साफ नहीं लग रही है, तो एयर प्यूरीफायर को लगातार आप चला सकती हैं।

image credit- pexels
रातभर एयर प्यूरीफायर चलाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
अगर आप रात भर के लिए एयर प्यूरीफायर चला रही हैं, तो कुछ बाताें का ध्यान रखना चाहिए। जैसे-
- अगर आपके एयर प्यूरीफायर में स्लीप मोड का ऑप्शन है, तो रात में इसका इस्तेमाल करें।
- एयर प्यूरीफायर को दीवार, पर्दे या किसी फर्नीचर के पास बिल्कुल भी न रखें। क्योंकि इसके आसपास जगह होनी चाहिए, जहां से हवा अंदर जाती है और बाहर निकलती है।
- एयर प्यूरीफायर का फिल्टर साफ रहना बहुत जरूरी है। अगर उस पर धूल जमा हो गई है या मशीन पहले के मुकाबले धीमी चल रही है, तो उसे नजरअंदाज न करें। कंपनी की सर्विस टीम से बात करके फिल्टर चेक करवा लें।
- हर कमरे के लिए एक ही एयर प्यूरीफायर सही नहीं होता है। छोटे कमरे के लिए कम क्षमता वाली मशीन काम आ सकती है, जबकि बड़े कमरे के लिए ज्यादा CADR वाला मॉडल चुनें। CADR का मतलब है Clean Air Delivery Rate। इससे पता चलता है कि मशीन कितनी तेजी से हवा साफ कर सकती है।
- एयर प्यूरीफायर को सही वोल्टेज वाले सॉकेट में ही लगाएं। अगर तार खराब है या प्लग ढीला है, तो उसका इस्तेमाल न करें। इसके अलावा मशीन को ऐसी जगह न रखें, जहां पानी या नमी हो।
क्या रातभर एयर प्यूरीफायर चलाने से बढ़ेगा बिजली का बिल?
आपको बता दें कि एयर प्यूरीफायर को पूरी रात चलाने से बिजली खर्च होती है, लेकिन बिल कितना आएगा, यह मशीन की पावर और उसके मोड पर डिपेंड करता है। आसान शब्दों में कहें तो मान लीजिए कि अगर आपका एयर प्यूरीफायर 40 वॉट बिजली इस्तेमाल करता है और आप उसे लगातार 8 घंटे चलाती हैं, तो करीब 0.32 यूनिट बिजली खर्च होगी।
यह भी पढ़ें- Pollution से कैसे बचाएं अपने लंग्स? घर के लिए बेस्ट एयर प्यूरीफाइंग प्लांट्स और मास्क की पूरी गाइड
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।