जानें उन 5 सितारों के बारे में जिन्होनें बिग बॉस का हिस्सा बनने से किया इंकार

टेलीविजन की दुनिया का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 15 की शुरुआत हो चुकी है और हर बार की तरह इस बार भी यह शो बुलंदियों पर छाया हुआ है। हर साल कई सितारे इस शो में भाग लेते हैं। इस साल बिग बॉस सीजन 15 में करण कुंद्रा और शमिता शेट्टी जैसे बड़े सितारों ने इस शो में भाग लिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे कई सितारे हैं जिन्हें बिग बॉस के शो मेकर्स द्वारा करोड़ों की रकम ऑफर की गई इसके बावजूद भी उन्होनें शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया। आइए जानते हैं कौन हैं ये सितारे।
हनी सिंह
रैप की दुनिया में मशहूर हनी सिंह को भी बिग बॉस शो में जाने के लिए ऑफर दिया गया था। बिग बॉस के मेकर्स चाहते थे कि हनी सिंह भी बिग्ग बॉस के कंटेस्टेंट बनें। लेकिन हनी सिंह ने शो मेकर्स द्वारा ऑफर की गई करोड़ों की रकम ठुकरा दी थी। इसके पीछे उनका कारण सुन आप भी हैरान हो जाएंगे। कई रिपोर्टस के मुताबिक हनी सिंह को मेकर्स द्वारा ऑफर की गई रकम काफी कम लग रही थी।
रणविजय सिंह
roadies फेम रणविजय सिंह आज किसी पहचान के मौहताज नहीं है। हर उमर के लोग उन्हें जानते हैं। वह कई रियलिटी शो के जज भी रह चुके हैं। उनके इस फेम के चलते उन्हें बिग बॉस का कंटेस्टेंट बनने के लिए कई बार ऑफर किया गया है। लेकिन आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि रणविजय सिंह ने शो मेकर्स को एक बार नहीं बल्कि 7 बार मना किया है। रिपोर्टस के मुताबिक रणविजय सिंह को बिग बॉस के शो का फॉर्मेट पसंद नहीं है। वह इस तरह के फॉर्मेट में काम करना पसंद नहीं करते हैं। इसलिए वह इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें: मिलिए इस सीजन के सभी कंटेस्टेंट्स से और जानें उनके बारे में
नेहा धूपिया
नेहा धूपिया भले ही फिल्मों की दुनिया में अपना नाम न बना पाई हो लेकिन roadies जैसे रियलिटी शो को जज कर उनकी फैन फॉलोइंग काफी है। नेहा धूपिया ने कई शोज़ भी होस्ट किए हैं। इसी के चलते उन्हें बिग बॉस के शो का हिस्सा बनने के लिए ऑफर दिया गया था। नेहा धूपिया को इसके लिए करोड़ों की रकम ऑफर की गई थी। लेकिन उन्होनें इसके लिए मना कर दिया।
करण सिंह ग्रोवर
हैंडसम हंक करण सिंह ग्रोवर को कौन नहीं जानता है। करण सिंह ग्रोवर कई टीवी शोज कर चुके हैं। उनकी पॉपुलैरिटी को देख उन्हें कई बार बिग बॉस शो के मेकर्स द्वारा ऑफर दिया गया है। साथ ही शो मेकर्स ने उन्हें करोड़ो रूपये की रकम भी देने को कहा है लेकिन उन्होनें बिग बॉस शो का हिस्सा बनने से साफ इंकार कर दिया। उन्होनें बिग बॉस में न जानें का कारण यह बताया है कि वह 24 घंटे कैमरे की निगरानी और पब्लिक की नजरों के सामने नहीं रह सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: शादी के 8 साल बाद टीवी एक्ट्रेस माही विज और जय भानुशाली के घर आई नन्ही परी
माही विज़
क्या आप जानते हैं कि माही विज़ को भी बिग बॉस के मेकर्स द्वारा शो का कंटेस्टेंट बनने के लिए ऑफर दिया गया है। उनके न कहने का कारण उनकी परिवार था। उनका कहना था कि वह अपने परिवार से इतने लंबे समय के लिए दूर नहीं रह सकती है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य ऑर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।