Online Sale में मिल रही है भारी छूट, जानें सस्ते में क्या-क्या खरीद सकते हैं आप

Republic Day Sale 2023: समय के साथ लोगों का शॉपिंग करने का तरीका बहुत बदल गया है। आजकल लोग घर बैठे-बैठे खरीदारी करना पसंद करते हैं। जल्द ही गणतंत्र दिवस आने वाला है ऐसे में इन दिनों आपको हर शॉपिंग प्लेटफार्म पर सेल लगी दिख जाएगी।
आज हम आपके लिए लेकर आए हैं अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लगी सेल से जुड़ी सारी जानकारी। चलिए जानते हैं किस प्लेटफार्म पर आपको कितना प्रतिशत ऑफ मिल रहा है।
फ्लिपकार्टपर मिल रही है अच्छी डील (Republic Day Sale on Flipkart)
- फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल में आपको हर तरह के आउटफिट पर अच्छी छूट मिल रही है। अगर आप जींस पर मिलने वाले सेल की बात करें तो कई सारे ऐसे विकल्प मिल जाएंगे जिस पर 70 परसेंट ऑफ चल रहा है। ऐसे में आप 400 रुपये खर्च करके भी शानदार जींस ले सकते हैं।
- ना सिर्फ जूते बल्कि सेल में सूट पर भी 70 से 80 प्रतिशत का ऑफ दिया जा रहा है। 300 से 500 रुपये के खर्च के अंदर आपको कई जूतों को विकल्प मिल जाएंगे।
- वहीं अगर आप कुर्तियां लेना चाह रही हैं तो भी आपको कई ऐसे विकल्प मिल जाएंगे जिस पर 50 से 60% तक की छूट दी जा रही है। 200 से 400 रुपये के बीच आप कई कुर्तियां खरीद सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः 200 से 500 रुपये के बीच मिल रही इन Woolen Kurti को पहन आप दिखेंगी और खूबसूरत
अमेजन की सेल का उठाएं फायदा (Republic Day Sale on Amazon)
- ब्रांडेड कपड़ों को कम से कम खर्च में खरीदने के लिए आप अमेजन पर चल रही सेल का लाभ उठा सकते हैं। बिबा, लेवाइस, मोनटे कार्लो और कारागार जैसी कई नामी ब्रांड अपने कपड़ों पर 50 और उससे अधिक की छूट दे रही है।
- इसके अलावा अगर आपका बजट कम है तो आप पेंट, टॉप, ड्रेस, जींस और ऐसे कईं अलग-अलग कपड़ों को सस्ते में खरीद सकते हैं। अमेजन पर खरीदारी की शुरुआत 100 रुपये से हो जाती है।
मिंत्रा (Republic Day Sale on Myntra)
मिंत्रा पर आपको अक्सर बढ़िया सामान आसानी से मिल जाएगा लेकिन उनकी रेंज अन्य प्लेटफार्म से थोड़ी ज्यादा होती है। इन दिनों चल रही सेल में आप घर के सजावट के सामान से लेकर कपड़ों तक, हर खए चीज कम दाम पर खरीद सकते हैं। खासतौर एथनिक वियर पर 90 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
इसे भी पढ़ेंः400 रुपये से कम में मिल रही इन कुर्तियों को पहन आप दिखेंगी और खूबसूरत
तो ये थी ऑनलाइन सेल से जुड़ी सारी जानकारी। अगर आप इसके अलावा ऑनलाइन सेल से जुड़ी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।
अगर आपको यह लख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।