Banarasi Silk Saree: बनारस की इस मार्केट से 600 से 1,000 रुपये में भी खरीद सकती हैं बनारसी सिल्क साड़ियां

 बनारस की गलियों में सिर्फ चाट ही नहीं मिलती है। यहां की बनारसी साड़ियां भी काफी फेमस हैं। इसलिए बनारस के घुमते समय हमने भी वहां के गोदौलिया बाजार को एक्सप्लोर किया।
Updated:- 2025-05-04, 09:00 IST
image

बनारस लोग काशी विश्वनाथ जी के दर्शन करने जाते हैं। लेकिन जहां गए हैं वहां से किसी चीज की शॉपिंग न करें ऐसा नहीं हो सकता है। बनारस की साड़ियां वर्ल्ड फेमस है। बनारस जो भी पहुंचता है वो वहां की बनारसी सिल्क साड़ी जरूर लाता है। वहां की गोदौलिया मार्केट काफी फेमस है। यहां पर आपको कई सारी दुकानें मिल जाएंगी। जहां से आप अपने या खास लोगों के लिए बनारसी सिल्क साड़ी की शॉपिंग कर सकती हैं। यहां पर सस्ते दाम से लेकर महंगे दाम में साड़ियां मिलती हैं। चलिए आपको भी बताते हैं जब हम गोदौलिया मार्केट पहुंचे तो वहां पर साड़ियों की शॉपिंग कैसे की।

सस्ती बनारसी सिल्क साड़ी खरीदें

साड़ियां हर जगह महंगी मिलती है। लेकिन अगर आप रिश्तेदारों या दोस्तों को देने के लिए बनारसी सिल्क साड़ी लेना चाहती हैं, तो ऐसे में आप गोदौलिया बाजार से जाकर शॉपिंग करें। यहां पर अंदर की तरफ काफी सारी छोटी दुकानें हैं। जहां पर आपको अपने प्राइस के हिसाब से साड़ी मिल जाएगी। यहां से आप 600 से लेकर 1,000 रुपये में अच्छी सिल्क साड़ी खरीद सकते हैं। मार्केट में आपको कपड़े से लेकर वर्क सब कुछ काफी अच्छा मिलेगा।

makret banaras

इस तरह की मिलती है सिल्क साड़ी

सिल्क साड़ी काफी तरह की होती है। लेकिन बनारस की सिल्क साड़ी सबसे ज्यादा फेमस है। इसलिए आप यहां से मशीन से तैयार होने वाली साड़ी को 600 रुपये में खरीद सकती हैं। 600 रुपये की साड़ी में आपको कई सारे कलर और वर्क मिल जाएंगे। ऐसे में जब आप यह साड़ी पहनेंगी तो आप काफी सुंदर लगेंगी। साथ ही, आप अपने लिए बनारस से बनारसी साड़ी भी खरीद पाएंगी। आप चाहें तो 1,000 रुपये में भी अलग-अलग डिजाइन की साड़ियों की शॉपिंग कर सकती हैं। वहां पर आपको शोरूम की जगह अंदर की तरफ बनी दुकानों पर जाना होगा।

silk saree (4)

इसे भी पढ़ें: Delhi cheapest Lehenga market: दिल्ली के इस बाजार में मात्र 2000-3000 रुपये में मिल जाएंगे...एक्ट्रेसेस जैसे लाखों की कीमत वाले लहंगे

मार्केट कैसे पहुंचे

अगर आप काशी विश्वनाथ टेंपल के आसपास है, तो वहां से आप 15 मिनट की वॉक करके नंदी चौराहा आएं। वहां से आपको गोदौलिया मार्केट दिख जाएगी। मार्केट सुबह खुलती और देर रात बंद होती है। इसलिए आप किसी भी समय जाकर शॉपिंग कर सकते हैं। बस आपको थोड़ा बार्गेनिंग करनी पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: Cheapest Lehenga Market: लहंगे के लिए नहीं खर्च करने होंगे हजारों रुपए, इस बाजार में मिलेगी कम कीमत में एक से एक डिजाइन

इस बार आप बनारस जाएं तो 5,000 से 10,000 की जगह 600 से 1,000 रुपये की साड़ी को खरीदकर ट्राई करें। इस तरह की साड़ी भी पहनने के बाद अच्छी लगेगी। साथ ही, आप बनारसी साड़ी को स्टाइल कर पाएंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Personal

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।