Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:22 AM IST

एक बार फिर भिड़े अभिनव-रुबीना, BB-14 के अंदर इनके ये तीन झगड़े हुए बेहद चर्चित

बिग बॉस 14 में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की लव कैमेस्ट्री और झगड़े दोनों ही चर्चा में रहते हैं। हाल ही में स्टार कपल के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिला।
Updated:- 2021-01-05, 16:03 IST
image

बिग बॉस 14 के घर में स्टार कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में छाए रहते हैं। इनकी लव कैमेस्ट्री हो या फिर झगड़े अक्सर लोगों के बीच चर्चा में छाए रहते हैं। हाल ही में इस स्टार कपल के बीच एक बार फिर से जमकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद रुबीना अकेले रोती दिखीं। फिलहाल इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

हाल ही में राखी सावंत के मुद्दे को लेकर रुबीना और अभिनव के बीच जमकर लड़ाई हुई थी। जहां अभिनव रुबीना को समझाते नजर आ रहे थे कि तुम लोगों को उसके साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था। जिसपर रुबीना भड़क जाती हैं और कहती हैं कि एक बार सुन लिया अब बार-बार समझाने की जरूरत नहीं है। इसके बाद भी अभिनव नहीं रुकते हैं और उन्हें फिर से समझाने की कोशिश करते हैं, जिसके बाद वो गाली देते हुए बोलती हैं, प्लीज अब यह सब अभी बंद कर दो। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर झगड़ा होता है। बता दें कि यह पहली बार नहीं जब उनके बीच घमासान लड़ाई देखने को मिली हो इससे पहले भी स्टार कपल कई बार लड़ चुके हैं।

पंचायत टास्क के दौरान हुई थी लड़ाई

rubina and abhinav

पंचायत टास्क के दौरान रुबीना और अभिनव आपस में भिड़ते नजर आए थे। दरअसल टास्क के दौरान अभिनव रुबीना को स्ट्रेटजी समझाने की कोशिश कर रहे थे और उन्हें कह रहे थे कि एक बार रिहर्स कर लें कि वह क्या बात रखने वाली हैं। जिसपर रुबीना उन्हें नजरअंदाज कर देती हैं और उनकी बातों को इग्नोर कर देती हैं। बाद में अभिनव उनसे कहते हैं कि इस बात की सफाई देने की जरूरत नहीं है। दोनों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वहीं इस टास्क के बाद सलमान खान रुबीना को समझाते नजर आते हैं कि वह अपना गेम खेलें और अभिनव को उन्हें नहीं रोकना चाहिए। इसके अलावा एकता कपूर भी उन्हें समझाती नजर आई थीं, जिसे रुबीना ने सीरियसली लिया भी था।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इसे भी पढ़ें: Breakup Story: इस वजह से हो गया था रुबीना दिलाइक और अविनाश सचदेव का ब्रेकअप

जैस्मिन को कैप्टन बनाने के लिए लड़े पति-पत्नी

bigg boss  contestants

बिग बॉस 14 में जैस्मिन भसीन को कैप्टन बनाने को लेकर रुबीना पति पर भड़क गई थी। दरअसल गेम के दौरान अभिनव स्ट्रेटजी बनाने के लिए कोई दिलचस्पी नहीं बना रहे थे, जिसे देख रुबीना नाराज हो जाती हैं। कैप्टेंसी टास्क के दौरान कविता और जैस्मिन में से किसी एक दावेदार को उठाना होता है, जिसपर अभिनव कहते हैं मैं इस तरह के गेम का पार्ट नहीं बनना चाहता। यह देख रुबीना भड़क जाती हैं और पति के सामने गुस्से से हाथ जोड़ते हुए वहां से चली जाती हैं। इस टास्क के दौरान दोनों के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली थी। बाद में इस टास्क में कविता कौशिक को घर का कैप्टन बनाया जाता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv) 

इसे भी पढ़ें:  Bigg Boss 14: बिग बॉस हाउस में विकास गुप्‍ता के खुले 3 बड़े राज

 

एलिमिनेशन टास्क को लेकर हुई थी लड़ाई

bigg boss  abhinav shukla

एलिमिनेशन टास्क को लेकर रुबीना दिलैक और अभिनव में लड़ाई हो चुकी है। दरअसल टास्क के दौरान अभिनव अपनी स्ट्रेटजी को फॉलो कर रहे होते हैं, लेकिन रुबीना को यह सही नहीं लगता है। जिसपर रुबीना उन्हें समझाती हैं कि इस वक्त ऐसा करना सही नहीं है। जिसपर अभिनव भड़क जाते हैं और रुबीना से कहते हैं कि उन्हें अपना गेम खेलने दें। जिसके बाद रुबीना कहती हैं कि उन्हें समझाना बहुत मुश्किल है और दोनों में लड़ाई हो जाती है। बता दें कि शो के अंदर कई बार दोनों दूसरे कंटेस्टेंट को लेकर आपस भिड़ चुके हैं, जो लड़ाइयाँ फैंस के बीच काफी चर्चा में रह चुकी है।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।