Pollution से कैसे बचाएं अपने लंग्स? घर के लिए बेस्ट एयर प्यूरीफाइंग प्लांट्स और मास्क की पूरी गाइड

आज द‍िल्‍ली-एनसीआर समेत कई शहरों में हवा जहरीली हो चुकी है। इससे हमारे फेफड़ों को सबसे ज्‍यादा नुकसान होता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बता रहे हैं जो हवा को प्‍यूरीफाई करते हैं और सही मास्‍क का चुनाव करने का तरीका भी बताएंगे।
Updated:- 2026-11-09, 10:24 IST
air purifying plants and mask

दिवाली के बाद देश के कई शहरों में हवा जहरीली हो चुकी है। द‍िल्‍ली-एनसीआर का तो बुरा हाल है। दरअसल, आसमान में छाई धुंध और बढ़ता एक्यूआई (AQI) सीधे हमारे फेफड़ों यानी क‍ि Lungs पर हमला करता है। ऐसे में सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और लगातार खांसी होना आम बात है।

ऐसे में अगर आप भी इस जहरीली हवा से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखना चाहती हैं, तो हम आपको कुछ एयर प्‍यूर‍िफाइंग पौधों के बारे में बता रहे हैं ज‍िसे आप अपने घर में लगा लें। साथ ही यह भी बताएंगे क‍ि आपको कौन सा मास्‍क यूज करना चाह‍िए? आइए जानते हैं-

घर की हवा साफ करेंगे ये 4 एयर प्यूरीफाइंग प्लांट्स

आपको बता दें क‍ि प्रदूषण का असर स‍िर्फ बाहर ही नहीं, घर के अंदर भी होता है। अगर आप महंगा एयर प्यूरीफायर (Air Purifier) नहीं खरीद सकती, तो ये 4 पौधे घर की हवा को नेचुरल तरीके से साफ करते हैं। आप इन्‍हें घर में लगा लें।

  • स्नेक प्लांट: यह पौधा रात के समय भी ऑक्सीजन छोड़ता है। इसे बेडरूम में रखना सबसे बेस्ट होता है। इसकी खास बात तो यह है क‍ि इसे बहुत कम देखभाल और पानी की जरूरत होती है।
  • एरेका पाम: यह पौधा भी हवा से खतरनाक केमिकल जैसे जाइलीन और फॉर्मलाडेहाइड को एब्‍जॉर्ब कर लेता है और घर में नमी बनाए रखता है।
  • मनी प्लांट: हर घर में आसानी से मिलने वाला मनी प्‍लांट हवा में मौजूद जहरीली गैसों को दूर करता है। इसे आप पानी या मिट्टी कहीं भी लगा सकती हैं।
  • स्पाइडर प्लांट: यह पौधा भी घर की हवा को साफ करने के मामले में सबसे असरदार माना जाता है। NASA की एक रिपोर्ट में भी बताया गया है क‍ि स्पाइडर प्लांट घर के अंदर हवा में मौजूद जहरीली गैसों जैसे फॉर्मलाडेहाइड, जाइलीन और कार्बन मोनोऑक्साइड को सोख लेता है।

तो अगर आप भी घर कूे अंदर प्रदूषण के असर को कंट्राेल करना चाहती हैं, तो ऊपर बताए गए पौधों को लगा सकती हैं।

air purifying plants and mask (1)

image credit- magnific

प्रदूषण से बचने के ल‍िए कौन सा मास्क पहनें और खरीदते समय क्या देखें?

प्रदूषण से बचने के लिए नॉर्मल कपड़े का मास्क या सर्जिकल मास्क बिल्कुल भी काम नहीं आता है। ये मास्क सिर्फ धूल के बड़े कणों को रोकते हैं, स्मॉग और जहरीले कणों (PM 2.5) को नहीं। इसके ल‍िए आप नीचे बताए गए कुछ मास्‍क देख सकती हैं-

N95 या FFP2 मास्क

फेफड़ों को जहरीली हवा से बचाने के लिए N95 या FFP2 मास्क ही सबसे सही और असरदार होते हैं। अगर आप इन्‍हें खरीद रही हैं तो कुछ बातों का ध्‍यान दें।

  • मास्क के पैकेट पर N95, N99 या FFP2 लिखा होना चाहिए। यह मास्क हवा में मौजूद धूल और जहरीले धुएं के 100 में से 95 छोटे-छोटे कचरे (कणों) को बाहर ही रोक देता है, जिससे फेफड़ों तक सिर्फ साफ हवा पहुंचती है।
  • मास्क ऐसा लें जो आपकी नाक और ठुड्डी को पूरी तरह कवर करे। साइड से हवा अंदर जाने की बिल्कुल भी जगह नहीं होनी चाहिए।
  • नाक के ऊपर एक छोटी सी मेटल की पट्टी होती है। इसे दबाकर मास्क को अपनी नाक की शेप के हिसाब से सेट करें ताकि सांस सीधे मास्क के फिल्टर से होकर ही अंदर जाए।
  • कई मास्क में एक छोटा प्लास्टिक का बटन लगा होता है। अगर आपको खांसी या जुकाम है, तो इस वाल्व से आपकी सांस बाहर निकलती है जिससे दूसरों को इंफेक्शन हो सकता है। बिना वाल्व वाला प्लेन N95 मास्क ही सबसे सेफ होता है, वही लें।

air purifying plants and mask (2)

image credit- magnific

फेफड़ों को मजबूत रखने के 5 आसान घरेलू उपाय

बाहर के मास्क और अंदर के पौधों के साथ-साथ शरीर को अंदर से मजबूत बनाना भी जरूरी है। इसके लिए रोज की लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव आप कर सकती हैं-

  • गुड़ हमारे शरीर का नेचुरल डिटॉक्सिफायर है। रोज रात को सोने से पहले थोड़ा सा गुड़ खाने से गले और फेफड़ों में जमी धूल-मिट्टी साफ हो जाती है।
  • दिन में एक बार सादे पानी या उसमें थोड़ा सा अजवाइन या नीलगिरी का तेल डालकर स्‍टीम लें। इससे सांस की नली खुलती है और बलगम बाहर निकलता है।
  • दिन में एक बार तुलसी, अदरक, काली मिर्च और मुलेठी का काढ़ा या चाय बनाकर पीएं। यह गले की खराश और सूजन को कम करता है।
  • सुबह 5 बजे से 8 बजे तक हवा में स्मॉग सबसे ज्यादा होता है। इसलिए इस समय बाहर टहलने या रनिंग करने से बचें। धूप निकलने के बाद ही बाहर निकलें।
  • सुबह और शाम के समय बाहर की धुंधली हवा को घर के अंदर न आने दें। दोपहर में जब धूप खिले, तभी खिड़कियां खोलें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण से त्वचा को रखें सुरक्षित, ऐसे करें अपनी स्किन को तैयार

डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी और घरेलू उपाय सामान्य जागरूकता और सलाह के लिए हैं। यह किसी डॉक्टरी इलाज का विकल्प नहीं है। अगर आपको सांस लेने में ज्यादा तकलीफ, लगातार खांसी, सीने में दर्द या अस्थमा (Asthma) की शिकायत है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें- Indoor Air Pollution: घर में एयर प्यूरीफायर चलाने के बाद भी कम नहीं हो रहा प्रदूषण? इन 6 वजहों को न करें नजरअंदाज

Image Credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।