Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:32 AM IST

Raksha Bandhan 2026 की शॉपिंग जेब पर नहीं पड़ेगी भारी, दिल्ली के इस बाजार में 10 रुपये से मिल रही हैं राखियां

रक्षाबंधन पर अगर आप भी कम बजट में खूब सारी शॉपिंग करना चाहती हैं, तो जानिए दिल्ली के सबसे सस्ते थोक बाजार के बारे में, जहां केवल 10 रुपये से ही राखियों, पूजा की थाली और गिफ्टस की कीमतें शुरू हैं।
Updated:- 2026-08-22, 11:19 IST
image

रक्षाबंधन अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। इस खास पर्व पर बहनें अपने भाइयों के लिए सबसे सुंदर राखियां और पूजा का सामान खरीदती हैं। वहीं भाई भी अपनी बहनों के लिए एक से एक खूबसूरत गिफ्ट्स खरीदते हैं। हालांकि, त्योहार के मौके पर महंगाई थोड़ी बढ़ जाती है, जिससे बजट बिगड़ने लगता है। अगर आप भी इस साल रक्षाबंधन पर कम खर्च में और थोक के भाव में शानदार राखियां, पूजा का सामान या रिटर्न गिफ्ट्स खरीदना चाहती हैं, तो आज इस लेख में हम आपको दिल्ली के एक ऐसे सस्ते बाजार के बारे में बताएंगे, जो शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है।

सस्ती राखी और रिटर्न गिफ्ट्स के लिए दिल्ली का सदर बाजार

एशिया के सबसे बड़े थोक बाजारों में से एक दिल्ली का सदर बाजार सस्ती और थोक खरीदारी के लिए जाना जाता है। इस मार्केट में 5 रुपये से चीजें मिलना शुरू हो जाती हैं। वहीं बात करें फैंसी और ट्रेंडी राखियों की, तो वे भी आपको इस बाजार में 5 से 10 रुपये में आसानी से मिल जाएंगी। आइए जानते हैं इस बाजार की खासियत और शॉपिंग की खास ट्रिक्स के बारे में -  

1 - 2026-08-20T134640.382

(image credit: pinterest/shwetali kadbe) 

1. फैंसी राखियों के लिए दिल्ली का सदर बाजार

दिल्ली के सदर बाजार में जाते ही आपको राखियों की अनगिनत दुकानें और स्टॉल्स दिख जाएंगे। आप इस बाजार से नॉर्मल रेशमी धागे से लेकर स्टोन वर्क, कुंदन डिजाइंस, गोटा-पत्ती वर्क और ब्रेसलेट पैटर्न वाली राखियां भी अपने बजट में खरीद सकती हैं। इसके अलावा आपको इस बाजार में छोटे बच्चों के लिए लाइटिंग, छोटा भीम, डोरेमोन और कई कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां भी केवल 5 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल जाएंगी। यही नहीं, इस बाजार में कई थोक दुकानें मौजूद हैं, जहां 10 से 20 रुपये की शुरुआती कीमत में आपको राखियों का पूरा सेट मिल जाएगा।  

यह भी पढ़ें- Cheapest Clothes Market: सस्ते कपड़ों के लिए फेमस हैं भारत के ये 3 थोक बाजार, दिल्ली से जयपुर तक लगती है भीड़

2. बजट-फ्रेंडली रिटर्न गिफ्ट्स की करें खरीदारी

इस बाजार में आपको न सिर्फ सस्ती राखियां मिलेंगी, बल्कि आप अपने बजट के अंदर मिलने वाले रिटर्न गिफ्ट्स भी खरीद सकती हैं। अगर कोई भाई अपनी बहन को देने के लिए सस्ते में गिफ्ट्स खरीदना चाहता है, तो इस बाजार में हैंडबैग्स, कस्टमाइज्ड गिफ्ट हैंपर्स, आर्टिफिशियल ज्वेलरी से लेकर मेकअप किट जैसी चीजें आसानी से मिल जाएंगी। सदर बाजार में ही मौजूद 'गंगाराम स्ट्रीट' और 'रुपईया मार्केट' दोनों ही गिफ्ट्स की खरीदारी के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। यहां आपको 100 से 200 रुपये की शुरुआत में ही अच्छी क्वालिटी के गिफ्ट्स मिल जाएंगे।

3. पूजा की थाली और मिठाई के फैंसी डिब्बे

रक्षाबंधन के लिए अगर आप सजी हुई फैंसी पूजा की थाली या मिठाई के डिजाइनर डिब्बे खरीदना चाहती हैं, तो सदर बाजार से वेलवेट, गोटा-वर्क और पीतल की बेहद सुंदर कस्टमाइज्ड पूजा थालियां केवल 20 रुपये में खरीद सकती हैं। आपको यहां 100 रुपये से शुरू होने वाले कई डिजाइनर मिठाई के डिब्बे भी मिल जाएंगे, जिनमें आप ड्राई फ्रूट्स और मिठाइयों को रखकर अपनों को दे सकती हैं।  

2 - 2026-08-20T134636.531

(image credit: pinterest/Sakshi Singh)

सदर बाजार में शॉपिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप राखी या गिफ्ट्स खरीदने के लिए सदर बाजार जा रही हैं, तो ध्यान रखें कि फेस्टिव सीजन में बाजार में काफी भीड़ देखने को मिल सकती है। इसलिए सही प्लानिंग के साथ ही जाएं - 

  • सदर बाजार से अगर आप दर्जन या पैकेट के हिसाब से चीजें खरीदेंगी, तो आपको ज्यादा डिस्काउंट और सही दाम में सामान मिलेगा।
  • बाजार में भारी भीड़ के कारण अपने पर्स और कीमती सामान का खास ध्यान रखें।
  • कोशिश करें कि शनिवार-रविवार के बजाय आप सोमवार से शुक्रवार के बीच ही यहां जाएं।
  • राखी के कुछ दिन पहले ही शॉपिंग पूरी कर लें ताकि आपको बाद में ज्यादा भीड़ का सामना न करना पड़े।
  • खरीदारी करते समय थोड़ा मोलभाव जरूर करें। 

यह भी पढ़ें- Cheapest Footwear Market: इंदौर में इस जगह लगता है फुटवियर का सबसे सस्ता बाजार, हर तरह की वैरायटी मिलेगी कम कीमत में

3 - 2026-08-20T134634.192

(image credit: pinterest/mshikaaa)

सदर बाजार कैसे पहुंचे?

  • सदर बाजार जाने के लिए आप किसी भी नजदीकी रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक आ सकती हैं। यहां से आपको शेयरिंग ऑटो या पर्सनल कैब इस बाजार तक पहुंचा देगी।
  • अगर आप दिल्ली या एनसीआर में ही रहती हैं, तो इस बाजार के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन तीस हजारी, नई दिल्ली या आर.के. आश्रम हैं। मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलते ही आपको सदर बाजार के लिए शेयरिंग ई-रिक्शा आसानी से मिल जाएंगे।

अगर आप भी कम खर्च में रक्षाबंधन की शॉपिंग करना चाहती हैं, तो दिल्ली का सदर बाजार खरीदारी के लिए सबसे सही विकल्प हो सकता है। यहां आपको अपने बजट में ढेरों वैरायटी और लेटेस्ट कलेक्शन देखने को मिल जाएगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।   

FAQ
दिल्ली का कौन सा बाजार 10 रुपये में बेहतरीन राखियां खरीदने के लिए सबसे प्रसिद्ध है?
सदर बाजार दिल्ली का सबसे बड़ा थोक और रिटेल मार्केट है, जहां 10 रुपये से भी कम कीमत पर शानदार राखियां मिल जाती हैं।
 क्या सदर बाजार में 10 रुपये में रिटेल राखियां भी मिल जाती हैं?
हां, मुख्य बाजार के अलावा रुई मंडी और पटरी मार्केट में आसानी से 10 रुपये प्रति पीस के हिसाब से रिटेल राखियां मिल जाती हैं।
10 रुपये वाले बजट में इस बाजार में किस तरह के डिजाइंस उपलब्ध हैं?
इस बजट में आपको धागा/रेशम राखी, कलावा स्टाइल, मौली-रुद्राक्ष, छोटे मोतियों वाली राखी और बच्चों की सिंपल कार्टून राखियां मिल जाती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।