दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद अब बारी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की है। गौरतलब है कि दोनों के शादी के फंक्शन 30 नवंबर से शुरू हो जाएंगे और 2 दिसंबर शादी तक यह फंक्शन चलेंगे। अपनी शादी को लेकर जिस तरह आम लड़कियों में एक्साइटमेंट होता है, ठीक उसी तरह प्रियंका चोपड़ा भी काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। इन दिनों प्रियंका पैरिस में हैं और वह वहां पर अपनी शादी की शॉपिंग कर रही हैं। प्रियंका न केवल शॉपिंग कर रही हैं बल्कि शॉपिंग से जुड़ी तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रही हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि प्रियंका ने वेडिंग शॉपिंग के दौरान क्या खरीददारी की है।
प्रियंका दिल्ली में अपनी फिल्म स्काई इस पिंक की शूटिंग निपटाने के बाद अपनी मम्मी के साथ पैरिस में वक्त बिता रही हैं और साथ ही साथ शॉपिंग भी कर रही हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी में एक तस्वीर को अपडेट किया है। इस तस्वीर में सफेद रंग के कई शूज दिखाई दे रहे हैं। इस पिक्चर में उन्होंने कैप्शन लिखा है, "It's all happening." और इस तस्वीर पर अपनी स्टाइलिश दोस्ट मिमी कटरेल को टैग भी किया है। तस्वीर से जाहिर हो रहा है कि प्रियंका पैरिस में वेडिंग शॉपिंग कर रही हैं। साथ ही यह भी जाहिर होता है कि प्रियंका अपनी वेडिंग में जिमि चू ब्रांड के शूज पहनने वाली हैं। क्योंकि जो तस्वीर प्रियंका ने पोस्ट की है उसमें जूतों का ब्रांड साफ नजर आ रहा हैं। ऐसा भी हो सकता है कि प्रियंका इन जूतों को अपनी क्रिश्चियन वेडिंग ड्रेस के साथ पहने।
Read More: पैरिस में मम्मी के साथ कुछ यूं समय बिता रहीं हैं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक और तस्वीर शेयर की है और उसमें कैप्शन लिखा है कि वह अपनी वेडिंग के लिए वेडिंग रजिस्ट्री गाइड की हेल्प ले रही हैं। इसके बारे में उन्होंने पूरी जानकारी भी दी है। दरअसल, अपनी शादी के लिए वे इस गाइड की मदद ले रही हैं। प्रियंका लिखती हैं कि, वेडिंग रजिस्ट्री गाइड बनाने में खूब मजा आया। जो चाहिए था और जो जरूरी था वह सब कुछ एक ही जगह पर मिल गया।
Read More: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के टॉप 10 ब्यूटी और मेकअप सीक्रेट्स जानिए
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। दोनों के ही फैन्स उनकी शादी से जुड़ी अपडेट्स को जानना चाहते हैं। ऐसे में मीडिया ग्रुप ‘द सन’ ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के वेडिंग आउटफिट्स से जुड़ी कुछ बातों को रिवील किया है। मीडिया ग्रुप के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा पहनेंगी वहीं निक जोनस आइवरी कलर की शेरवानी पहनेंगे। इतना ही नहीं जानकारी यह भी है कि ब्राइडमेड्स Ralph Lauren ब्रांड के आउटफिट्स पहनेंगे और यह आउटफिट्स डिटेल्स प्रियंका की क्रिश्चयन वेडिंग की है।
गौरतलब हैं कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अगले महीने यानी दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में हो सकती हैं। शादी से पहले ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने प्री-वेडिंग फंक्शन में बिजी हैं। प्रियंका और निक दोनों ही फंक्शन से जुड़ी तस्वीरों को लगातार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी कर रहे हैं। मगर, इन सब के बीच एक बड़ी खबर यह आई है कि शादी से पहले ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी शादी की तस्वीरों की बिक्री कर दी है। यह बिक्री उन्होंने किसी बड़ी इंटरनेशनल मैग्जीन को की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक की शादी की फोटो 2.5 मिलियन डॉलर में बेची जा रही हैं। यदि हम भारतीय करेंसी की बात करें तो प्रियंका और निक की शादी की तस्वीरों को 19 करोड़ रुपए में बेचा जा रहा है। अभी इस बात को रिवील नहीं किया गया है कि प्रियंका और निक ने किसी इंटरनेशनल मैग्जीन के साथ यह डील की है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।