Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:05 AM IST

5 तरीके डिस्काउंट में smart shopping करने के

आज हम आपको कुछ ऐसी सुपर टिप्स बता रहे हैं जिनसे आप ज्यादा डिस्काउंट पर भी स्मार्ट शॉपिंग कर सकती हैं।
Updated:- 2017-09-20, 16:55 IST
discount big

फेस्टिव सीजन आने में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। फेस्टिवल आते ही लड़कियों को जिस चीज की सबसे ज्यादा खुशी होती है वो है SALE। हानजी! फेस्टिवल सीजन में आपको approx हर जगह 'Flat 50% discount' मिल जाएगा। लेकिन कई बार ये discount हमें confusion में भी डाल देते हैं। यानि कि डिस्काउंट ऑफर के लालच में हम कई बार वो चीजें भी उठा लाते हैं जिनकी हमें जरूरत ही नहीं होती है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी सुपर टिप्स बता रहे हैं जिनसे आप ज्यादा डिस्काउंट पर भी स्मार्ट शॉपिंग कर सकती हैं।

1. शॉपिंग पर जाने से पहले जिन चीजों पर डिस्काउंट मिल रहा है उनकी actual cost को  एक बार जाने से पहले चेक कर लें। कई बार इन चीजों पर डिस्काउंट तो होता है लेकिन क्वॉलिटी सही नहीं रहती है। शॉपिंग पर जाने से पहले जिन products पर आपको सबसे ज्यादा ध्यान रखना है वह है कपड़े और जूते। क्योंकि इनकी फिटिंग में हमेशा प्रॉब्लम रहती है।

shopping

2. कई बार हम discount शॉपिंग के चक्कर में बजट से ज्यादा खर्च कर देते हैं। जिसका अफसोस हमें बाद में होता है। इसलिए जरूरी है कि बजट सेट करके ही घर से निकलें और शॉपिंग के वक्त खुद पर बजट के हिसाब से कंट्रोल रखें। 

3. कई बार ऐसा भी होता है कि दुकानदार आपका interest बढ़ाने के लिए रटी हुई लाइनें बोलते हैं। जैसे- 'Madam यह डिस्काउंट तो सिर्फ आपके लिए है', 'आप हमारे special customer care हैं', 'ऐसा सामान जल्दी नहीं मिलता' , 'खरीद लो, नहीं तो बाद में पछताओगी' वगैरह-वगैरह। यह दुकानदार का रोज का काम होता है और यह लाइनें वह हर customer care को बोलते हैं। ऐसे में कभी भी दुकानदार की इस तरह की बातों में न आएं।

shopping

4. जब भी किसी brand पर सेल हो तो हमेशा शुरू के 2 दिन शॉपिंग के लिए बेस्ट रहते हैं। क्योंकि नए स्टॉक में आपको अच्छी चीजों के साथ ही हर साइज और कलर में चीजें मिल जाएंगी। लेकिन एक बात ये भी है कि लास्ट के दो दिनों में ज्यादा डिस्काउंट मिलने के चांस रहते हैं।

5. सेल के सीजन में standard साइज की हमेशा कमी रहती है। क्योंकि वो common होता है। इस condition में आपके पास ये आॅप्शन रहता है कि अगर थोड़ी बड़ी साइज के कपड़े मिल जाएं तो ले लीजिए क्योंकि अल्टर करवाने का ऑप्शन आपके पास होता है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।