दिल्ली में कई सारी मार्केट ऐसी हैं जहां पर आपको अलग-अलग तरीके के कपड़े मिलते हैं। जिन्हें हम डेली वियर में पहनना पसंद करते हैं साथ ही शादी पार्टी में भी स्टाइल करते हैं। ऐसे ही आप मार्केट से डिजाइनर ब्लाउज भी खरीद सकती हैं। इसके लिए सबसे बेस्ट मार्केट है ईस्ट दिल्ली की यहां पर आपको हर एक डिजाइन के अच्छे और कम रेट में ब्लाउज मिल जाएंगे। जिन्हें आप अपनी साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
भजनपुरा मार्केट
ईस्ट दिल्ली की कई सारी मार्केट ऐसी हैं जहां पर फैंसी कपड़े, ज्वेलरी, बैग वगैरह चीजें खरीद सकती हैं। यहां पर आपको डिजाइनर ब्लाउज भी मिलेंगे। जिन्हें आप अपनी फिटिंग के हिसाब से खरीद कर पहन सकती हैं। दुकाने कई सारी हैं इसलिए डिजाइन ऑप्शन भी कई सारे मिल जाएंगे। इसके अलावा आप चाहे तो इन्हें खरीदकर अपने हिसाब से कस्टमाइज्ड करा सकती हैं गले के डिजाइन और डोरी लगा सकती हैं। इस मार्केट में आपको ब्लाउज 200 से 500 की रेंज में मिल जाएंगे। जिन्हें आप इस फेस्टिव सीजन स्टाइल कर पाएंगी।
करावल नगर मार्केट
कई सारी लड़कियां होती हैं जिन्हें डीप नेकलाइन ब्लाउज (ब्लाउज स्टाइलिंग टिप्स) पहनना पसंद होता है। अगर आप भी इसी तरीके के ब्लाउज डिजाइन पसंद करती हैं तो इसके लिए आप करावल नगर मार्केट से जाकर इस तरीके के ब्लाउज की शॉपिंग कर सकती हैं। यहां पर आपको दुकानों से जाकर सामान खरीदना पड़ेगा। वहीं पर आपको अलग-अलग डिजाइन वाले ब्लाउज मिलेंगे। यहां से आप 250 से 500 की रेंज में अच्छे ब्लाउज खरीद सकती हैं। इस मार्केट में पहुंचने के लिए आप गोकुलपुरी से ऑटो लेकर पहुंच सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Blouse Designs: 300 रुपये में खरीदें ब्लाउज के ये लेटेस्ट डिजाइन, दिखेंगी खूबसूरत
रोहताश नगर मार्केट
कपड़ों के लिए सबसे पुराने मार्केट में से एक है शाहदरा। यहां पर रोहताश नगर मार्केट है जहां पर कपड़ों से लेकर घर के भी सारे सामान मिलते हैं। यहां से आप अपने लिए डिजाइनर ब्लाउज (डिजाइनर ब्लाउज शॉपिंग) खरीद सकती हैं। यहां पर आपको 500 की रेंज में अच्छे डिजाइन वाले ब्लाउज मिलेंगे। इनकी खास बात ये है कि अगर ये फिट न आए तो आप इन्हें हफ्ते भर में चेंज भी करा सकती हैं। इस मार्केट में पहुंचने के लिए आपको शाहदरा मेट्रो स्टेशन उतरना होगा। वहां से 5 मिनट की दूरी पर ये मार्केट लगता है। बता दें कि, ये मार्केट सोमवार को बंद रहता है।
टिप्स: आप इस मार्केट से शादी की शॉपिंग भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: ऑनलाइन ब्लाउज खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान
ईस्ट दिल्ली में और भी कई सारी मार्केट हैं जहां से आप अपना जरूरी सामान खरीद सकती हैं और लुक के साथ-साथ घर को भी सजा सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में अपनी राय हमारे साथ जरूर शेयर करें और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Herzindagi/ Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों