herzindagi

Diwali 2021: दिवाली के लिए 10 मिनट में बनने वाली रंगोली के 10 डिजाइन

दिवाली का त्‍यौहार आने के साथ ही घर की साफ-सफाई और सजावट शुरू हो जाती है। जब बात घर की सजावट की आती है तो रंगोली का ख्‍याल सबसे पहले जहन में उभर आता है। मगर रंगोली बनाना एक आर्ट है और इस कला में सभी पारंगत नहीं होते हैं। ऐसे में अगर आप भी रंगोली बनाने के आसान डिजाइन तलाश रही हैं तो आपको ये 10 डिजाइन जरूर देखनी चाहिए।

Anuradha Gupta

Editorial

Updated:- 21 Oct 2020, 13:10 IST

चौक रंगोली

Create Image :

भारत में 'चौक रंगोली' को रंगोली बनाने का सबसे प्राचीन तरीका माना गया है। इस तरह की रंगोली बनाना बेहद आसान होता है। इस रंगोली को गेहूं के पिसे आटे से बनाया जाता है।

कैंडल रंगोली

Create Image :

अगर आपको कुछ इनोवेटिव करना है तो आप इस बार दिवाली के अवसर पर कैंडल रंगोली बनाएं। यह बेहद आसान है और मात्र 10 मिनट में ही बन कर तैयार हो जाती है। इसके लिए आपको कुछ डिजाइनर कैंडल्‍स और फूलों की जरूरत पड़ेगी। इनकी मदद से आप अपनी मनचाही रंगोली तैयार कर सकती हैं। 

डॉट वाली रंगोली

Create Image :

अगर आप रंगोली बनाने में एक्‍सपर्ट नहीं हैं तो आप डॉट वाली रंगोली बना कर अपनी रंगोली बनाने की इच्‍छा को पूरा कर सकते हैं। इस रंगोली में आपको पहले डॉट्स बनाने होते हैं और फिर लाइन बना कर उन्‍हें जोड़ सकते हैं। इस तरह से आप अलग-अलग आकार की रंगोली बना सकते हैं। इस रंगोली को बनाना भी बेहद आसान है। 

फ्री हैंड रंगोली

Create Image :

अगर आपकी आर्ट अच्‍छी है तो आप जिस तरह से कैनवास पर रंगों के माध्‍यम से कोई चित्र उकेरती हैं, ठीक उसी तरह से जमीन पर आप अपनी मनपसंद रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह की रंगोली में बालू को रंग कर इस्‍तेमाल किया जाता है। 

फूलों की रंगोली

Create Image :

फूलों की रंगोली बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आप गेहूं के आटे से पहले जमीन पर एक खांका खीच लें। फिर अलग-अलग फूलों की पंखुडि़यों से आप इस खांके को भर लें। आपकी खूबसूरत रंगोली बन कर तैयार हो जाएगी। 

अल्‍पना

Create Image :

दिवाली के दिन लक्षमी पूजन के दौरान जो रंगोली बनाई जाती हैं उसे अल्‍पना कहते हैं। इस रंगोली को चावल के आटे और पानी के पेस्‍ट से बनाया जाता है। ऐसी मान्‍यता है कि इस रंगोली को बनाते वक्‍त केवल तीन उंगलियों का ही प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल प्राप्‍त होते हैं।

लकड़ी की रंगोली

Create Image :

वैसे तो आप लकड़ी के बुरादे को रंग कर भी रंगोली तैयार कर सकती हैं। मगर यदि आपके पास ज्‍यादा वक्‍त नहीं है तो आप बाजार से लकड़ी से बनी डिजाइनर रंगोली से भी अपना घर सजा सकती हैं। आपको बजार में लकड़ी की रंगोली के कई डिजाइन मिल जाएंगे आप अपनी पसंद से इन्‍हें चुन सकती हैं। 

पानी वाली रंगोली

Create Image :

जरूरी नहीं है कि आप रंगोली जमीन पर ही बनाएं आप पानी में भी रंग-बिरंगे फूलों, पत्तियों और दियों की मदद से रंगोली बना सकती हैं। इसके लिए आपको एक बड़े और गहरे मिट्टी के बर्तन की जरूरत होगी। 

ग्‍लास रंगोली

Create Image :

वैसे तो आपको बाजार में रेडीमेड ग्‍लास रंगोली मिल जाएगी। मगर आप इसे घर पर किसी ग्‍लास के टुकड़े पर बना सकती हैं। इसके लिए वॉटर कलर्स का इस्‍तेमाल कर सकती हैं और साथ ही डिजाइनर बीड्स, कुंदन और गोटे का यूज भी कर सकती हैं। 

संस्‍कार रंगोली

Create Image :

रंगोली का यह पैटर्न भी काफी पुराना है और इससे भी धार्मिक महत्‍व जुड़ा हुआ है। इस रंगोली में कई गोले बनाए जाते हैं और हर गोले को जीवन के अलग-अलग संस्‍कारों से जोड़ा जाता है। यह रंगोली दिवाली के अवसर पर बनाना बेहद शुभ होता है।