herzindagi
local markets of kanpur city

Kanpur Cheap And Best Shopping Market: चूड़ी, गहने से लेकर सस्ते और स्टाइलिश कपड़ों तक सब मिलेगा कानपुर की शुक्लागंज मार्केट में

कानपुर की इस मार्केट आप बहुत ही सस्ती और अच्‍छी शॉपिंग कर सकती हैं। चलिए हस मार्केट के बारे में विस्तार से लेख में जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-07-04, 15:17 IST

कानपुर महानगर का नाम आपने कई बार फिल्मों और टीवी सीरियलों में सुना होगा। इस शहर का अंदाज ही अलग है। यहां की भाषा की चर्चे तो पूरे देश में है, कनपुरिया भाषा हर कोई नहीं बोल पाता है। बोलने की कोशिश करता है तो वो अल्लहड़ अंदाज नहीं ला पाता है। मगर यह शहर अपने खान-पान और हाई-फाई लाइफस्‍टाइल के लिए भी बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। यहां आपको महंगे से महंगे मॉल और शॉपिंग कॉम्‍प्‍लेक्‍स मिल जाएंगे वहीं आपको सस्ती से सस्ती लोकल मार्केट्स भी यहां मिल जाएंगी। 

हम आपको अपने पिछले कई आर्टिकल में कानपुर की मार्केट्स के बारे में बता चुके हैं। आज हम आपको कानपुर की और ऐसी मार्केट के बारे में बताएं, जो सस्ती और अच्छी शॉपिंग के लिए बेस्‍ट है। हम बात कर रहे हैं शुक्लागंज मार्केट की। यह मार्केट नई नहीं है बल्कि काफी समय से यहां बाजार लगता था, जो पहले छोटा हुआ करता था, फिर धीरे-धीरे इसका विस्तार होता चला गया है। आज के समय में शुक्लागंज में बहुत बड़ी मार्केट लगती है। यहां आपको रोड साइड मार्केट और बड़े-बड़े फैंसी और ब्रांडेड शोरूम भी मिल जाते हैं, जहां से आप अपनी पॉकेट के हिसाब से शॉपिंग कर सकती हैं। 

cloth merkets

कहां है शुक्लागंज मार्केट? 

कानपुर-उन्नाव के हाईवे पर बसा यह इलाका गंगा के तट से सटा हुआ है। आपको बता दें यहां पहले खेत और छोटे-छोटे घर हुआ करते थे। धीरे से इलाके में डेवलपमेंट हुआ और बसावट हुई। मार्केट भी यहां पहले छोटे से क्षेत्रफल में हुआ करता था, मगर अब यही मार्केट काफी फैल चुका है और बहुत ही विकसित भी लगता है। आप यहां पर टेंपो, ऑटो या कार किसी से भी आ सकती हैं। मगर यहां भीड़ ज्यादा होने के कारण आपको पार्किंग की दिक्कत हो सकती है और आप जाम में भी फंस सकती हैं। 

यह विडियो भी देखें

शुक्लागंज मार्केट से क्‍या खरीदें? 

यहां से आप कपड़ों, चूड़ी, घर की साज-सज्जा का सामान और मेकअप प्रोडक्ट्स वगेहरा खरीद सकती हैं। इसके अलावा आपको यहां पर बड़े ब्रांड्स के शोरूम भी मिल जाएंगे, इसके अलावा आपको फैंसी कपड़ों की शॉपिंग करनी है, तो यहां पर आपको कई बड़े और अच्छे शोरूम्‍स भी मिल जाएंगे। वैसे तो यहां पर जो स्ट्रीट शॉप लगती हैं, वहां पर आप बार्गेंग भी करा सकती हैं, वहीं बड़े शोरूम में आपको दाम कम करने में दिक्कत आ सकती है। 

sasti market

कब जाएं शुक्लागंज मार्केट? 

शुक्लागंज की बाजार शुक्रवार को बंद होती है। अगर आप यहां शॉपिंग करने जाना चाहती हैं तो सोमवार से गुरुवार तक जाना बहुत ही अच्छा रहेगा, क्योंकि शनिवार और रविवार यहां बहुत ज्यादा भीड़ होती है और शॉपिंग करने में दिक्कत आती है। वहीं आपको चीजों के दाम कम करने में भी दिक्कत आ सकती हैं, क्योंकि ग्राहक ज्यादा होते हैं तो दुकानदार चीजों के दाम बढ़ा-चढ़ाकर भी बताते हैं। 

कैसे जाएं शुक्लागंज मार्केट? 

शुक्लागंज मार्केट जाने के लिए आपको बड़े चौराहा, फूलबाग, घंटाघर आदि जगहों से लोकल सवारी मिल जाएगी, जो मात्र 10-20 रुपये में ही आपको यहां तक पहुंचा सकती हैं। वैसे लोकल बस और या आप अपनी गाड़ी से भी यहां जा सकती हैं। इसके अलावा आपको शुक्लागंज मार्केट दोपहर 12 बजे के बाद ही जाना चाहिए। बेस्ट रहेगा कि आप 3 से 6 के बीच वहां शॉपिंग करने जाएं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।