Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:32 AM IST

क्या आप भी जानना चाहते हैं विभिन्न देशों की ये अजीबो-गरीब बातें?

आज हम आपको विभिन्न देशों की कुछ अजीबो-गरीब बातें बताने जा रहे हैं। जिन्हें सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये बातें। 
Updated:- 2021-12-06, 14:01 IST
image

हर देश के अपने कानून और रीति-रिवाज होते हैं। हालांकि, कुछ देशों की परंपरा ऐसी भी होती है, जिन्हें सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे या फिर आपकी हंसी निकल जाएगी। लेकिन उन देशों में यह बातें काफी सामान्य होती है। क्या आप भी जानना चाहते हैं इन अजीबो-गरीब चीजों के बारे में?  आइए जानते हैं क्या हैं ये चीजें। 

जापान

japan weird facts

जापान देश अपने अनुशासन के लिए जाना जाता है। यह देश अपने अलग चीजों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं जहां दुनियाभर में ऑफिस में काम करते वक्त सोना कामचोरी माना जाता है। वहीं जापान में ऑफिस में काम करते वक्त सोने वाले लोगों को मेहनती माना जाता है। काम करते वक्त सोने की इस कला को inemuri कहा जाता है। अब आप खुद सोचिए जहां काम बाकि देशों में काम करते वक्त सिर्फ एक झपकी लेने से लोगों की नौकरी खतरे में पड़ जाती है , वहीं जापान में आप काम करते समय आराम से कुछ समय के लिए सो सकते हैं। चूंकि, इस देश में काम पर सोने वाले लोगों को मेहनती माना जाता है इसलिए कई लोग सोने का नाटक भी करते हैं। 

डेनमार्क

denmark weird facts

जहां भारत जैसे कई देशों में 25 की उम्र में शादी नहीं होने पर ताने दिए जाते हैं। वहीं एक देश ऐसा भी है, जहां पर 25 के उम्र तक शादी नहीं होने पर लोग दालचीनी डालने लगते हैं। डेनमार्क में यह पंरपरा है कि अगर आप 25 के हो गए हैं और आपकी शादी नहीं हुई है तो लोग आप पर दालचीनी उड़ेल देते हैं। सोचिए अगर यह परंपरा भारत में शुरु हो जाए तो यहां के आधे से ज्यादा युवक आपको दालचीनी में नहाए हुए ही दिखेंगे। 

फिनलैंड

finland weird facts

जहां लोग अपने बच्चों को एक पल के लिए भी अपने से दूर नहीं रखते हैं। वहीं एक ऐसा देश है जहां बच्चों को बाहर सोने के लिए छोड़ देते हैं। शायद आप यह सुनकर हैरान होंगे, लेकिन यह सच है। फिनलैंड ऐसा देश है जहां लोग अपने बच्चों को सोने के लिए बाहर छोड़ देते हैं। यहां बच्चों को बेफ्रिक होकर सोने के लिए छोड़ दिया जाता है। क्या आप ऐसा कर सकते हैं?

इसे भी पढ़ें: ये हैं बॉलीवुड के 6 सितारे जिन्होंने गिनीज़ वर्ल्ड बुक में दर्ज कराया अपना नाम

इजराइल

israel weird facts

जहां हम सभी संडे का बेसब्री से इंतजार करते हैं ताकि हम अपनी थकान मिटा सके और अपना वीकेंड एन्जॉय कर सकें। लेकिन वहीं एक ऐसा भी देश है जहां संडे नॉर्मल वर्किंग डे होता है। इजराइल में संडे भी वर्किंग डे होता है। यहां संडे के दिन भी ऑफिस पड़ता है। सोचिए क्या आप ऐसे देश में रह सकते हैं जहां आपको संडे भी काम करना पड़े। (ऑफिस में काम करने के लिए टिप्स)

इसे भी पढ़ें: इस बार अपने गाड़ी के टायर को दे नया लुक, जानें कैसे करें पेंट

भूटान

भूटान देश अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता है। यह देश काफी मामलों में अन्य देशों से अलग है। साथ ही यहां के रीति-रिवाज भी काफी अलग है। यह देश हमेशा अपने अनोखेपन के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भूटान में लोग अपनी दीवार पर अलग ही तरह की पेंटिंग बनाते हैं। यहां के घरों की दिवारों पर आपको लिंग की पेंटिंग देखने को मिलेगी। इस पेंटिंग को फालुस पेंटिंग के नाम से जाना जाता है। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारी ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।