सिर्फ रोमांस नहीं, जानिए क्यों पार्टनर के सीने पर सिर रखकर सोने से शांत होता है दिमाग?
-1792418296198.webp)
जब हम पार्टनर को गले लगाते हैं तो सिर्फ दो शरीर नहीं मिलते, दो दिल और दो दिमाग भी एक-दूसरे से जुड़ जाते हैं। उनकी धड़कन की आवाज, उनकी सांसों की गर्माहट और हमें अंदर से शांत कर देती है। दिनभर की थकान, टेंशन और ओवरथिंकिंग कुछ ही पलों में हल्की लगने लगती है। ऐसा लगता है जैसे दिमाग को आखिरकार वो जगह मिल गई हो जहां उसे कुछ सोचने की जरूरत नहीं है। इसलिए पार्टनर के सीने पर सिर रखकर सोना सिर्फ एक रोमांटिक आदत नहीं, बल्कि दिमाग के लिए एक नेचुरल सुकून है। आइए एक्सपर्ट डॉक्टर विधि पिलनिया से जानते हैं कि पार्टनर के सीने पर सिर रखकर सोने से क्या होता है?
पार्टनर के सीने पर सिर रखकर से दिमाग होता है शांत
जब हम पार्टनर को गले लगाते हैं तो हमारा नर्वस सिस्टम अपने आप समझ जाता है कि हम ठीक हैं। स्ट्रेस हॉर्मोन धीरे-धीरे कम होने लगता है, दिल की धड़कन एक लय में आ जाती है और मांसपेशियों का तनाव खुलने लगता है। साथ ही शरीर में ऑक्सीटोसिन जैसे हैप्पी हॉर्मोन्स रिलीज होते हैं, जो भरोसे और अपनापन का एहसास देते हैं। यही वजह है कि पार्टनर के करीब सोने पर एंग्जायटी कम होती है, मन शांत होता है और नींद भी ज्यादा गहरी और सुकून भरी आती है।
Photo Credit: Magnific
1. नर्वस सिस्टम पर असर
जब आप पार्टनर के सीने पर सिर रखकर सोते हैं, तो आपका शरीर उनके दिल की धड़कन और सांसों की लय के साथ खुद को सिंक करने लगता है। इसे को-रेगुलेशन कहते हैं। इससे हमारा पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम एक्टिव हो जाता है, जो शरीर को रिलैक्स मोड में ले जाता है। स्ट्रेस हॉर्मोन कोर्टिसोल कम होने लगता है, मांसपेशियों का स्ट्रेस कम हो जाता है और दिमाग फाइट-ऑर-फ्लाइट मोड से बाहर आ जाता है। इससे एंग्जायटी और बेचैनी धीरे-धीरे कम हो जाती है।
2. हैप्पी हॉर्मोन्स होने लगते हैं रिलीज
माना जाता है कि गले लगने से सबसे पहले ऑक्सीटोसिन रिलीज होता है, जिसे लव हॉर्मोन भी कहा जाता है। ऑक्सीटोसिन भरोसा अपनापन और शांति का एहसास देता है। इसके साथ ही सेरोटोनिन और डोपामिन भी बढ़ते हैं, जो मूड को अच्छा करते हैं और उदासी को कम करते हैं। साथ ही एंडॉर्फिन रिलीज होता है, जो नेचुरल पेनकिलर की तरह काम करता है और शरीर को हल्का महसूस कराता है। इन हॉर्मोन्स के बढ़ने से एंग्जायटी अपने आप कम होने लगती है।
3. दिमाग का कौन सा हिस्सा पार्टनर की शारीरिक निकटता से सुरक्षित महसूस करता है?
माना जाता है कि हमारे दिमाग में एमिग्डाला नाम का हिस्सा खतरे और डर को पहचानता है। अकेले सोने पर ये ज्यादा एक्टिव रहता है, जिससे छोटी-छोटी आवाजों पर भी नींद टूट जाती है। पार्टनर के करीब सोने पर एमिग्डाला शांत हो जाता है, क्योंकि दिमाग को लगता है कि कोई साथ में है और कोई खतरा नहीं है। साथ ही लिम्बिक सिस्टम और प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स भी रिलैक्स हो जाते हैं, जिससे ओवरथिंकिंग रुकती है और गहरी नींद आने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- कपल्स के बीच क्यों खत्म होने लगता है रोमांस? जानें पार्टनर से 'हाउसमेट्स' बनने के पीछे की असली वजह
4. पार्टनर के करीब सोने से दिल की धड़कनें नॉर्मल होती हैं
हां, पार्टनर के करीब सोने पर दिल की धड़कनें धीरे-धीरे एक लय में आ जाती हैं। इसे हार्ट रेट कोहेरेंस कहते हैं। जब आपका दिल पार्टनर के दिल की धड़कन के साथ सिंक होता है, तो ब्लड प्रेशर भी नॉर्मल होने लगता है। तनाव कम होने से दिल पर दबाव घटता है और शरीर को बेहतर ऑक्सीजन मिलती है। इसलिए कई लोगों को पार्टनर के सीने पर सिर रखकर सोने से दिल की घबराहट कम लगती है।
Photo Credit: Magnific
5. भरोसा और तनाव
जब आप सोते समय भी एक-दूसरे के करीब रहते हैं तो दिमाग में एक अनकहा भरोसा बनता है कि मेरा पार्टनर मेरे साथ है। ये शारीरिक निकटता इमोशनल सेफ्टी देती है। दिनभर की नाराजगी या छोटी लड़ाई भी इस स्पर्श से नरम पड़ जाती है। ऑक्सीटोसिन बढ़ने से आप एक-दूसरे के प्रति ज्यादा समझदार और माफ करने वाले बन जाते हैं। धीरे-धीरे रिश्ते का मानसिक तनाव कम होता है और लगाव और गहरा हो जाता है।
यह भी पढ़ें- 40 साल बाद भी महेश भट्ट-सोनी राजदान के रिश्ते में है प्यार! मजबूत रिश्ते के लिए सीखें ये 4 बातें
पार्टनर के सीने पर सिर रखकर सोना सिर्फ एक रोमांटिक आदत नहीं है, बल्कि ये दिमाग और शरीर के लिए एक नेचुरल थेरेपी है। ये स्ट्रेस कम करता है, हैप्पी हॉर्मोन्स बढ़ाता है, दिल को शांत करता है और रिश्ते में भरोसा मजबूत करता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- क्या पार्टनर के सीने पर सिर रखकर सोने से खर्राटों की समस्या पर कोई असर पड़ता है?
- हां, अगर पार्टनर जोर से खर्राटे ले रहा हो, तो उसके सीने पर सिर रखने से कंपन महसूस हो सकती है, जिससे कुछ लोगों के लिए सोना मुश्किल हो सकता है।
- क्या यह सोने की पोजीशन सिर्फ कपल्स के लिए ही फायदेमंद है या पेट्स के साथ भी ऐसा असर होता है?
- किसी अपने के पास सोने या उसे गले लगाने से शरीर में ऑक्सीटोसिन हॉर्मोन रिलीज होता है और मानसिक तनाव कम होता है।
- क्या गर्मियों के मौसम में इस तरह चिपक कर या सीने पर सिर रखकर सोना नींद में बाधा बन सकता है?
- हां, शरीर का तापमान बढ़ने से बेचैनी हो सकती है, इसलिए गर्मियों में लगातार इस पोजीशन में सोने से पसीना आ सकता है और नींद टूट सकती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।