शादी का सीजन शुरू होते ही सबसे ज्यादा डिमांड लहंगे की होती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शादी के मौके दुल्हन ब्यूटीफुल लुक के लिए लहंगा स्टाइल करना पसंद करती हैं। इसी के साथ दुल्हन के महिला मित्र भी इस मौके पर स्टाइलिश लुक के लिए लहंगे वियर करती हैं। वैसे तो कई सारे बाजार हैं जहां पर आपको कई सारे कलर और डिजाइन ऑप्शन के साथ लहंगे मिल जाएंगे। लेकिन, अगर आप सस्ते में खूबसूरत लहंगा खरीदना चाहते हैं तो आप यूपी के सुल्तानपुर की मार्केट जा सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको सुल्तानपुर की उस मार्केट के बारे में बता रहे हैं जहां पर खूबसूरत लहंगे बेहद ही सस्ते दाम में मिलते हैं और इन्हें दुल्हन के साथ-साथ महिलाएं भी ब्यूटीफुल लुक से इन्हें स्टाइल कर सकती है।
यूपी के सुल्तानपुर की जिस मार्केट में सस्ते लहंगे मिलते हैं वो चौक के पास है। इस मार्केट में कई सारी दुकानें हैं जो डिजाइनर लहंगे के लिए फेमस है। यहां पर आपको कई सारे कलर और डिजाइन ऑप्शन के साथ खूबसूरत लहंगे मिल जाएंगे जिन्हें आप सस्ते दाम में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।
इस मार्केट में लहंगों की भरमार है और यहाँ पर कई सारे डिजाइन ऑप्शन के साथ खूबसूरत लहंगे मिल जाएंगे। इस मार्केट से आप ब्राइडल लहंगे 5,000 से 1 लाख तक की कीमत में मिल जाएंगे साथ ही, राजस्थानी, जोधपुरी भी लहंगे भी आप इस मार्केट से 2,000 से 15,000 की कीमत में खरीद सकती हैं। इसी के साथ आप नेट,सिमर, एम्ब्रॉयडरी वर्क,वेलवेट, प्रिंटेड और फ्लोरल पैटर्न वाले लहंगे भी आप सस्ते दाम में खरीद सकती हैं। वहीं इंडो-वेस्टर्न, श्रग्स साथ ही बीड्स और स्टोन वर्क वाले लहंगे साथ ही प्लेन लहंगे भी आपको यहां पर आपके बजट के अनुसार मिल जाएंगे।
इसी के साथ यहां पर लहंगे अपनी सुविधा अनुसार सिल्वा भी सकती हैं साथ ही डिजाइन भी करवा सकती हैं। वहीं यहां से आपको लहंगे के साथ स्टाइल करने वाली ज्वेलरी भी सस्ते दाम में मिल जाएंगी।
इस मार्किट का पता सुल्तानपुर शहर स्थित घंटाघर की चौक है और यहाँ पर आप बस, कार और ऑटो के माध्यम से पहुंच सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit-freepik/her zindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।