ladies को शॉपिंग का बहुत शौक होता है। लेकिन आजकल mostly सभी वर्किंग हैं, जिसके चलते ऑनलाइन शॉपिंग की डिमांड लगातार बढ़ रही है। ट्रेंडी और सबसे अलग दिखने का शौक रखने वाली ladies को आॅनलाइन शॉपिंग का ज्यादा क्रेज रहता है। इसका कारण ये है कि एक तो आॅनलाइन शॉपिंग पॉकेट फ्रेंडली होती है और दूसरा यहां भारी discount भी मिलता है। लेकिन कई बार lack of knowledge की वजह से हम आॅनलाइन शॉपिंग करते वक्त धोखा खा जाते हैं। इसलिए आज हम आपको India की 5 ऐसी ऑनलाइन साइट्स के बारे में बता रहे हैं जहां से आप affordable और ट्रेंडी कपड़ों की शॉपिंग कर सकती हैं।
Flipkart
फ्लिपकार्ट ऐसी साइट हैं जहां से ladies सस्ते में ट्रेंडी कपड़ों की शॉपिंग कर सकती हैं। इसके अलावा इस साइट पर कपड़ों की कई वैरायटी भी मिलती हैं। Flipkart पर ज्यादातर शर्ट्स और टी शर्ट्स पर 70% तक का डिस्काउंट रहता है। सबसे अच्छी बात ये है कि नवरात्र शुरू हो गए हैं। लगभग सभी प्रॉडक्ट्स पर डिस्काउंट मिल रहा है। साड़ी, सलवार-कुर्ता, जींस और जूलरी पर भी 30 से 40% तक का डिस्काउंट available रहता है।
Paytm
Paytm को लोग आजकल पॉकिट मनी की तरह यूज करते हैं। अगर आप Paytm से कुर्ते की शॉपिंग करेंगी तो आपको यहां 100 रुपये की रेंज के भी मिल जाएंगे। cashback offers यहां आपको हमेशा मिलेगा। सस्ते फुटवियर और grocery शॉपिंग के लिए भी Paytm बेस्ट है। फेस्टिवल सीजन में आपके लिए ये साइट एक जैकपॉट साबित हो सकती है।
Jabong
ई-कॉमर्स साइट Jabong पर लड़कियों के लिए साड़ी, डेनिम, सूट और ड्रेस की करीब 88941 variety हमेशा मिलती है। कई कपड़ों पर 50% से ज्यादा का डिस्काउंट भी मिलता है। अगर आपको कम पैसों में branded makeup products की शॉपिंग करनी है तो आप Jabong पर कभी भी visit कर सकती हैं।
Ebay
ई कॉमर्स साइट ebay पर लड़कियों के लिए कुर्ती सलवार और साड़ी का सस्ता और अच्छा collection मिलता है। यानि कि 50 से 70% तक का डिस्काउंट आपको हमेशा मिलेगा। अगर आप थोक के भाव में grocery शॉपिंग करना चाहती हैं तो एक बार ebay साइट पर जरूर visit करें।
Amazon
ये साइट ladies की सबसे फेवरेट साइट मानी जाती है। क्योंकि यहां कपड़ें ट्रेंडी होने के साथ ही reasonable रेट पर मिलते हैं। New Delhi की अनुभा का कहना 'जब भी मुझे आॅनलाइन शॉपिंग करनी होती है तो मैं amazon से ही करती हूं। क्योंकि यहां मुझे कपड़ों की अच्छी variety मिलती है। मेरा साइज 'M' है जो आमतौर पर मुश्किल से ही मिलता है। क्योंकि ये बहुत कॉमन होता है और जल्दी सेल हो जाता है।' इसलिए मेरी First choice यही साइट रहती है।