Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:17 AM IST

चंडीगढ़ की इस मार्केट में मिलते हैं सस्ते कपड़े...नहीं पड़ेगी अब शॉपिंग के लिए दिल्ली आने की जरूरत

Chandigarh Cheap Market: क्या आप भी चंडीगढ़ में रहते हैं और आपको शॉपिंग के लिए सस्ती मार्केट्स नहीं मिल रही हैं, तो आज हम आपको चंडीगढ़ की सबसे सस्ती और बजट फ्रेंडली मार्केट्स के बारे में बताएंगे। चंडीगढ़ के इन बाजारों में शॉपिंग करने के बाद आप दिल्ली का रुख करना भूल ही जाएंगे। आइए जानें, चंडीगढ़ के सबसे सस्ते बाजार कौन-से हैं? 
Updated:- 2025-02-16, 09:00 IST
Chandigarh Cheap Market

Chandigarh Cheap Market For Clothes Shopping: चंडीगढ़ घूमने के लिहाज से काफी अच्छा शहर है। सफाई के लिए फेमस चंडीगढ़ में आप घूमने के साथ-साथ शॉपिंग का भी मजा ले सकते हैं। चंडीगढ़ में आप जहां एक तरफ ब्रांडेड और महंगी चीजों की शॉपिंग का मजा ले सकते हैं, वहीं आप यहां पर सस्ती शॉपिंग भी कर सकते हैं। अगर आप भी चंडीगढ़ में रहते हैं और आपको सस्ते और ट्रेंडी फैशनेबल कपड़ों की शॉपिंग के लिए बार-बार दिल्ली आना पड़ता है, तो अब आपको ऐसा नहीं करेंगे। चंडीगढ़ में ऐसे कई फेमस बाजार हैं, जहां आप कम पैसों में अपने बजट का ख्याल रखते हुए, ढेर सारी शॉपिंग कर सकते हैं। आइए जानें, चंडीगढ़ के फेमस और सस्ते कपड़ा बाजारों कौन-से हैं?

यह भी देखें- Mere Sheher Ka Jalwa: नोएडा के इस शुक्रवार बाजार से करें कपड़ों से लेकर फुटवियर की शॉपिंग, जानें कैसे पहुंचे

शॉपिंग सेंटर, सेक्टर 17 

Shopping Centre, Sector 17

सस्ती स्ट्रीट शॉपिंग करने का शौक रखते हैं, तो आपको एक बार शॉपिंग सेंटर, सेक्टर 17 जरूर जाना चाहिए। यहां काफी बड़ा बाजार लगता है, जहां आप घर के सामान से लेकर अपने लिए कपड़ों तक की शॉपिंग कर सकते हैं। इस जगह की खासियत है कि यहां फैशन ब्रांड आउटलेट्स के साथ-साथ स्ट्रीट मार्केट भी है। यहां आपक हैंडीक्राफ्ट, कपड़े और जूलरी भी मिल जाएगी। ये बाजार रोजाना 11 बजे से लगना शुरू हो जाता है। 

शास्त्री मार्केट, सेक्टर 22 

Shastri Market

शास्त्री मार्केट चंडीगढ़ के सबसे पुराने और फेमस बाजार में से एक है। सेक्टर 22 की ये मार्केट जैसे ही खुलती है, लोगों की भीड़ यहां लग जाती है। इस बाजार में भी आपको स्ट्रीट शॉपिंग के साथ-साथ ब्रांडेड चीजें भी मिल जाएंगी। यहां आप घर की सजावट का सामान, आर्टिफिशियल जूलरी और अच्छी क्वालिटी के कपड़े खरीद सकते हैं। 

पालिका बाजार, सेक्टर 19 

दिल्ली के पालिका बाजार के बारे में तो जरूर सुना होगा, लेकिन चंडीगढ़ वालों के पास भी पालिका बाजार का ऑप्शन है। ये काफी सस्ता और बजट फ्रेंडली बाजार है। यहां आपको काफी अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है। इस बाजार के पास सुखना झील, पेडल चंडीगढ़ और सेक्टर 17 भी मौजूद है। यहां आप कभी भी शॉपिंग के लिए आ सकते हैं। ये बाजार रोजाना खुलता है। 

रेहड़ी मार्केट, सेक्टर 15

Rehri Market, Sector 15

रेहड़ी मार्केट सेक्टर 15 की सबसे शानदार मार्केट मानी जाती है। यहां के लोकल लोगों के लिए ये जगह शॉपिंग हब है। यहां आप अपने लिए सस्ते कपड़े अच्छी क्वालिटी के साथ खरीद सकते हैं। यहां आपको जूतों के साथ-साथ घर का सामान भी काफी अच्छी रेट पर मिल जाएगा। यह मार्केट सुबह के 10 बजे से रात के 10.30 तक चलती है।

यह भी देखें- ये हैं चंडीगढ़ के फेमस और सस्ते मार्केट्स, जमकर करें खरीदारी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Her Zindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।